120 Bahadur Real Story : एक्टर Farhan Akhtar ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी अगली फिल्म 120 Bahadur की शूटिंग शुरू होने की अनाउंसमेंट कर दी है।

120 Bahadur Real Story : मेजर शैतान सिंह बनेंगे फरहान 

फिल्म में फरहान परमवीर चक्र से सम्मानित Major Shaitan Singh की भूमिका में नजर आएंगे। 1962 के रेजांग ला के युद्ध में मेजर और उनकी टुकड़ी ने जबदस्त साहस का परिचय दिया था।

फिल्म को Dhaakad के डायरेक्टर Razneesh Razy Ghai बनाएंगे। इसके स्टोरी और स्क्रीनप्ले की जिम्मेदारी Rajiv Menon को दी गई है। वहीं फिल्म का संगीत Amit Trivedi और लिरिक्स Javed Akhtar के हवाले होगा।

आइए जानते हैं मेजर शैतान सिंह और रेजांग ला के बैटल की पूरी कहानी।

120 Bahadur Real Story : चुशूल सेक्टर में तैनात थी टुकड़ी 

मेजर शैतान सिंह राजस्थान के जोधपुर में जन्मे पिता भी सैनिक थे। जब वे सेना में भर्ती हुए तो उन्हें कुमांऊ रेजीमेंट का हिस्सा बने। बाद उन्हें मेजर बनाया गया।

अक्टूबर 1962 में भारत और चीन के बीच युद्ध शुरू हुआ। इस युद्ध में कुमाऊं रेजीमेंट की एक टुकड़ी को चुशूल सेक्टर हवाई पट्टी की रक्षा के लिए में तैनात किया गया। 

120 Bahadur Real Story : सैनिकों ने बर्फ गिरते भी नहीं देखा था 

ज्यादातर जवान हरियाणा से थे। इन जवानों में कई लोगों ने आज तक बर्फ गिरते नहीं देखी थी। इन्हें 2 दिन पहले ही कश्मीर के बारामूला से चुशूल लाया गया। इससे सैनिकों को सर्दी में ढलने का मौका नहीं मिला।

कुमांऊ रेजीमेंट के साथ ही 47 अहीर रिक्रूट्स भी जोड़े गए जो कुछ दिनों पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। अब मेजर शैतान सिंह के साथ 120 जवान थे। इन्हें चार्ली या सी कम्पनी कहा जाता है। 5000 मीटर की ऊंचाई पर रेजांग ला में तैनाती हुई।

120 Bahadur Real Story : बैकअप मांगा तो कहा पीछे हट जाओ

नेजर शैतान सिंह को सूचना मिली कि 18 नवंबर को बड़े हमले की जानकारी, बैकअप मांगा गया। लेकिन आला अधिकारियों की तरफ से उन्हें पीछे हटने के ऑर्डर मिला। मेजर शैतान सिंह ने  अपनी टुकड़ी से बात की वे पीछे हटने को तैयार नहीं हुए।

120 Bahadur Real Story : 3000 सैनिकों से भिड़ गए 

18 नवंबर को सुबह तीन बजे, 3000 चीनी सैनिकों ने हमला कर दिया। चीनी सैनिक  आधुनिक हथियार से लैस थे। वहीं भारतीय सैनिकों के पास दूसरे विश्व युद्ध में बेकार करार दी गईं लाइट मशीन गन और सिंगल लोडेड थ्री नॉट थ्री की राइफल्स थी। सर्दी इतनी थी कि सैनिकों की अंगुलियां जम गईं थी।

दोनों तरफ से फायरिंग चल रही थी। इसी बीच साढ़े चार बजे चीन की तरफ से रॉकेट, मोर्टार से हमला शुरू हो गया। अब तक कई सैनिक शहीद हो चुके थे। इसी बीच यैक्स पर लदे चीनी सैनिकों एक और टुकड़ी आ पहुंची।

120 Bahadur Real Story : मेजर ने पैर से मशीन गन चलाई

मेजर शैतान सिंह को युद्ध में कई गोलियां लगीं। उनके हाथ जख्मी हो चुके थे ऐसे में उन्होंने पैरों में मशीन गन बंधवा ली थी और लगातार दुश्मन पर हमला कर रहे थे। सुबह साढ़े आठ बजे लड़ाई खत्म हो गई। सी कम्पनी के 114 जवान शहीद हो गए। 6 लोग बंदी बना लिए गए थे।

120 Bahadur Real Story : 1300 सैनिकों को मौत के घाट उतारा

रेजांग ला युद्ध में लगभग 1300 चीनी सैनिक मारे गए थे। रेजांग ला के पांच दिन बाद 23 नवंबर को सीजफायर हुआ। चीन को रेजांग ला में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

चौंकाने वाली ये थी कि कई महीनों तक इन सैनिकों के बारे में किसी को पता ही नहीं चला। सेना को लगा या तो इन्हें प्रिजनर ऑफ वॉर बना लिया गया है। या फिर ये मैदान छोड़कर भाग गए हैं।

सर्दियां खत्म होने के बाद जब रेजांग ला की बर्फ पिघली तो मेजर शैतान सिंह समेत कई सैनिकों के शव मिले। मेजर शैतान सिंह के शव के पैरों में मशीन गन बंधी हुई थी। जो उनके और उनकी सेना के अदम्य साहस का सबूत थी। इस वीरता के लिए उन्हें सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र दिया गया था।

ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…

IC 814 Real Story : कंधार हाइजैक की असली कहानी, सरकार ने छोड़े थे 3 आतंकी

IC 814 Real Story

24 दिसंबर 1999 को इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 काठमांडू से दिल्ली जा रही थी। फ्लाइट में 180 पैसेंजर सवार थे। उन्हीं के बीच 5 आतंकी भी छुपे थे। आसमान में उड़ते विमान को इन आतंकियों दिल्ली पहुंचने से पहले हाईजैक कर लिया। प्लेन एक हफ्ते तक आतंकियों के कब्जे में रहा। इस दौरान करीब पांच देशों के चक्कर लगाए। पूरी खबर पढ़ें…

Imtiaz Fahadh Upcoming : फहाद फासिल के साथ फिल्म बनाएंगे इम्तियाज अली 

Imtiaz Fahadh Upcoming

डायरेक्टर इम्तियाज अली की बीते चार साल से बड़े पर्दे पर कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। अब खबर आ रही है कि इम्तियाज एक बार फिर अपने पसंदीदा जॉनर लव स्टोरी के साथ वापसी करने वाले हैं। 

पुरानी फिल्मों के बाद इम्तियाज एक बार फिर नई फिल्मों के साथ वापसी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इम्तियाज की अगली फिल्म में एक्टर फहाद फासिल नजर आ सकते हैं। 

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फहाद फासिल इम्तियाज अली के साथ हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर सकते हैं। इस फिल्म को लेकर दोनो के बीच पिछले कुछ महीनों में मीटिंग हुई हैं। खबर है कि इन मीटिंग का आउटकम पॉजिटिव रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version