Kartik Aaryan Movies 2024:कार्तिक आर्यन पिछले साल शहजादा और सत्यप्रेम की कथा में नजर आए। सत्यप्रेम की कथा का बॉक्स ऑफिस रिस्पांस ठीक ठाक रहा लेकिन शहजादा को दर्शकों ने बुरी तरह नकार दिया। हालांकि 2024 कार्तिक आर्यन की फिल्मों के हिसाब से काफी बड़ा होने वाला है। उनकी दो सीक्वल और 1 बायोपिक भी लाइनअप है।

Kartik Aaryan Movies 2024 Chandu Champion

कार्तिक आर्यन इन दिनों एक था टाइगर और 83 जैसी फिल्में बना चुके कबीर खान के साथ फिल्म चंदू चैंपियन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कार्तिक पूर्व आर्मी जवान और पैरा एथलीट मुरलीकांत पेटकर के किरदार में नजर आएंगे। पेटकर को 1965 भारत पाकिस्तान युद्ध में रीढ़ की हड्डी में गोली लगी। जिसके चलते वे फिजीकली डिसेबल्ड हो गए। बाद में उन्होंने साल 1972 हेडल्बेर्ग पैरालंपिक में हिस्सा लिया और गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने। फिल्म इस साल जून में रिलीज होगी।

Kartik Aaryan Movies 2024 Bhool Bhulaiyaa 3

Bhool Bhulaiyaa 2 के सक्सेस के बाद भूल भुलैया 3 का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू होगी। पिछले पार्ट में नजर आईं तब्बू भूल भुलैया 3 में नजर नहीं आएंगी। चर्चा यह भी है भूल भुलैया के पहले पार्ट में मंजूलिका का रोल निभा चुकीं विद्या बालन एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी में वापसी करने वाली हैं। फिल्म को अनीस बज्मी डायरेक्ट करेंगे,कार्तिक आर्यन लीड रोल में होंगे।। फिल्म दीवाली 2024 को रिलीज की जाएगी।

Kartik Aaryan Movies 2024 Aashiqui 3

इन दिनों कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म आशिकी 3 को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों खबर आई कि एनिमल में नजर आईं तृप्ति ढिमरी उनके साथ आशिकी 3 में नजर आएंगी। हालांकि मेकर्स ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। टी सीरीज के भूषण कुमार अनुराग बसु के साथ मिलकर म्यूजिकल लव स्टोरी आशिकी की तीसरा पार्ट अनाउंस कर चुके हैं। हालांकि अनुराग बसु अपनी Meatro In Dino में व्यस्त हैं। इसके बाद में आशिकी 3 पर काम शुरू करेंगे।

Karan Johar Sandeep Modi Next

Kartik Aaryan फिल्ममेकर करण जौहर के साथ पहली बार काम करने वाले हैं। आर्मी के बैकड्रॉप पर बेस्ड इस फिल्म को संदीप मोदी डायरेक्ट करेंगे। कार्तिक ने अभी इस जॉनर की कोई फिल्म नहीं है। पहला मौका होगा जब कार्तिक आर्मी कैरेक्टर में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर में शुरू होगी। फिल्म के अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है।

Kartik Aaryan Movies 2024 Captain India


Scam 1992 बनाने वाले हंसल मेहता की आगामी फिल्म कैप्टन इंडिया में कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। फिल्म में कार्तिक पायलट के रोल में दिखेंगे। फिल्म का प्लॉट भारत सबसे सक्सेसफुल रेस्क्यू पर बेस्ड होगी। फिल्म को जुलाई 2021 में अनाउंस किया गया था। अनाउंसमेंट के साथ ही फिल्म पर स्क्रिप्ट चोरी करने के आरोप लगे हालांकि बाद में मेकर्स ने इन्हें नकार दिया। फिल्म का बड़ा हिस्सा लंदन में शूट किया जा चुका है। फिल्म के इस साल रिलीज होने की उम्मीद है।

कार्तिक आर्यन इन फिल्मों के अलावा कई और प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहें है। मुदस्सर अजीज के साथ पति, पत्नी और वो के सीक्वल पर भी बात चल रही है। वहीं कार्तिक शिमित अमीन की पीरियड म्यूजिकल ड्रामा में नजर आ सकते हैं। हालांकि मेकर्स ने इसकी कोई अभी तक कोई अनाउंसमेंट नहीं की है।

You May Also Like

South Movies 2024:पुष्पा 2, कांतारा के साथ ये 10 बड़ी साउथ मूवीज भी इसी साल रिलीज होगीं

Ajay Devgn Movies 2024: इस साल अजय देवगन की पांच बड़ी फिल्में रिलीज होगीं

Akshay Kumar Movies 2024: इस साल इन 5 बड़ी फिल्मों में दिखेंगे अक्षय कुमार, देखें रिलीज डेट

January 2024 Releases: साल के पहले महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होगीं 5 बड़ी फिल्में, ओटीटी पर भी हर हफ्ते बड़े रिलीज

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version