IC 814 Real Story : IC 814 The Kandhar Hijack नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो रही है। ये सीरीज 1999 में हुए कंधार हाईजैक की घटना सच्ची घटना पर बेस्ड है। 

इस आर्टिकल में जानेंगे उस घटना के बारे में। आखिर क्यों इतिहास में पहली बार भारत सरकार को आतंकियों के सामने झुक कर कर उनकी मांगे माननी पड़ीं। 

IC 814 Real Story : 180 लोग सवार थे

24 दिसंबर 1999 को इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 काठमांडू से दिल्ली जा रही थी। फ्लाइट में 180 पैसेंजर सवार थे। उन्हीं के बीच 5 आतंकी भी छुपे थे। आसमान में उड़ते विमान को इन आतंकियों दिल्ली पहुंचने से पहले हाईजैक कर लिया। प्लेन एक हफ्ते तक आतंकियों के कब्जे में रहा। इस दौरान करीब पांच देशों के चक्कर लगाए।

IC 814 Real Story : अमृतसर में उतरा था विमान

हाइजैक के बाद फ्यूल भरवाने के लिए हाईजैकर्स ने सबसे पहले लाहौर एयरपोर्ट का रूख किया, लेकिन अथॉरिटी ने लैडिंग के लिए परमिशन देने से मना कर दिया। प्लेन को अमृतसर में उतारा गया, लेकिन कुछ दिक्कतों के चलते फ्यूल नहीं भरा जा सका। इसके बाद एक पैसेंजर की हत्या कर दी गई। 

IC 814 Real Story : लाहौर में भरा गया फ्यूल 

भारत के हस्तक्षेप के बाद पाकिस्तान के लाहौर में प्लेन में फ्यूल भरा गया। यहां से प्लेन ने काबुल के लिए उड़ान भरी, लेकिन काबुल और कंधार में रात के वक्त लाइट्स का सही इंतजाम न होने के चलते इसे दुबई डायवर्ट कर दिया गया। जहां 25 यात्रियों को रिहा किया गया। 

IC 814 Real Story : 20 करोड़ डॉलर की फिरौती मांगी 

25 दिसंबर सुबह प्लेन ने दुबई से अफगानिस्तान के लिए उड़ान भरी और कंधार में लैंडिग की। भारतीय अधिकारियों ने पैसेंजर्स की रिहाई के लिए हाईजैकर्स के साथ बातचीत शुरू की। हाईजैकर्स ने मौलाना मसूद अजहर के अलावा जेल में बंद 35 आतंकियों को छोड़ने और 20 करोड़ डॉलर की फिरौती की मांग की। हालांकि बातचीत के बाद हाईजैकर्स ने फिरौती की मांग छोड़ दी और तीन आतंकियों की रिहाई का सौदा किया।

IC 814 Real Story : तीन आतंकियों को छोड़ना पड़ा 

उस वक्त की अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने पैसेंजरों की जान बचाने के लिए तीनों आतंकियों को छोड़ने का फैसला किया। भारत की जेलों में बंद आतंकी मौलाना मसूद अजहर, मुश्ताक अहमद जरगर और अहमद उमर सईद शेख को कंधार ले जाया गया था। इसके बाद 31 दिसंबर को पैसेंजर्स की रिहाई हुई, जिन्हें स्पेशल प्लेन से वापस लाया गया। 2001 में पार्लियामेंट में हुए आतंकी हमले में अजहर प्राइम सस्पेक्ट था।

IC 814 Real Story : सीरीज में है दमदार कास्ट 

सीरीज में दमदार कास्ट नजर आ रही है। फिल्म में Naseeruddin Shah, Pankaj Kapur, Arvind Swami, Manoj Pahwa, KanwalJit Singh, Aditya Srivastava,  Kumud Mishra, Dia Mirza, Vijay Verma, Amrita Puri, Sushant Singh और Patralekha जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं।

ये आर्टिकल्स भी पढ़ें

Border 2 Varun Dhawan : सनी की बॉर्डर 2 में हुई वरुण धवन की एंट्री

Border 2 Varun Dhawan

Border 2 Varun Dhawan: एक्टर Varun Dhawan की सनी देओल की फिल्म बॉर्डर में एंट्री हुई है। फिल्म में वरुण सनी के साथ इम्पोर्टेंट रोल में नजर आने वाले हैं। हालांकि अब तक इस बारे में मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।

इससे पहले मेकर्स ने दावा किया था कि बॉर्डर 2  हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी वॉर फिल्म होगी। फिल्म को बॉर्डर के डायरेक्टर जेपी दत्ता और निधि दत्ता प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट पहले ही कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…

Top Hindi Movies 2024 : साल की 10 पॉपुलर फिल्में

Top Hindi Movies 2024 : 2024 के 8 महीने पूरे होने को हैं। इस अब तक हम सिनेमाघरों और ओटीटी पर बहुत सी नई और पॉपुलर कहानियां देखने को मिली हैं।

जिनमें कुछ हिंदी लैंग्वेज की हैं तो कुछ साउथ लैंग्वेज की। आईएमडीबी ने 2024 की पॉपुलारिटी से जुड़ी दस फिल्मों की सूची जारी की है, जिन्हें ऑडियंस ने सबसे ज्यादा पसंद किया है। तो आइए नजर डालते हैं इस लिस्ट पर। लिस्ट यहां देखें…

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version