Akshay Kumar Movies 2024: साल 2023 में अक्षय कुमार सेल्फी, OMG 2 और मिशन रानीगंज जैसे फिल्मों में नजर आए। इनमें से एकाध फिल्म को छोड़ दिया जाए तो बाकी फिल्मों को दर्शकों का ज्यादा प्यार नहीं मिला। लेकिन साल 2024 अक्षय और उनके फैन्स के लिए जोरदार होने वाला है। अक्षय इस साल रिलीज होने वाली पांच बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। आइए डालते हैं इन फिल्मों की लिस्ट पर नजर डालते हैं।

Akshay Kumar Movies 2024- BMCM

इस साल अप्रैल में ईद के मौके पर Akshay Kumar, अली अब्बास जफर की एक्शन एंटरटेनर बड़े मियां छोटे मियां में नजर आएंगे। फिल्म का शूट लगभग खत्म हो चुका है। फिल्म में अक्षय के अलावा टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर जैसे एक्टर नजर आएंगे। हाल ही में न्यू ईयर के मौके पर फिल्म का नया लुक भी जारी किया गया था। जिसमें अक्षय और टाइगर नजर आए थे।

Akshay Kumar Movies 2024- Welcome to the Jungle

हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी वेलकम की तीसरी इंस्टॉलमेंट इस साल दिवाली पर रिलीज की जाएगी। पिछले दो पार्ट की तरह इस पार्ट में भी मेकर्स ने भारी भरकम स्टारकास्ट को फिल्म के लिए चुना है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ संजय दत्त, सुनील शेट्टी, परेश रावल, सुनील शेट्टी, श्रेयस तलपड़े, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता और राजपाल यादव नजर आएंगे। ये फिल्म जंगल एडवेंचर पर बेस्ड कॉमेडी होगी। हालांकि फिल्म में इस बार उदय-मजनू यानी अनिल कपूर और नाना पाटेकर की जोड़ी नजर नहीं आएगी।

Akshay Kumar Movies 2024- Sky Force

1965 युद्ध के दौरान भारत द्वारा की गई पहली एयर स्ट्राइक पर बनी Sky Force स्ट्राइक फोर्स में अक्षय कुमार एक एयरफोर्स पायलट के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय के साथ वीर पहरिया, सारा अली खान और निम्रत कौर भी नजर आएंगी। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय पहली बार एरियल एक्शन करते नजर आएंगे।

Akshay Kumar Movies 2024- Singham Again

15 अगस्त पर रिलीज हो रही फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण लीड रोल्स में होंगे। लेकिन रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की इस फिल्म अक्षय कुमार भी अपने सूर्यवंशी वाले कैरेक्टर का कैमियो करते दिखेगें। फिल्म में इन एक्टर्स के अलावा टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का भी कैमियो देखने को मिल सकता है।

Akshay Kumar Movies 2024- Soorarai Pottru Remake

Soorarai Pottru का हिंदी रीमेक भी इसी साल रिलीज होगी। इसे ओरिजनल मूवी बनाने वाली सुधा कोंगारा ने ही बनाया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ राधिका मदान, परेश रावल और सीमा बिस्वास नजर आएंगी। 2023 में फिल्म की रिलीज डेट फाइनल की गई थी लेकिन किसी वजह से इसे टाल दिया गया था। ओरिजनल मूवी में साउथ एक्टर सूर्या नजर आए थे। फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी को दिखाती है जो सस्ते एयरलाइन कंपनी बनाने की कोशिश करता है।

इन पांच फिल्मों के अलावा Akshay Kumar 2024 में मराठी फिल्म Vedat Marathe Veer Daudale Saat में छत्रपति शिवाजी के किरदार में भी नजर आ सकते हैं। साथ ही मशहूर एडवोकेट सी शंकरन की बायोपिक के भी इसी साल आने की उम्मीद है, हालांकि मेकर्स ने इस फिल्म को लेकर अभी अनाउंसमेंट नहीं किया है।

2025 के लिए भी Akshay Kumar खाते में कुछ बड़ी फिल्म हैं। अगले साल वे 5 जून 2025 को रिलीज होने वाली हाउसफुल 5 में नजर आएंगे। इसके अलावा अरशद वारसी के साथ आने वाली फिल्म जॉली एलएलबी 3 भी 2025 में ही रिलीज होगी। जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। इसके अलावा हेरा फेरी 3, आवारा पागल दीवाना 2 और खेल खेल में में अक्षय कुमार के होने की अनाउंसमेंट हो चुकी है।

ये भी पढ़ें

January 2024 Releases: साल के पहले महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होगीं 5 बड़ी फिल्में, ओटीटी पर भी हर हफ्ते बड़े रिलीज

Share.

मैं सत्यम सिंघई पिछले वर्तमान में दैनिक भास्कर में काम कर रहा हूं। फिल्मों और बिंज वॉचिंग के साथ मैं पिछले 1-2 सालों से सिनेमा पर लगातार लिख रहा हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version