Taaza Khabar Hindi Review : जादू धोखे से होता है और चमत्कार यक़ीन से। … … … ट्रेलर देखें

ऊपर का डायलॉग Bhuvan Bam की वेब सीरीज ताजा खबर के पहले सीजन से है। BB के नाम से मशहूर यूट्यूब Sensation को उनकी कॉमिक वीडियोज के लिए जाना जाता है। जिनमें वे अकेले कई कैरेक्टर्स प्ले करते हैं।

Taaza Khabar Hindi Review : यूट्यूब वाले BB

इस अलग तरह के अभिनय से BB को बहुत लोकप्रियता हासिल हुई। जिसके बाद उन्होंने Dhindhora नामक यूट्यूब सीरीज बनाई। जो दर्शकों को बहुत पसंद आई।

अब Bhuvan Bam अपने कई किरदारों से बाहर निकलकर एक नई वेब सीरीज लेकर आए Taaza Khabar. जो Disney Plus Hotstar पर अवेलेबल है। कम शब्दों में कहा जाए तो BB ने कहानी चुनने में कहीं न कहीं जल्दबाजी कर दी।

Taaza Khabar Hindi Review : वसंत की कहानी

फ़िल्म की कहानी मुख्य तौर पर Vasya या वसंत गावड़े पर के जीवन पर आधारित है। जो लॉअर क्लास फैमिली से आता है। और एक सुलभ शौचालय में मैनेजर के तौर पर काम करता है। वह अपनी गरीबी से परेशान है और हमेशा इस गरीबी से निकलने और एक अमीर आदमी बनने के सपने देखता रहता है।

इसी बीच उसके साथ कुछ ऐसा होता है जिससे उसे अपने मोबाइल पर भविष्य में घटने वाली घटना की ख़बर उसके कुछ देर पहले ही मिल जाती है। यहीं से वसंत की क़िस्मत पलटना शुरू हो जाती है। और वह अपने इस जादू के दम पर रातों रात अमीर बन जाता है।

जब किसी को कम मेहनत में ज्यादा परिणाम मिल जाए तो उसे घमंड आ जाता है। यही वसंत गावड़े के साथ होता। और वह जितनी तेज़ी से ऊपर पहुंचता है अपने लोगों से उतनी ही तेजी दूर होता चला जाता है। आगे की कहानी आप देख भी सकते है और शायद अनुमान भी लगा सकते हैं।

Taaza Khabar Hindi Review : राइटिंग कमजोर और प्रिडिक्टेबल

Taaza Khabar का सबसे कमजोर पक्ष इसकी राइटिंग है। कहानी पहले एपिसोड से ही प्रिडिक्टेबल होने लगती है। जहां दर्शक स्क्रीन पर आने वाले दृश्यों के लिए पहले से ही तैयार होता है। कहानी कुछ भी नयी बात नहीं कहती।

सब प्लॉट्स के नाम पर कहानी में कुछ भी नहीं है। दर्शक बहुत देर तक कहानी में ट्विस्ट का इंतज़ार करता है लेकिन अंत में निराशा ही हाथ लगती है।

Taaza Khabar Hindi Review : बिल्ड अप में भी कमी है

वसंत के बचपन के कुछ दृश्यों को ज़रूर कैरेक्टर बिल्डिंग के नाम पर रखा गया है लेकिन वह कुछ ख़ास असर नहीं छोड़ पाते। कहानी काल्पनिक दुनिया में इस तरह खो जाती है कि वास्तविकता से उसके पैर उखड़ जाते हैं, यही दर्शक भी उम्मीद छोड़ने लगता है।

अभिनय की बात करें तो इस विधा में Bhuvan Bam बिल्कुल सही लगते है। वह अमीर और गरीब दोनों किरदारों को सही ढंग से निभाते है। उनके किरदार का Arrogance उनके अभिनय में साफ तौर पर देखा जा सकता है।

Taaza Khabar Hindi Review : देखें या ना देखें

हालाँकि इनके अलावा और किरदार उतना असर नहीं छोड़ पाता क्योंकि उनकी राइटिंग उनके साथ न्याय नहीं करती। Shriya Pilgaonkar के किरदार में ज़रूर कुछ गहराई नज़र आती बाक़ी सब महज खानापूर्ति करते नजर आते हैं। हालांकि कुछेक संवादों में जान नज़र आती है।

कुल मिलाकर कहानी तो पहले भी आप Taaza Khabar जैसी सुन चुके होगे लेकिन चाहो तो Bhuvan Bam के लिए एक बार देखा जा सकता है।

ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…

Sector 36 Hindi Review : सेंसेटिविटी के साथ क्रूएलिटी नजर आती है, मसाला थोड़ा सा तेज है 

Sector 36 Hindi Review

फिल्म की कहानी 2005 में नोएडा के निठारी गांव में एक के बाद एक गायब हुए कई बच्चों की घटना पर बेस्ड है। इस घटना के लिए आर्टिकल अलग से है पढ़ सकते हैं। 

Sector 36 एक पॉश इलाके जैसी जगह है। जो पास के ही राजीव कैम्प से लगी है, जो स्लम एरिया है। राजीव कैम्प से आए दिन बच्चे गायब होते रहते हैं। पैरेंट्स पुलिस में रिपोर्ट लिखाते हैं लेकिन पुलिस वाले तरह-तरह की बातें बनाकर उन्हें टाल देते हैं। पूरा रिव्यू पढ़ें…

Kill Hindi Review : एक्शन का अंधड़, लेकिन सिर पैर वाला

Kill Hindi Review

एक ट्रेन है जो तड़-तड़ाती हुई आगे बढ़ रही है। अगला स्टॉप मुगलसराय है जो कुछ घंटों बाद आएगा। इस ट्रेन में दो NSG कमांडो सवार है, वीरेश और अमृत। अमृत अपनी गर्लफ्रेंड को परिवार के बीच से भगा ले जाने के लिए ट्रेन में चढ़ा है।

ट्रेन में पैसेंजर्स के अलावा कुछ 35-50 लोग और चढ़े हैं जिनके हाथों में हथियार है। इसी गैंग का सरदार अपनी खुखरी निकाल कर एक पुलिस वाले के सिर में घोंप देता है। इसके साथ शुरू होती है ट्रेन में रॉबरी और खौफ का कत्लेआम। 

इस आग की लपटें जल्दी ही अमृत, उसके दोस्त, गर्लफ्रेंड तुलिका और उसके परिवार तक पहुंचती हैं। अमृत पहले तो अपने लोगों को बचाने के लिए लड़ाई करता है। पूरा रिव्यू पढ़ें…

Raayan Hindi Review : कहानी नई और इमोशनल कनेक्टिंग लेकिन क्लाइमेक्स थोड़ा फीका

Raayan Hindi Review

 व्यक्ति अपनी फैमिली के लिए कुछ भी कर सकता है। जान दे भी सकता है और किसी की जान ले भी सकता है।

क्या फैमिली को बचाने के लिए फैमिली के मेंबर की ही जान ली जा सकती है? सिनेमा की परीक्षा में ये नया सवाल है। इसका जवाब लेकरआई है एक्टर Dhanush की ओरिजनली तमिल में बनी फिल्म Raayan. फिल्म जुलाई के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कुछ दिन पहले ओटीटी पर आई है। पूरा रिव्यू पढ़ें…

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version