Tiger in Singham Again : रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म सिंघम अगेन इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। रोहित शेट्टी ने कह चुके हैं कि सिंघम अगेन के साथ कॉप यूनिवर्स का लेवल और हाई होने वाला है। यह बाकी फिल्मों से दस गुना बड़ी होने वाली है।

कॉप यूनिवर्स की पिछली फिल्म सूर्यवंशी में दी गई हिंट की मानें तो सिंघम इस बार देश के अंदर के नहीं बल्कि देश के बाहर के दुश्मनों से लड़ने वाला है। यानी इस वाला एक्शन का लेवल और भी भयंकर हो सकता है।

Tiger in Singham Again : लंबी चौड़ी कास्टिंग और कैमियोज

फिल्म के हाईलेवल एक्शन के अलावा कास्ट को भी इंटेरेस्टिंग बनाया गया है। पिछली दो फिल्मों की तरह अजय देवगन ही लीड रोल यानी बाजीराव सिंघम की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

इस बार उनका साथ दीपिका पादुकोण और करीना कपूर देने वाली हैं। दीपिका पादुकोण फिल्म में एक्शन करती नजर आएंगी। हालांकि एक्शन सीन्स को प्रेग्नेंसी की वजह से बॉडी डबल द्वारा फिल्माया गया है।

Tiger in Singham Again : BMW से एंट्री लेंगे टाइगर

फिल्म में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के अलावा टाइगर श्रॉफ भी एक्सटेंडेड कैमियो में नजर आने वाले हैं। तीनों एक एक्टर्स के अजय के कैरेक्टर को भी रॉ से जोड़ा गया है। अक्षय, रणवीर को कॉप यूनिवर्स में पहले देखा जा चुका है। टाइगर का किरदार नया होने वाला है।

वे स्पेशल ऑफिसर की भूमिका में आने वाले हैं। फिल्म में वे BMW से एंट्री लेते नजर आएंगे। उनके हिस्से का शूट हैदराबाद में फिल्मा लिया गया है। इसके अलावा ये भी खबर है कि रोहित फ्यूचर में टाइगर के साथ एक अलग फिल्म कर सकते हैं। जिसके लिए उन्होंने एक साउथ फिल्म के राइट्स भी खरीदे हैं।

Tiger in Singham Again : हथियारों के डीलर बने हैं अर्जुन कपूर

हीरो के बाद बात फिल्मों के विलेन की भी होने चाहिए। जैसा कि सूर्यवंशी में बताया गया था कि जैकी श्रॉफ के ओमार हफीज के किरदार की सिंघम से सीधी टक्कर होगी। फिल्म का मुख्य बैकड्रॉप कश्मीर में बेस्ड होने वाला है।

फिल्म का क्लाइमैक्स फाइट सीक्वेंस और मैन विलेन के रूप में अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वे अवैध हथियार के डीलर के रूप में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म के क्लाइमैक्स सीक्वेंस को श्रीलंका के जंगलों में फिल्माया गया है।

Tiger in Singham Again : कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म

बता दें कि कॉप यूनिवर्स की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म सिंघम के साथ हुई थी। इसके बाद 2014 में सिंघम अगेन आई। 2018 में सिंबा के साथ रणवीर सिंह को कॉप यूनिवर्स में इंट्रोड्यूस किया गया। वहीं 2021 में सूर्यवंशी का साथ अक्षय कुमार इस यूनिवर्स का हिस्सा बने सिंघम अगेन इस यूनिवर्स की पांचवी फिल्म होगी। सिंघम फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों को ऑडियंस का बढ़िया रिस्पांस मिला था।

Tiger in Singham Again : भूल भुलैया से होगी टक्कर

दिवाली पर रिलीज होने वाली सिंघम अगेन की टक्कर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से होने वाली है। फिल्म को अनीस बज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में तृप्ति ढिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन नजर आने वाली हैं।

इस साल अजय देवगन की पांच बड़ी फिल्में

2023 में अजय देवगन एक ही फिल्म में नजर आए। मार्च में साउथ इंडियन मूवी कैथी की हिंदी रीमेक भोला में रिलीज हुई। इस फिल्म में एक्टिंग के साथ अजय ने डायरेक्शन का जिम्मा भी संभाला था। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। लेकिन 2024 अजय देवगन के नाम रह सकता है। इस साल उनकी पांच फिल्में रिलीज हो सकती हैं। जिनमें से कुछ का शूट पूरा भी हो चुका है। पूरी खबर पढ़ें…

रामायण में कुणाल की एंट्री, अगस्त में शुरू होगा से नया शूटिंग शेड्यूल

Ramayana Cast Update

नितेश तिवारी की रामायण हिंदी सिनेमा की मौजूदा दौर में मच अवेटेड फिल्म है। फिल्म की कास्टिंग भी फिल्म की पॉपुलैरिटी की बड़ी वजह रही है।

हिंदू माइथोलॉजी के बड़े इवेंट्स में से एक रामायण पर बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं साई पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका को स्क्रीन पर उतारेंगे। फिल्म की इसी कास्ट से एक और नया नाम जुड़ा है। ये नाम है Kunal Kapoor का। पूरी खबर पढ़ें…

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version