Underrated bollywood Movies 2023: 2023 में कई फिल्में चर्चा में रही लेकिन इनमें ज्यादातर वे ही फिल्में थी जो जिन्होंने कमाई के मामले ने  बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। लेकिन कमाई के अलावा कुछ ऐसी फिल्में भी थीं जिन्हें दर्शकों का प्यार नहीं मिला लेकिन क्रिटिक्स ने इन फिल्मों को हाथों हाथ लिया। आज जानेंगे साल 2023 की कुछ ऐसी ही अंडररेटेड फिल्मों के बारे में।

Faraaz
फराज, साल 2016 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक कैफे में हुए आईएसआईएस आतंकियों के हमले पर बेस्ड है। फिल्म की कहानी वैसे तो आम हॉस्टेजेस फिल्मों की तरह है लेकिन इसके प्रेजेंटेशन का तरीका इसे खास बनाता है। फिल्म को जाने माने डायरेक्टर हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है। जिसमें जहान कपूर, आदित्य रावल, जूही बब्बर और आमिर अली नजर आए थे। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

Sirf EK Hi Bandaa Kafi Hai
सिर्फ एक ही बंदा काफी पहली ऐसी फिल्म बनी जिसे पहले ओटीटी पर रिलीज किया गया इसके बाद इसे चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म में मनोज बाजपेयी ने जोधपुर के वकील पीसी सोलंकी का रोल प्ले किया है। फिल्म को अपूर्व सिंह कार्की ने डायरेक्ट किया था। फिल्म जी5 पर अवेलेबल है।

Bheed
फिल्म भीड़ को आर्टिकल 15 और थप्पड़ जैसी गंभीर मुद्दों पर फिल्म बनाने वाले अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का मुख्य प्लॉट कोविड महामारी और पलायन के आस पास घूमता है। फिल्म कोविड के अलावा जातिवाद, जेंडर और पॉलिटिक्स पर भी बात करती है। हालांकि फिल्म कुछ कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में जरूरी रही लेकिन सिनेमाघरों में इसे दर्शक नहीं मिले।

Kathal A Jackfruit Mystery
कटहल ए जैकफ्रूट मिस्ट्री एक पॉलिटिकल सटायर फिल्म है। फिल्म में एक नेता के कटहल चोरी हो जाते है। जिसके बात पूरे पुलिस महकमे को कटहल ढूंढने के लिए लगा दिया जाता है। नेटफ्लिक्स पर डायरेक्ट रिलीज हुई फिल्म में सान्या मल्होत्रा, विजय राज और राजपाल यादव जैसे एक्टर्स नजर आए थे।

Zwigato
कपिल शर्मा की इस फिल्म को नंदिता दास डायरेक्ट किया था। फिल्म एक डिलीवरी बॉय की कहानी और उसके स्ट्रगल को दिखाती है। फिल्म को रिलीज से पहले कई फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया जहां फिल्म को सराहना मिला, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों का बहुत कम प्यार मिला। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

8 AM Metro
फिल्म एट एएम मेट्रो एक सिंपल लव स्टोरी फिल्म है। जिसमें एक कपल जो रोज सुबह आठ बजे वाली मेट्रो में ट्रेवल करता है। धीरे धीरे इनमें बातचीत होती है और एक रिश्ता बनता है। फिल्म में गुलशन देवैया और सैयामी खेर नजर आईं है। दोनों ने फिल्म ने जबरदस्त एक्टिंग की है।

Afwaah
अफवाह एक रिलेवेंट टॉपिक पर बनी फिल्म है। जिसमें एक कपल को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से एक अफवाह फैला दी जाती है। जिससे दंगे शुरू हो जाते है, फिल्म में पॉलिटिकल इन्फ्लुएंस को भी दिखाया जाता है। फिल्म भूमि पेडनेकर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सुमित व्यास, शारिब हाशमी, सुमित कौल और टीजे भानू नजर आए थे।

Three of Us
थ्री ऑफ अस, एक महिला की कहानी है। जो कई सालों बाद अपनी बचपन की शहर में घूमने जाती है। जहां वो उन सभी चीजों को देखती जहां उसका बचपन गुजरा। उस शख्स से भी मिलती जिससे उसे बचपन में प्यार था। फिल्म लव स्टोरी नए एंगल से दिखाती है। फिल्म में शैफाली शाह और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिका में नजर आते है।

Joram
जोरम रॉ और इंपैक्टफुल सिनेमा है। फिल्म में मनोज बाजपेयी एक आदिवासी के किरदार में हैं जो अपनी जमीन और परिवार को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। फिल्म इस सर्वाइवल को बेहद सीरियल और रियलिस्टिक ढंग में दिखाती है। फिल्म में मनोज के अलावा जीशान अय्यूब भी नजर आए थे।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version