Bigg Boss 18 final List : ग्रैंड प्रीमियर के साथ Bigg Boss के 18 वें सीजन की शुरूआत हो चुकी है। इस बार घर को Time Ka Tandav की थीम पर तैयार किया गया है।

अगले तीन महीने से ज्यादा समय तक चलने वाले इस शो में 18 मेंबर्स भाग ले रहे हैं। इसके विजेता को 50 लाख का इनाम दिया जाएगा। तो आइए नजर डालते हैं Bigg Boss 18 final List पर।

Bigg Boss 18 final List : Rajat Dalal

रजत दलाल को सोशल मीडिया पर फिटनेस इन्फ्लूएंसर के लिए जाना जाता है। लेकिन अक्सर कंट्रोवर्सीज के चलते वे चर्चा में बने रहते हैं। बीतों दिनों वे Elvish Yadav के सपोर्ट में Ajaz Khan से भिड़ गए थे।

वहीं पिछले दिनों उन्हें अहमदाबाद में टीनएजर के साथ प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा वे रैश ड्राइविंग को लेकर भी सवालों के घेरे में रहे थे।

गधे के साथ पहुंचे Gunratan Sadavarte

महाराष्ट्र हाईकोर्ट के वकील Gunratan Sadavarte इस बार बिग बॉस के घर का हिस्सा हैं। उनका नाम पहली बार सुर्खियों में मराठा आरक्षण के खिलाफ स्ट्राइक करने पर आया था।

हालांकि वे सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पालतू गधे मैक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। खास बात ये है कि बिगबॉस के घर में अपने गधे को लेकर भी पहुंचे हैं।

इंस्टा की वायरल भाभी Hema Sharma भी आई हैं

Viral Bhabhi के नाम से फेमस हेमा शर्मा को इस बार शो का हिस्सा बनाया गया है। हेमा को उनके इंस्टा वीडियोज के लिए जाना जाता है। इसके अलावा में Dabangg 3 और Yamala Pagla Deewana Phir Se जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Bigg Boss 18 final List : Tajinder Bagga

तजिंदर पाल सिंह बग्गा भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली में सक्रिय नेता हैं। आम आदमी पार्टी और अन्य विपक्षी पार्टियों के खिलाफ किए गए बग्गा के पोस्ट अक्सर वायरल होते हैं।

Bigg Boss 18 final List : Chaahat Pandey

चाहत पांडे, जो पिछले साल राजनीति में सक्रिय थीं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव भी लड़ा था। उन्हें भी Bigg Boss 18 का हिस्सा बनाया गया है। वर्तमान में वह दंगल टीवी के शो ‘नथ कृष्णा और गौरी की कहानी’ में नजर आ रही हैं।

Alice Kaushik

टीवी शो ‘पांड्या स्टोर’ में रावी का किरदार निभाकर ऐलिस कौशिक ने एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने इस बार Bigg Boss 18 में अपनी जगह बना ली है।

Vivian Dsena

विवियन डिसेना की शो में एंट्री से Bigg Boss 18 का माहौल और भी रोमांचक गया है। उनके फैंस की संख्या काफी अधिक है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि वह खुद को साबित कर पाते हैं या नहीं।

Eisha Singh & Shrutika Arjun Raaj

टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह भी Bigg Boss 18में नजर आने वाली हैं। वें इश्क का रंग सफेद, इश्क सुभान अल्लाह और सिर्फ तुम जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

साउथ की एक्ट्रेस श्रुतिका अर्जुन राज भी ‘बिग बॉस 18’ में नजर आएंगी। वह तमिल फिल्मों में अपने शानदार काम के लिए जानी जाती हैं। साथ ही एक एंटरप्रेन्योर भी हैं। अब इस मंच पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।

Sara – Arfeen Khan

लेखक और लाइफ कोच अर्फीन खान और उनकी पत्नी सारा काम नाम भी Bigg Boss 18 final List में है। अर्फीन ने ऋतिक रोशन, करीना कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों के साथ काम किया है।

Muskan Bamne

टीवी सीरियल Anupamaa में पाखी का किरदार निभाने वाली मुस्कान बामने का नाम भी Bigg Boss 18 final List में शामिल है। उनका शो में आना दर्शकों के लिए दिलचस्प हो सकता है।

Karan Veer Mehra

हाल ही में Khatron Ke Khiladi 14 का खिताब जीतने वाले करणवीर मेहरा भी Bigg Boss 18 Final List में शामिल हो गए हैं। वे पहले ही इस शो के ऑफर मिलने की बात कह चुके थे।

Chum Darang और Nyrraa M Banerji

चुम दरंग, जिन्होंने फिल्म Badhaai Do में भूमि पेडनेकर की पार्टनर की भूमिका निभाई, एक नॉर्थ ईस्ट की एक्ट्रेस और सोशल एक्टिविस्ट हैं।

एक्ट्रेस नायरा बनर्जी, जो कई भाषाओं की फिल्मों और टीवी शो में सक्रिय हैं। उन्होंने स्टार प्लस के शो ‘दिव्या दृष्टि’ में मुख्य भूमिका के लिए जाना जाता है।

Shilpa Shirodkar

90 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर का नाम भी कंटेस्टेंट्स में शामिल है। उन्होंने Hum, Khuda Gawah जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

Avinash Mishra & Shehzada Dhami

छोटे पर्दे के जाने-माने अभिनेता अविनाश मिश्रा भी इस सीजन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ‘ये तेरी गलियां’ और ‘इश्कबाज’ में उनके बेहतरीन किरदारों ने उन्हें दर्शकों के बीच पॉपुलारिटी दिलाई है।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘छोटी सरदारनी’ जैसे शोज में नजर आ चुके शहजादा धामी का नाम भी सामने आया है। उन्हें पहले शो के सेट पर अनप्रोफेशनल बिहेवियर के लिए चर्चा में रहे थे।

(Bigg Boss 18 final List)

ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…

Manvat Murders Hindi Review : नये तरह की कहानी, सुस्त डायरेक्शन और राइटिंग की कमी

Manvat Murders Hindi Review

Manvat Murders की कहानी 1970 के दशक में महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव में बेस्ड है। जहां एक के बाद एक कई मर्डर होने लगते हैं। इनकी जांच के लिए पुलिस अधिकारी रामाकांत कुलकर्णी गांव में आते हैं। वह इन हत्याओं के पीछे के असली कारण का पता लगाने की कोशिश करता है।

जांच के दौरान उसे कई रहस्यमयी चीजें मिलती हैं, जैसे कि कुछ अजीब रीति-रिवाज और एक शक्तिशाली परिवार जो गांव पर राज करता है। इसी दौरान आदिवासी महिला रूकमणी, उसका प्रेमी उत्तम राव जैसे किरदार कहानी से जुड़ते हैं। पूरा रिव्यू पढ़ें…

Highway Love 2 Hindi Review : इस लॉन्ग डिस्टेंस में सब एवरेज है

Highway Love 2 Hindi Review

कहानी इनाया और कार्तिक की है। कार्तिक बार्सिलोना में रहता है, इनाया भारत में रहती है। पहले सीजन में दोनों के प्यार में पड़ने की कहानी दिखाई गई। दूसरे सीजन में लव का अगला स्टेज लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और उसके चैलेंजेस हैं।

दोनों के बीच बढ़ती दूरी से वे एक-दूसरे पर शक करने हैं, छोटी बातों पर झगड़े अब रोज की बात है। धीरे-धीरे प्यार में कमी आ रही है। रिश्ता बचा रहेगा या बिखर जाएगा, पूरा खेल इसी बात पर टिका है। पूरा रिव्यू पढ़ें…


Share.

Leave A Reply

Exit mobile version