Amar Prem Ki Prem Kahani Hindi Review : फिर वही पुराने तौर तरीके की कहानी कॉमेडी ड्रामा और उसके साथ सोशल मैसेज बॉलीवुड का नया फॉर्मूला OTT पर लौट आया है। ट्रेलर देखें

4 अक्टूबर को JIO Cinema पर फिल्म Amar Prem Ki Prem Kahani स्ट्रीम हो चुकी है। इसमें Sunny Singh, Aditya Seal और Pranutan Bahl लीड रोल में नजर आएंगे।

Amar Prem Ki Prem Kahani Hindi Review : एक गे लव स्टोरी

फिल्म एक गे लव स्टोरी है। इसमें अमर यानी Sunny Singh जो पंजाबी फैमिली से आते हैं। वे सेक्शुअल प्रिफरेंस में लड़कियों की बजाय लड़कों को पसंद करते हैं। हालांकि उनकी फैमिली को इस बात का पता नहीं होता और उनकी शादी लड़की से करवाई जाने लगती है। 

इसी दौरान अमर का लवर प्रेम यानी Aditya Seal जो कि बंगाली फैमिली से आता है और लंदन में रहता है, लौट आता है। फिर कहानी में LGBTQ राइट्स और सोसायटी की एक्सेप्टेंस की कहानी शुरु हो जाती है। 

Amar Prem Ki Prem Kahani Hindi Review : पुरानी कहानी है यार ये तो

ऐसी ही कहानी शायद हम Shubh Mangal Jyda Savdhan में देख चुकें है। इस फिल्म में इतना भी कुछ नया नहीं है कि दर्शको और अट्रैक्ट कर सके। फिल्म रोमांस, कॉमेडी जैसे एलिमेंट्स हैं लेकिन फिर भी फिल्म सामान्य ही रह गई है। 

फिल्म को हार्दिक गज्जर ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने अच्छी कोशिश की है लेकिन इस टॉपिक पर कुछ नया और डीप दिखाने में चूक गए हैं। 

स्क्रीनप्ले स्ट्रैच्ड, इरिटेशन वाला

स्क्रीनप्ले की बात की जाए तो फिल्म की लेंथ थोड़ी सी स्ट्रैच लगती है। कुछ सीन्स बेमतलब के लगते है और इरिटेशन पैदा करते हैं। कई जगहों पर फिल्म एक हिस्से को दूसरे हिस्से से ठीक ढंग से जोड़ नहीं पाती है। 

राइटिंग में गहराई की कमी है। सोशल मैसेज भी ठीक ढंग से लोगों तक नहीं पहुंचता है। LGBTQ के हिसाब से मोड थोड़ा और सीरियस होना चाहिए था। डायलॉग भी कुछ खास नहीं हैं। 

सनी और आदित्य की जोड़ी बढ़िया है

सनी सिंह और आदित्य सील ने अपनी भूमिकाओं में अच्छा परफॉर्म किया है। सनी सिंह ने अपने किरदार में एनर्जी भरी है। जबकि आदित्य सील का किरदार में इमोशनल शैड दिखाता है। हालांकि, दोनों एक्टर का काम कहानी की कमजोरियों को छिपाने में पूरी तरह सफल नहीं हो पाता।

Amar Prem Ki Prem Kahani Hindi Review एक प्रयास है जो प्यार और दोस्ती के बारे में एक हल्की-फुल्की कहानी पेश करता है, लेकिन यह अपनी सीमाओं में बंधा हुआ लगता है। यदि आप एक साधारण रोमांटिक कॉमेडी देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपको कुछ हंसी दे सकती है, लेकिन उम्मीदें अधिक न रखें।

ये रिव्यूज भी पढ़ें…

Love Sitara Hindi Review : स्लो पेस वाला फैमिली ड्रामा

Love Sitara Hindi Review

फिल्म की कहानी तारा नाम की लड़की के अराउंड बुनी गई है जो पेशे से इंटीरियर डिजाइनर है। वो पेशे से शेफ राजीव सिद्धार्थ के किरदार के साथ रिलेशनशिप में हैं। अचानक एक दिन उसे अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलता है।

इसके बाद दोनों शादी करने का फैसला करते हैं और अपने ग्रांड पेरेंट्स के यहां केरल पहुंच जाते हैं। जहां दोनों फैमिलीज इकट्ठा होती हैं। फिल्म प्री-वैडिंग शूट से लेकर शादी तक का सफर तय करती है। इस दौरान फैमिला ड्रामा, पर्सनल कॉन्फिलिक्ट्स और मॉर्डन रिलेशनशिप इश्यूज दिखाए जाते हैं। पूरा रिव्यू पढ़ें…

Honeymoon Photographer Hindi Review : देखने जैसी बहुत कम चीजें है

Honeymoon Photographer Hindi Review

सीरीज की कहानी एक रिच फैमिली से आने वाले कपल जोया यानी Apeksha Porwal और अधीर यानी Sahil Salathia की कहानी है। जिनकी नयी-नयी शादी हुई है।

अधीर एक अमीर फैमिली से आता है। एक से ज्यादा लड़िकियों के साथ इंटीमेंट है। इनके लव ट्राएंगल सामने आते हैं।

कपल अपने हनीमून पर मालदीव जाता है और फोटोग्राफी के लिए फोटोग्राफर के तौर पर अम्बिका यानी  Asha Negi को ले जाता है। हनीमून के दौरान ब्राइड का मर्डर हो जाता है और सीरीज सुलझाने में लग जाती है, मर्डर किसने किया है। पूरा रिव्यू पढ़ें…

Taaza Khabar 2 Hindi Review : इस सीजन ताजा कुछ भी नहीं है

Taaza Khabar 2 Hindi Review

सीरीज की कहानी पिछले सीजन से आगे बढ़ती है। इस बार वस्या अपने पुराने पापों को ढकने के लिए कुछ अच्छे काम करना शुरू करता है।

इसी दौरान वस्या के मर्डर की खबर फैल जाती है। लेकिन कहानी की परतें खुलती हैं तो खबर झूठ निकलती है। युसुफ अख्तर यानी जावेद जाफरी को पता लग जाता है कि वस्या मौत का नाटक कर रहा है।

युसुफ के लोग वस्या को ढूंढ निकालते हैं और युसुफ उससे 2 हफ्ते में 500 करोड़ रूपए चुकाने का की बात कहता है। क्या वस्या पैसे चुका पाएगा? यदि नहीं तो इस जाल से कैसे बाहर निकलेगा। पूरा रिव्यू पढ़ें…

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version