Chandu Champion Trailer : Kartik Aaryan के होमटाउन ग्वालियर में एक बड़े से इवेंट में उनकी अगली फिल्म Chandu Champion का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है।

Chandu Champion Trailer यहां देखें.

Chandu Champion Trailer Review

सवा तीन मिनट लंबे ट्रेलर में कार्तिक आर्यन पूरी तरह नेवर बिफोर अवतार में नजर आ रहा हैं। ट्रेलर की शुरुआत एक्टर विजय राज के वॉयस ऑवर से होती है।

इसके बाद चंदू का बचपन, गांव, आर्मी, बॉक्सिंग फिर 65 की जंग की झलकियां दिखाई जाती हैं। ट्रेलर में भारी भरकम डायलॉग बाजी पर जोर ना देकर साउंड इफेक्ट, एक्सप्रेशन और सॉलिड एक्शन पर जोर दिया गया है।

Chandu Champion Trailer Review

Chandu Champion Trailer में कार्तिक के अलावा विजय राज, राजपाल यादव, यशपाल शर्मा जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं। लेकिन ट्रेलर में ना कोई मोटिवेशनल सॉन्ग सुनाई पड़ता है ना हीं कोई ग्लैमर का तड़का।

ओवरऑल ट्रेलर लंबा है लेकिन इंगेजिंग है। पूरी कहानी नहीं बताई गई है कुछ बचा कर रखा गया है। देखकर तो ऐसा लग रहा है कि Dangal और Bhaag Milkha Bhag जैसा सिनेमाघरों में आने वाला है।

Chandu Champion Trailer Review

फिल्म की ओरिजिनल स्टोरी पूर्व पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और आर्मी मैन मुरलीकांत पेटकर पर बेस्ड है। आइए उनकी कहानी से भी गुजरते हैं।

मुरलीकांत पेटकर महाराष्ट्र के सांगली से आते हैं। उनका बचपन से खेलकूद में इंटरेस्ट था। 12 के होने तक उन्होंने गांव मुखिया के बेटे को कुश्ती में पटक दिया। बदले में लोगों ने उनके परिवार को धमकाया गया।

12 रुपए लेकर गांव से भागे और आर्मी जॉइन कर ली

जिसके बाद मुरली इनाम के 12 रुपए लेकर गांव से भाग गए और आर्मी जॉइन कर ली। आर्मी जॉइन करने के बाद स्पोर्ट्स में इंटरेस्ट बढ़ता चला गया। वे बॉक्सिंग खेलने लगे। 1964 के टोक्यो इंटरनेशनल सविर्सेज स्पोर्ट्स मीट में मेडल जीता।

अगले ही साल 1965 में भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान जम्मू-कश्मीर में मुरलीकांत पेटकर को 1-2 नहीं बल्कि पूरी नौ गोलियां, जांघ, गाल, खोपड़ी और रीढ़ की हड्डी में लगी। रीढ़ की हड्डी वाली गोली आज भी उनके शरीर में है।

पैरालंपिक में दिलाया भारत को पहला गोल्ड

इस घटना के बाद उनकी याददाश्त भी चली गई। जो एक दिन अस्पताल के बेड से गिरने के बाद लौटी। दो साल तक रिकवरी के बाद में फिर खेल के मैदान में लौटे।

1967 में मुरली शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस और तीरंदाजी जैसे खेलों में स्टेट लेवल चैंपियन बने। 1969 में आर्मी से रिटायर हो गए।

लेकिन मुरली के स्पोर्ट्स की जर्नी नहीं रुकी। उन्होंने 1972 पैरालंपिक खेलों में हिस्सा लिया और जैवलिन थ्रो और शॉट पुट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसी प्रतियोगिता में उन्होंने स्वीमिंग में भारत को पैरालम्पिक का पहला गोल्ड भी दिलाया। 

Kartik Aaryan Movies 2024: कार्तिक के हिस्से में इस साल 2 सीक्वल के साथ एक बायोपिक भी

चंदू चैंपियन के बाद भी कार्तिक के खाते में कुछ अच्छी फिल्में हैं। वे इन दिनों Bhool Bhulaiyaa 3 पर काम कर रहे हैं। इसके बाद उनके पास एक सीक्वल और एक आर्मी बैकग्राउंड की फिल्म है। पूरी खबर पढ़ें…

Scam 2010 Story – इस किताब पर बेस्ड होगा स्कैम का तीसरा पार्ट

Scam 2010 Story

Scam 1992 The Harshad Mehta Scam और Scam 2003 The Telgi Story के बाद डायरेक्टर हंसल मेहता Scam फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट लेकर आ चुके हैं। 

सीरीज को Scam 2010 The Subrata Roy Saga टाइटल दिया गया है। सीरीज इस बार किस स्कैम पर बेस्ड होगी? इसका पता इस आर्टिकल में लगाया जाएगा।

Scam 2010 में बिजनेसमैन सु्ब्रत रॉय सहारा की कहानी दिखाई जाएगी। सीरीज के डायरेक्टर हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर शेयर करते हुए सीरीज की अनाउंसमेंट की है। पूरी खबर पढ़ें…

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version