Highway Love 2 Hindi Review : 2023 में रिलीज हुई सीरीज Highway Love एक यंग एज लव स्टोरी थी। Gen Z में सीरीज काफी पॉपुलर हुई।

अब सीरीज का नया सीजन आया है। जो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की बात कर रही है। इसमें Ritvik Sahore और Gayatri Bhardwaj लीड कपल के रोल में हैं। ट्रेलर देखें…

Highway Love 2 Hindi Review : हम तुम दूर दूर

कहानी इनाया और कार्तिक की है। कार्तिक बार्सिलोना में रहता है, इनाया भारत में रहती है। पहले सीजन में दोनों के प्यार में पड़ने की कहानी दिखाई गई। दूसरे सीजन में लव का अगला स्टेज लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और उसके चैलेंजेस हैं।

दोनों के बीच बढ़ती दूरी से वे एक-दूसरे पर शक करने हैं, छोटी बातों पर झगड़े अब रोज की बात है। धीरे-धीरे प्यार में कमी आ रही है। रिश्ता बचा रहेगा या बिखर जाएगा, पूरा खेल इसी बात पर टिका है।

Highway Love 2 Hindi Review : टॉपिक अच्छा लेकिन कनेक्शन कमजोर

सीरियस में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन के टॉपिक को मजबूती से पकड़ा गया है। इस दौरान मेकर्स इस बात की चिंता नहीं करते कि कितने लोग इससे रिलेट कर पाएंगे।

कहानी रिश्ते के मूड के हिसाब से चलती है। पहले रिश्ता अच्छा रहता है तो थोड़ी तेज रहती है। लेकिन जैसे चीजें बिगड़ने लगती हैं। सीरीज भी यहां स्लो हो जाती है। सीरीज को कम मौके मिले हैं जहां वो खुद को बैक कर सके।

Highway Love 2 Hindi Review : एक कपल और कहानी खत्म

सीरीज के दोनों लीड कैरेक्टर्स को सही लिखा गया है लेकिन अन्य किरदारों को ना तो स्क्रीन टाइम उतना मिला न ही वे कहानी में अपनी जगह बना पाए हैं। सब प्लॉट्स की कमी भी कहानी को बोरिंग बनाने का एक कारण है।

Highway Love 2 का दूसरा सीजन में कई ऐसे सीन और मोमेंट्स हैं जो हम पहले भी इसी तरह की सीरीज में देख चुकें हैं। ऐसे में कहानी प्रिडिक्टेबल और रिपीटेटिव लगने लगती है।

Highway Love 2 Hindi Review : ये पॉजिटिव हैं

हालांकि सीरीज की प्रेजेन्टेशन बेहतर है। लव मेकिंग सीन्स बेहतर हैं। डायरेक्शन की मेहनत नजर आती है।

सीरीज का सबसे बड़ा पॉजिटिव रितविक और गायत्री की एक्टिंग है। दोनों को इस तरह की कहानियों में पहले भी देख चुके हैं। अब उनकी मेहनत निखर स्क्रीन पर आ रही है। हालांकि उन्हें सपोर्ट नहीं मिला है।

सीरीज जेन जेड के लिए है, आप थोड़ा सा सीरियस कन्टेंट देखते हैं तो सीरीज आपके लिए नहीं है। जेन जेड के लिए भी फिल्म पूरा पैकेज नहीं बन पाई है। 

ये रिव्यूज भी पढ़ें…

Bigg Boss Contestants List : नए सीजन में दिखेंगे ये 12 सितारे

Bigg Boss Contestants List

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 18, 6 अक्टूबर को प्रीमियर होने जा रहा है। शो को सलमान खान होस्ट करेंगे।

अब तक दिखाए गए प्रोमो के हिसाब से फिल्म इस बार टाइम जोन की थीम पर बेस्ड होने वाला है। शो का सेट घड़ी के हिसाब से बनाया जा सकता है।

अब बड़ा सवाल यह है कि Bigg Boss Contestants List में कौन से सितारे शामिल होंगे। लिस्ट देखें…

Amar Prem Ki Prem Kahani Hindi Review : फिर वही पुराने तौर तरीके की कहानी

Amar Prem Ki Prem Kahani Hindi Review

फिल्म एक गे लव स्टोरी है। इसमें अमर यानी Sunny Singh जो पंजाबी फैमिली से आते हैं। वे सेक्शुअल प्रिफरेंस में लड़कियों की बजाय लड़कों को पसंद करते हैं। हालांकि उनकी फैमिली को इस बात का पता नहीं होता और उनकी शादी लड़की से करवाई जाने लगती है। 

इसी दौरान अमर का लवर प्रेम यानी Aditya Seal जो कि बंगाली फैमिली से आता है और लंदन में रहता है, लौट आता है। फिर कहानी में LGBTQ राइट्स और सोसायटी की एक्सेप्टेंस की कहानी शुरु हो जाती है। पूरा रिव्यू पढ़ें…

CTRL Hindi Review : AI और टेक वाली इस कहानी में करंट की कमी

CTRL Hindi Review

फिल्म ‘CTRL’ की कहानी नेल्ला यानी Ananya Pandey के इर्द-गिर्द घूमती है। जो टेक और AI एक्सपर्ट है। वो एक AI मॉडल पर काम करती है, जो उसकी लाइफ को बदल कर रख देता है।

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, नेल्ला को इस AI प्रोजेक्ट के खतरों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा फिल्म यह दिखाती है कैसे सोशल मीडिया ने लोगों की प्राइवेट लाइफ को खत्म कर दिया है।

सोशल मीडिया, AI और टेक्नोलॉजी के बीच फंसी नेल्ला अपने परिवार और दोस्तों से दूर हो जाती है। नेल्ला AI के जाल से कैसे बाहर निकलेगी, CTRL इसी कहानी को दिखाती है। पूरा रिव्यू पढ़ें…

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version