Ramayana Movie New Update : Dangal मूवी बनाने वाले डायरेक्टर Nitesh Tiwari इन दिनों अपने मेगा प्रोजेक्ट Ramayana में बिजी हैं। फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। 

Ramayana Movie New Update : दोहरी भूमिका में रणबीर 

पीपिंग मून की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर फिल्म भगवान राम के अलावा एक और रोल में नजर आ सकते हैं। फिल्म में रणबीर भगवान विष्णु के एक और अवतार परशुराम का रोल प्ले करने वाले हैं। 

भगवान राम और माता सीता के विवाह वाले चैप्टर में भगवान राम परशुराम का धनुष तोड़ देते हैं। जिसके बाद परशुराम गुस्से में प्रकट होते हैं और राम उन्हें मनाते हैं। बताया जा रहा है कि परशुराम के गेटअप पर काम चल रहा है। मेकर्स रणबीर को खतरनाक लुक देने की तैयारी में हैं। 

अगर सब कुछ सही रहता है तो फिल्म Animal के बाद लगातार दूसरा मौका होगा, जब रणबीर कपूर एक फिल्म में दो किरदार निभाते नजर आएंगे। 

Ramayana Movie New Update : मेगा प्रोजेक्ट से जुड़े बिग बी 

रणबीर के अलावा Ramayana के साथ अमिताभ बच्चन के जुड़ने को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में अमिताभ फिजीकली तो नहीं दिखेंगे लेकिन पक्षीराज जटायु की आवाज में उन्हें सुना जरूर जा सकेगा। 

खबर है कि फिल्म में जटायु को अमिताभ बच्चन आवाज देने वाले हैं। इसे वीएफएक्स से क्रिएट किया जाएगा। हालांकि जटायु की आंखों के लिए अमिताभ बच्चन की आंखों की स्कैनिंग का इस्तेमाल किया जाएगा। 

Ramayana Movie New Update : ये एक्टर्स पहले से लिस्ट में 

हिंदू माइथोलॉजी के सबसे बड़े इवेंट रामायण पर बन रही इस फिल्म में Sai Pallavi सीता, KGF फेम Yash रावण और Sunny Deol हनुमान और Ravi Dubey लक्ष्मण के पात्रों को स्क्रीन पर उतारेंगे।

वहीं फिल्म में Lara Dutta कैकेयी, Rakul Preet Singh शूर्पणखा, Indira Krishnan कौशल्या और Arun Govil राजा दशरथ, Kunal Kapoor इंद्र देव, Shishir Sharma गुरु वशिष्ठ, Sonia Balani उर्मिला के किरदार में नजर आएंगे।

इसके अलावा विभीषण के किरदार के लिए Harman Baweja, कुम्भकर्ण के किरदार के लिए Bobby Deol, रावण की पत्नी मंदोदरी के लिए Sakshi Tanwar का नाम सामने आ रहा है। हालांकि अभी मेकर्स की तरफ कोई पुष्टि नहीं की गई है।

Ramayana Movie New Update : शूटिंग के लिए मुंबई में 12 बड़े सेट

फिल्म की शूटिंग इसी साल मार्च में मुंबई के स्टूडियो में शुरू हो गई है। फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए मुंबई में 12 बड़े सेट तैयार किए जा रहे हैं। इन सेट्स पर अयोध्या और मिथिला से जुड़े सीक्वेंस शुरू होंगे।

रणबीर कपूर अगस्त के आखिर में दूसरा शेड्यूल की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म के लिए इंडिविजुअल और ग्रुप सीन्स के लिए 350 दिन का शेड्यूल तैयार किया गया है। फिल्म का संगीत एआर रहमान और हंस जिमर तैयार कर रहे हैं।

Ramayana Movie New Update : जल्द सामने आएगा फर्स्ट लुक

दो भागों में रिलीज होने वाली इस फिल्म को एक साथ शूट किया जा रहा है। फिल्म का पहला पार्ट इस साल के अंत तक खत्म हो जाएगी। जिसे अगले साल के अंत तक रिलीज किया जा सकता है। फिल्म को लेकर मेकर्स दिवाली या दशहरा पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं।

फिल्म के लिए 800 करोड़ के मेगा बजट से बनने वाली है। जो अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म होगी।

ये आर्टिकल्स भी पढे़…

120 Bahadur Real Story : मेजर शैतान सिंह, जिन्होंने पैरों से चलाई मशीन गन, फरहान निभाएंगे इनका किरदार

120 Bahadur Real Story

एक्टर Farhan Akhtar ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी अगली फिल्म 120 Bahadur की शूटिंग शुरू होने की अनाउंसमेंट कर दी है।

फिल्म में फरहान परमवीर चक्र से सम्मानित Major Shaitan Singh की भूमिका में नजर आएंगे। 1962 के रेजांग ला के युद्ध में मेजर और उनकी टुकड़ी ने जबदस्त साहस का परिचय दिया था।

फिल्म को Dhaakad के डायरेक्टर Razneesh Razy Ghai बनाएंगे। इसके स्टोरी और स्क्रीनप्ले की जिम्मेदारी Rajiv Menon को दी गई है। वहीं फिल्म का संगीत Amit Trivedi और लिरिक्स Javed Akhtar के हवाले होगा।

जानें मेजर शैतान सिंह और रेजांग ला के बैटल की पूरी कहानी।

Imtiaz Fahadh Upcoming : फहाद फासिल के साथ फिल्म बनाएंगे इम्तियाज अली 

Imtiaz Fahadh Upcoming

डायरेक्टर इम्तियाज अली की बीते चार साल से बड़े पर्दे पर कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। अब खबर आ रही है कि इम्तियाज एक बार फिर अपने पसंदीदा जॉनर लव स्टोरी के साथ वापसी करने वाले हैं। 

पुरानी फिल्मों के बाद इम्तियाज एक बार फिर नई फिल्मों के साथ वापसी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इम्तियाज की अगली फिल्म में एक्टर फहाद फासिल नजर आ सकते हैं। 

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फहाद फासिल इम्तियाज अली के साथ हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर सकते हैं। इस फिल्म को लेकर दोनो के बीच पिछले कुछ महीनों में मीटिंग हुई हैं। खबर है कि इन मीटिंग का आउटकम पॉजिटिव रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version