Bigg Boss Contestants List : टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 18, 6 अक्टूबर को प्रीमियर होने जा रहा है। शो को सलमान खान होस्ट करेंगे।

अब तक दिखाए गए प्रोमो के हिसाब से फिल्म इस बार टाइम जोन की थीम पर बेस्ड होने वाला है। शो का सेट घड़ी के हिसाब से बनाया जा सकता है।

अब बड़ा सवाल यह है कि Bigg Boss Contestants List में कौन से सितारे शामिल होंगे।

Bigg Boss Contestants List : Dheeraj Dhoopar

धीरज धूपर, ससुराल सिमर का और कुंडली भाग्य में काम कर चुके हैं। उन्हें टीवी इंडस्ट्री में 15 सालों का अनुभव है। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। यही वजह है उनकी एंट्री बिगबॉस में हो सकती है।

Sara – Arfeen Khan

राइटर और लाइफ कोच अर्फीन खान और उनकी पत्नी सारा Bigg Boss Contestants List में शामिल हो सकते हैं। अर्फीन ने ऋतिक रोशन, करीना कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों के साथ काम किया है। सारा एक एक्ट्रेस और बिजनेस वुमन हैं। दोनों दुबई में रहते हैं और हाल ही में मुंबई आए हैं ताकि वे शो में हिस्सा ले सकें।

Gurucharan Singh

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के पॉपुलर एक्टर गुरुचरण सिंह भी इस बार शो का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने अपने किरदार रोशन सिंह के जरिए दर्शकों का दिल जीता है। वर्तमान में वह फाइनेंशियल परेशानियों का सामना कर रहे हैं, जिससे उनके शो में शामिल होने की संभावना बढ़ गई है।

Shilpa Shirodkar

90 के दशक की प्रसिद्ध एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर का नाम भी Bigg Boss Contestants List में शामिल है। उन्होंने Hum और Khuda Gawah जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

Avinash Mishra & Shehzada Dhami

टीवी के जाने-माने अभिनेता अविनाश मिश्रा भी इस सीजन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ‘ये तेरी गलियां’ और ‘इश्कबाज’ में उनके बेहतरीन किरदारों ने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रियता दिलाई है।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘छोटी सरदारनी’ जैसे शोज में नजर आ चुके शहजादा धामी का नाम भी इस बार सामने आ रहा है। उन्हें पहले शो के सेट पर अनप्रोफेशनल बिहेवियर के लिए चर्चा में रहे थे।

Nyrraa Banerji, Muskan Bamne & Chum Darng

एक्ट्रेस नायरा बनर्जी, जो कई भाषाओं की फिल्मों और टीवी शो में सक्रिय हैं, भी ‘बिग बॉस 18’ में शामिल हो सकती हैं। उन्हें स्टार प्लस के शो ‘दिव्या दृष्टि’ में लीड रोल के लिए जाना जाता है।

चुम दरंग, जिन्होंने फिल्म Badhaai Do में भूमि पेडनेकर की पार्टनर की भूमिका निभाई। एक नॉर्थ ईस्ट की एक्ट्रेस और सोशल एक्टिविस्ट हैं। Anupamaa में पाखी का किरदार निभाने वाली मुस्कान बामने का Bigg Boss Contestants List में शामिल है।

Karan Veer Mehra & Chahat Pandey

हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का खिताब जीतने वाले करणवीर मेहरा भी इस बार ‘बिग बॉस’ में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने इस शो के लिए कई बार ऑफर मिलने की बात कही है।

चाहत पांडे, जो पिछले साल राजनीति में सक्रिय थीं। Bigg Boss Contestants List का हिस्सा बनने की संभावना में हैं। वर्तमान में वह दंगल टीवी के शो ‘नथ कृष्णा और गौरी की कहानी’ में नजर आ रही हैं।

Nia Sharma & Vivian Dsena

निया शर्मा का नाम इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है। हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के फिनाले में उन्हें Bigg Boss Contestants List की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट के रूप में बताया गया था।

विवियन डिसेना की शो में एंट्री से ‘बिग बॉस 18’ का माहौल और भी रोमांचक हो जाएगा। उनके फैंस की संख्या काफी अधिक है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि वह खुद को साबित कर पाते हैं या नहीं।

Alice Kaushik & Shrutika Arjun Raaj

टीवी शो ‘पांड्या स्टोर’ में रावी का किरदार निभाकर ऐलिस कौशिक ने एक अलग पहचान बनाई है। वह इस बार ‘बिग बॉस’ में भी अपनी जगह बना सकती हैं।

साउथ की एक्ट्रेस श्रुतिका अर्जुन राज भी ‘बिग बॉस 18’ में नजर आएंगी। वह तमिल फिल्मों में अपने शानदार काम के लिए जानी जाती हैं और अब इस मंच पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।

Eisha Singh

टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह भी बिगबॉस के अगले सीजन में नजर आ सकती है।वें इश्क का रंग सफेद, इश्क सुभान अल्लाह और सिर्फ तुम जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

इसके अलावा एक्ट्रेस Sameera Reddy और Urmila Martodkar का नाम भी Bigg Boss Contestants List के लिए चर्चा में है।

ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…

Amar Prem Ki Prem Kahani Hindi Review : फिर वही पुराने तौर तरीके की कहानी

Amar Prem Ki Prem Kahani Hindi Review

फिल्म एक गे लव स्टोरी है। इसमें अमर यानी Sunny Singh जो पंजाबी फैमिली से आते हैं। वे सेक्शुअल प्रिफरेंस में लड़कियों की बजाय लड़कों को पसंद करते हैं। हालांकि उनकी फैमिली को इस बात का पता नहीं होता और उनकी शादी लड़की से करवाई जाने लगती है। 

इसी दौरान अमर का लवर प्रेम यानी Aditya Seal जो कि बंगाली फैमिली से आता है और लंदन में रहता है, लौट आता है। फिर कहानी में LGBTQ राइट्स और सोसायटी की एक्सेप्टेंस की कहानी शुरु हो जाती है। पूरा रिव्यू पढ़ें…

CTRL Hindi Review : AI और टेक वाली इस कहानी में करंट की कमी

CTRL Hindi Review

फिल्म ‘CTRL’ की कहानी नेल्ला यानी Ananya Pandey के इर्द-गिर्द घूमती है। जो टेक और AI एक्सपर्ट है। वो एक AI मॉडल पर काम करती है, जो उसकी लाइफ को बदल कर रख देता है।

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, नेल्ला को इस AI प्रोजेक्ट के खतरों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा फिल्म यह दिखाती है कैसे सोशल मीडिया ने लोगों की प्राइवेट लाइफ को खत्म कर दिया है।

सोशल मीडिया, AI और टेक्नोलॉजी के बीच फंसी नेल्ला अपने परिवार और दोस्तों से दूर हो जाती है। नेल्ला AI के जाल से कैसे बाहर निकलेगी, CTRL इसी कहानी को दिखाती है। पूरा रिव्यू पढ़ें…


Share.

Leave A Reply

Exit mobile version