Raayan Hindi Review : व्यक्ति अपनी फैमिली के लिए कुछ भी कर सकता है। जान दे भी सकता है और किसी की जान ले भी सकता है।

क्या फैमिली को बचाने के लिए फैमिली के मेंबर की ही जान ली जा सकती है? सिनेमा की परीक्षा में ये नया सवाल है। इसका जवाब लेकरआई है एक्टर Dhanush की ओरिजनली तमिल में बनी फिल्म Raayan. फिल्म जुलाई के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कुछ दिन पहले ओटीटी पर आई है। ( ट्रेलर देंखे )

Raayan Hindi Review : 3 भाई एक बहन की कहानी 

फिल्म की कहानी चेन्नई के पास एक छोटे गांव में शुरू होती है। जहां 3 भाई, एक दुधमुंही बहन और उनके माता-पिता रहते हैं। एक दिन अचानक माता-पिता बाजार जाने के बहाने निकल जाते हैं और कभी लौट कर वापस नहीं आते। 

बड़ा बेटा अपने भाई-बहन की रक्षा के लिए गांव के पंडित से मदद मांगता है लेकिन पंडित उसकी बहन को बेचने की कोशिश करता है। इसके पंडित का गला काटकर चारों चेन्नई में आ बसते हैं।

बचपन लीप में बीतता है। बड़े होने के बाद ये Raayan परिवार एक रेस्टोरेंट चलाकर गुजारा करते है। सबसे बड़े भाई को अपनी बहन से बहुत प्यार वो उसके लिए कुछ भी कर सकता है। 

जहां Raayan परिवार रहता है उस एरिया में दुरई और सेतुरामन नाम के गैंगस्टर के बीच आए दिन कॉन्फ्लिक्ट चलता रहता है। एक दिन इन दोनों के बीच में Raayan परिवार फंस जाता है। परिवार इस घटना से कैसे बाहर निकलेगा। यही प्लॉट ट्विस्ट है। 

Raayan Hindi Review : फैमिली वाली बात है 

दक्षिण भारतीय लोगों को करीब से देखा जाए तो इन फिल्मों अपने कल्चर को खूबसूरती के साथ ना सिर्फ बचाकर रखा बल्कि उसे फिल्मों में भी बढ़िया पिरोया है। फैमिली भी एक ऐसा ही कल्चर है।

Maharaja, Asuran जैसी कई फिल्में देख चुके हैं। जिनमें फैमिली सेंटर पॉइंट रही है। Raayan भी इसी तरीके की फिल्म है जिसमें फैमिली वाले इमोशन को आगे रखा गया है। 

Raayan Hindi Review : स्टोरी में थोड़ा सा यूनिक 

स्टोरी लाइन के हिसाब से फिल्म पहले हाफ में यूनिक नजर आती है। स्टार्टिंग पार्ट थ्रिल पैदा करता है। मिड में पेस थोड़ा सा स्लो हो जाता है। वहीं क्लाइमैक्स का ट्रीटमेंट भी बिल्ड अप के लिहाज से थोड़ा सा कमजोर लगता है। 

उम्मीद थी कि फिल्म जिस इमोशनल पिच पर शुरू हुई थी उसी पर खत्म होगी। लेकिन फिल्म आखिर में जाकर गैंगवॉर टाइप शक्ल ले लेती है। फिल्म की लेंथ को भी थोड़ा सा छोटा किया जा सकता था। 

Raayan Hindi Review : एक्शन स्टैंडआउट करता है 

फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष इसके एक्शन सीन्स और उनकी कोरियोग्राफी है। तीन सीन जो स्टैंडआउट करते हैं। पहला दुरई को मारने वाला सीन। एक छोटे कमरे में एक-एक फीट जगह का सूझ-बूझ के साथ इस्तेमाल किया गया है। 

पैसे लेकर रात को लौटने वाला सीन भी कमाल का लगा है। अस्पताल में मचा ब्लड बाथ, कई बॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर के लिए सीखने जैसा है। 

Raayan Hindi Review : सब कुछ ठीक नहीं है

सिनेमैटोग्राफी और लोकेशन के हिसाब से फिल्म सही-सही है। इंट्रो सीन में ब्लैक एंड व्हाइट का यूज भी सही लगा है। 

फिल्म में एक दम सीरियस है कॉमेडी के लिए जगह नहीं है। लेकिन इतने गैंगस्टर और पुलिस ऑफिसर आखिर में जाकर केवल किरदार बढ़ाने जैसे लगे हैं उनका खास यूज किया नहीं गया है। 

Raayan Hindi Review : एक्टर बड़े रोल छोटे 

Dhanush की एक्टिंग बढ़िया है। लेकिन जिस तरीके से लुक्स और बैकग्राउंड से उन्हें बिल्ड किया था उसका यूज कमजोर लगता है। 

Dushara Vijayan ने दुर्गा का रोल बढ़िया निभाया है। उनका एक्शन भी ठीक है। Sundeep Kishan, Kalidas Jayaram ने दोनों भाई के किरदार को अच्छे से निभाया है। 

लेकिन फिल्म Prakash Raj और S. J. Suryah जैसे बड़े एक्टर्स को भुनाने में बुरी तरह चूक गई है। जो फिल्म के लिए बड़ा निगेटिव है।

ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…

120 Bahadur Real Story : मेजर शैतान सिंह, जिन्होंने पैरों से चलाई मशीन गन, फरहान निभाएंगे इनका किरदार

120 Bahadur Real Story

एक्टर Farhan Akhtar ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी अगली फिल्म 120 Bahadur की शूटिंग शुरू होने की अनाउंसमेंट कर दी है।

फिल्म में फरहान परमवीर चक्र से सम्मानित Major Shaitan Singh की भूमिका में नजर आएंगे। 1962 के रेजांग ला के युद्ध में मेजर और उनकी टुकड़ी ने जबदस्त साहस का परिचय दिया था।

फिल्म को Dhaakad के डायरेक्टर Razneesh Razy Ghai बनाएंगे। इसके स्टोरी और स्क्रीनप्ले की जिम्मेदारी Rajiv Menon को दी गई है। वहीं फिल्म का संगीत Amit Trivedi और लिरिक्स Javed Akhtar के हवाले होगा।

जानें मेजर शैतान सिंह और रेजांग ला के बैटल की पूरी कहानी।

This Week OTT Release : इस हफ्ते ओटीटी पर 2 सीरीज और 2 बड़ी फिल्में

This Week OTT Release

सितंबर के पहले वीकेंड पर ओटीटी पर कन्टेंट की भरमार तो नहीं है लेकिन इस हफ्ते चार बड़े टाइटल डिजीटल पर्दे पर आने वाले हैं। आइए डालते हैं इस लिस्ट पर नजर। पूरी खबर पढ़ें…

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version