Dhoom 4: पिछले कुछ सालों में यशराज फिल्म्स ने स्पाय यूनिवर्स की फिल्मों की तरफ ज्यादा जोर दिया है। इसके चलते प्रोडक्शन की एक और पॉपुलर Dhoom सीरीज पर काम नहीं हो सका है।

अब खबर है कि Aditya Chopra धूम फ्रेंचाइजी को भी आगे बढ़ाने पर मजबूती से विचार कर रहे हैं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म की कास्टिंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अलग-अलग फैन क्लब अपने फेवरेट का नाम आगे कर रहे हैं। ऐसे में जानते हैं क्या कहती हैं ताजा रिपोर्ट्स।

Ranbir Kapoor का नाम Dhoom 4 के लिए सबसे आगे

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो रणबीर कपूर Dhoom 4 में विलेन की कास्टिंग के लिए सबसे फिट माने जा रहे हैं। इसका श्रेय एनिमल के बाद से उनके एंटी हीरो लुक को दिया जा रहा है।

मेकर्स धूम के आने वाले पार्ट्स में अलग-अलग चेहरे की तलाश में हैं। रणबीर इन दिनों रामायण में व्यस्त हैं। इसके बाद उनके पास एनिमल पार्क, लव एंड वॉर और ब्रह्मास्त्र 2 जैसी फिल्में हैं।

SRK भी Dhoom 4 की रेस में

रणबीर कपूर से पहले शाहरुख खान का नाम भी Dhoom 4 के साथ जुड़ा था। मार्च 2023 में इसको लेकर चर्चा शुरू हुई थी। हालांकि तब मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया था।

दिसम्बर 2023 में टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया था कि शाहरुख खान को इस फिल्म के लिए ऑफिशियली अप्रोच नहीं किया गया है।

इन दिनों एक बार फिर से शाहरुख का नाम लिया जा रहा है लेकिन इसमें भी भरोसे कोई बात निकल सामने नहीं आई है। यशराज फिल्म्स के साथ शाहरुख की पठान 2 और टाइगर वर्सेस पठान प्रस्तावित हैं।

Akshay Kumar का नाम भी Dhoom 4 साथ जुड़ा था

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म पृथ्वीराज चौहान के समय Dhoom 4 में विलेन का रोल ऑफर किया गया था।

इस रिपोर्ट यहां तक कहा गया था कि इस फिल्म से डायरेक्टर संजय गढ़वी एक बार फिर धूम फ्रेंचाइजी में वापसी कर सकते हैं। लेकिन इस पर भी मेकर्स ने कुछ ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की।

इसके अलावा Salman Khan का नाम भी फिल्म के साथ कई मौकों पर जुड़ चुका है।

Dhoom 4 : 20 साल पहले शुरू हुई फ्रेंचाइजी

धूम फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2004 में हुई थी। इसमें Abhishek Bachchan और  John Abraham लीड रोल में नजर आए थे। धूम बॉलीवुड में अपनी तरह की पहली सीरीज थी। जिसे दर्शकों का खासा प्यार मिला था।

धूम के दो साल बाद Dhoom 2 आई। इस फिल्म में अभिषेक के साथ Hritik Roshan, Aishwarya Rai और Bipasha Basu भी नजर आए। फिल्म एक बार फिर हिट साबित हुई।

Dhoom 4 : 2013 के बाद से बंद है फ्रेंचाइजी

धूम 2 के बाद करीब सात साल के इंतजार के बाद 2013 में Dhoom 3 आई। इस फिल्म में Aamir Khan की एंट्री हुई। वे फिल्म एक बैंक चोर के किरदार में डबल रोल में नजर आए। katrina Kaif भी फिल्म में दिखी थीं।

फिल्म ने कमर्शियली बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड तोड़े। इसके बाद से ही कई मौके पर Dhoom 4 को लेकर चर्चा हुई है लेकिन अब तक इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं रिपोर्ट्स की माने तो यशराज प्रोडक्शन में भी फिल्म को लेकर कोई खास चर्चा नहीं है। आदित्य चोपड़ा इन दिनों अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं। 

ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…

Tiger in Singham Again : पिता जैकी से लड़ते नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ

Tiger in Singham Again

Tiger in Singham Again : रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म सिंघम अगेन इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। रोहित शेट्टी ने कह चुके हैं कि सिंघम अगेन के साथ कॉप यूनिवर्स का लेवल और हाई होने वाला है। यह बाकी फिल्मों से दस गुना बड़ी होने वाली है।

कॉप यूनिवर्स की पिछली फिल्म सूर्यवंशी में दी गई हिंट की मानें तो सिंघम इस बार देश के अंदर के नहीं बल्कि देश के बाहर के दुश्मनों से लड़ने वाला है। यानी इस वाला एक्शन का लेवल और भी भयंकर हो सकता है।

फिल्म के हाईलेवल एक्शन के अलावा कास्ट को भी इंटेरेस्टिंग बनाया गया है। पिछली दो फिल्मों की तरह अजय देवगन ही लीड रोल यानी बाजीराव सिंघम की भूमिका में नजर आने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Ramayana Cast Update : रामायण में कुणाल की एंट्री, अगस्त में शुरू होगा से नया शूटिंग शेड्यूल

 नितेश तिवारी की रामायण हिंदी सिनेमा की मौजूदा दौर में मच अवेटेड फिल्म है। फिल्म की कास्टिंग भी फिल्म की पॉपुलैरिटी की बड़ी वजह रही है।

हिंदू माइथोलॉजी के बड़े इवेंट्स में से एक रामायण पर बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं साई पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका को स्क्रीन पर उतारेंगे।

फिल्म की इसी कास्ट से एक और नया नाम जुड़ा है। ये नाम है Kunal Kapoor का। रिपोर्ट्स की मानें तो कुणाल फिल्म में इंद्र देव का रोल प्ले करेंगे। उन्होंने अपने रोल के लिए तैयारी भी शुरु कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version