Call Me Bae Hindi Review : कॉल मी बाय के रिव्यूज से गुजरते वक्त हिंदी पोर्टल की हेडिंग पढ़ी।

हेडिंग में लिखा था कि सीरीज को पूरा देखने वाले को भी इनाम दिया जाना चाहिए। सीरीज को देखकर लगता है काश बात मान ली होती और सीरीज नहीं देखी होती।

जो नहीं जानते उनके लिए बता दूं कि Call Me Bae बॉलीवुड की दर्शकों के लिए स्ट्रगल गर्ल Ananya Pandey की पहली वेब सीरीज है। ट्रेलर देखें

Call Me Bae Hindi Review : कहानी बे की

सीरीज हाई क्लास की लड़की बेला चौधरी की कहानी है। बेला को उसका पति जिम ट्रेनर के साथ कॉम्प्रोमाइजिंग सिचुएशन में देख लेता है और घर के बाहर निकाल देता है।

पति के घर से निकलने के बाद बेला अपने पेरेंट्स के घर पहुंचती है। बेला का भाई उसके पति का बिजनेस पार्टनर ऐसे में वे उस साथ रखने से मना कर देते हैं लेकिन विदेश भेजने का ऑफर देते हैं।

इस ऑफर को ठुकरा कर बेला मुंबई चली जाती है। उसने सोशल मीडिया जर्नलिज्म किया है। यहां उसकी मुलाकात एंकर सत्यजीत सेन यानी Vir Das से होती है।

इसके बाद बेला की लाइफ में प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों तरह की दिक्कत शुरू हो जाती है। जो आठ एपिसोड की इस सीरीज में दिखाई गईं है।

Call Me Bae Hindi Review : कनेक्टिंग पॉइंट नहीं हैं

सीरीज की शुरूआत में ही दर्शकों को जोड़ने में बुरी तरह विफल हो जाती है। पहले एपिसोड के पहले 15 मिनट पूरी तरह से वॉयस ऑवर पर डिपेंड करते हैं। इसी ड्यूरेशन में कहानी बिल्ड कर दी जाती है और दर्शक को कनेक्ट करने और दिमाग लगाने के बेहद कम मौके मिलते हैं।

इसके आगे बढ़ते हुए कहानी कभी पास्ट में जाती है, तो कभी प्रेजेंट में ऐसे जोक मारती है जिनसे हंसी नहीं लेकिन गाली जरूर निकलती है।

Call Me Bae Hindi Review : सीरीज खत्म होती है

सीरीज नॉर्मल इंसानों के लिए तो कतई नहीं है। क्रिटिक की भाषा में इसे हाई सोसायटी ड्रामा कहा जाता है। इसे बनाते समय मेकर्स मॉर्डन चमक-दमक में इतना खो गए हैं कि वे भूल गए कि सिनेमा दिखाने के लिए एक अच्छी कहानी की भी जरूरत होती है।

फिल्म बस चल रही है। अपने ढंग से स्क्रीन पर एडवेंचर कर रही। जो मन में आ रहा दिखाया जा रहा है। आगे क्या आएगा, कब खत्म होगी कुछ नहीं पता। इतना पता है कि सीरीज खत्म होगी।

Call Me Bae Hindi Review : स्ट्रगल या एक्टिंग

एक्टिंग की बात करें तो ज्यादातर समय अनन्या को मिला है। तो उनको जहां तक जानते हैं ये रोल उनसे बेहतर कोई नहीं कर सकता। ओवर रिएक्शन, जबरदस्ती की पंच टाइमिंग जैसी चीजों में उन्हें महारत है।

एक बात समझ आती है फिल्म सोसायटी में सिंगल और इंडिपेंडेंट या सेल्फ रिलाय महिलाओं के स्ट्रगल को दिखाना चाहती है। लेकिन देखने को अनन्या पांडे और उनके स्ट्रगल के सिवाय कुछ नहीं मिला है। 

ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…

Raayan Hindi Review : कहानी नई और इमोशनल कनेक्टिंग लेकिन क्लाइमेक्स थोड़ा फीका

Raayan Hindi Review

 व्यक्ति अपनी फैमिली के लिए कुछ भी कर सकता है। जान दे भी सकता है और किसी की जान ले भी सकता है।

क्या फैमिली को बचाने के लिए फैमिली के मेंबर की ही जान ली जा सकती है? सिनेमा की परीक्षा में ये नया सवाल है। इसका जवाब लेकरआई है एक्टर Dhanush की ओरिजनली तमिल में बनी फिल्म Raayan. फिल्म जुलाई के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कुछ दिन पहले ओटीटी पर आई है। पूरा रिव्यू पढ़ें…

120 Bahadur Real Story : मेजर शैतान सिंह, जिन्होंने पैरों से चलाई मशीन गन, फरहान निभाएंगे इनका किरदार

120 Bahadur Real Story

एक्टर Farhan Akhtar ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी अगली फिल्म 120 Bahadur की शूटिंग शुरू होने की अनाउंसमेंट कर दी है।

फिल्म में फरहान परमवीर चक्र से सम्मानित Major Shaitan Singh की भूमिका में नजर आएंगे। 1962 के रेजांग ला के युद्ध में मेजर और उनकी टुकड़ी ने जबदस्त साहस का परिचय दिया था।

फिल्म को Dhaakad के डायरेक्टर Razneesh Razy Ghai बनाएंगे। इसके स्टोरी और स्क्रीनप्ले की जिम्मेदारी Rajiv Menon को दी गई है। वहीं फिल्म का संगीत Amit Trivedi और लिरिक्स Javed Akhtar के हवाले होगा।

जानें मेजर शैतान सिंह और रेजांग ला के बैटल की पूरी कहानी।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version