Ranbir Kapoor Dhoom 4 : ताजा अपडेट के मुताबिक रणबीर कपूर जल्दी ही YRF की मेगा फ्रेंचाइजी धूम के चौथे पार्ट में बतौर लीड नजर आने वाले हैं।

Ranbir Kapoor Dhoom 4 : रणबीर कपूर ने दिखाई हरी झंडी 

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोजेक्ट इन दिनों प्री-प्रोडक्शन में हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट पर Aditya Chopra और Vijay Krishna Acharya काम कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य चोपड़ा और रणबीर कपूर के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर लंबे समय से बात चल रही थी। रणबीर ने फिल्म के लिए अपना इंटरेस्ट दिखाया था। हाल ही में उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी है।

Ranbir Kapoor Dhoom 4 : अभिषेक बच्चन नहीं दिखेंगे   

धूम की चौथी फ्रेंचाइजी को पूरी तरह से रीबूट करने वाली होगी। इस फिल्म में पिछली फिल्मों किसी भी एक्टर को रिपीट नहीं किया जाएगा।

फिल्म में रणबीर विलेन होंगे। वहीं कॉप डुओ के लिए किसी फ्रेश और यंग पेयर की तलाश की जा रही है। फिल्म की कास्टिंग जारी है। इससे पहले की फिल्मों में Abhishek Bachchan और Uday Chopra पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आए थे।

Ranbir Kapoor Dhoom 4 : 2025 एंड तक शुरू होगी फिल्म   

खबरों की मानें तो मेकर्स फिल्म को 2025 के अंत में या 2026 की शुरुआत में फ्लोर पर लाना चाहते हैं। रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म Ramayana में बिजी हैं, जिसकी शूटिंग 2025 के आखिरी महीनों में पूरी तरह से खत्म होगी।

फिल्म के डायरेक्टर का नाम भी अभी फाइनल नहीं किया गया है। अगले कुछ दिनों में इस फाइनल किया जा सकता है। हालांकि पिछले दिनों इस फिल्म के डायरेक्शन के लिए Ayaan Mukherjee के नाम की अफवााह चल रही थीं।

Ranbir Kapoor Dhoom 4 : रणबीर और YRF बहुत बिजी हैं  

रामायण के अलावा रणबीर के पास इन दिनों Sanjay Leela Bhansali की Love And War है, जो शायद 2026 में रिलीज हो सकती है। वहीं रणबीर Animal Park पर Dhoom 4 के बाद काम शुरू कर सकते हैं। Dhoom 4 रणबीर के करियर की 25वीं फिल्म होगी।

YRF प्रोडक्शन की बात की जाए तो अगले कुछ सालों में इस हाउस कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्में देखने को मिलने वाली हैं। इनमें War 2, Alfa, Mardani 3 और Tiger Vs Pathaan जैसी फिल्में शामिल हैं। अब इसमें Dhoom 4 का नाम भी जुड़ गया है। 

Ranbir Kapoor Dhoom 4 : 20 साल पहले शुरू हुई फ्रेंचाइजी

धूम फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2004 में हुई थी। इसमें Abhishek Bachchan और  John Abraham लीड रोल में नजर आए थे। धूम बॉलीवुड में अपनी तरह की पहली सीरीज थी। जिसे दर्शकों का खासा प्यार मिला था।

धूम के दो साल बाद Dhoom 2 आई। इस फिल्म में अभिषेक के साथ Hritik Roshan, Aishwarya Rai और Bipasha Basu भी नजर आए। फिल्म एक बार फिर हिट साबित हुई।

Ranbir Kapoor Dhoom 4 : 2013 से बंद है 

धूम 2 के बाद करीब सात साल के इंतजार के बाद 2013 में Dhoom 3 आई। इस फिल्म में Aamir Khan की एंट्री हुई। वे फिल्म एक बैंक चोर के किरदार में डबल रोल में नजर आए। katrina Kaif भी फिल्म में दिखी थीं। फिल्म ने कमर्शियली बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड तोड़े थे। 

Ranbir Kapoor Dhoom 4 : अक्षय, SRK और Suriya के नाम भी जुड़े

Top Actor Upcoming Movies

Dhoom 4 को लेकर कई बड़े एक्टर्स के नाम सामने आ रहे थे। इससे पहले Akshay Kumar Shah Rukh Khan और साउथ एक्टर Suriya का नाम भी फिल्म के लीड रोल को लेकर सामने आ रहा था। पूरी खबर पढ़ें…

Ranbir Kapoor Dhoom 4 : रामायण में रणबीर का डबल रोल  

Ramayana Movie New Update

पीपिंग मून की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर फिल्म भगवान राम के अलावा एक और रोल में नजर आ सकते हैं। फिल्म में रणबीर भगवान विष्णु के एक और अवतार परशुराम का रोल प्ले करने वाले हैं। 

भगवान राम और माता सीता के विवाह वाले चैप्टर में भगवान राम परशुराम का धनुष तोड़ देते हैं। जिसके बाद परशुराम गुस्से में प्रकट होते हैं और राम उन्हें मनाते हैं। बताया जा रहा है कि परशुराम के गेटअप पर काम चल रहा है। मेकर्स रणबीर को खतरनाक लुक देने की तैयारी में हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version