Sector 36 Nithari Killings : नेटफ्लिक्स पर एक नई फिल्म प्रीमियर हुई है। इस फिल्म का नाम Sector 36 है। फिल्म में Vikrant Massey और Deepak Dobriyal जैसे एक्टर्स लीड रोल में हैं। ट्रेलर देखें…

Sector 36 Nithari Killings : 2005 का मामला है

निठारी, ये नाम साल 2005 में तेजी से सुर्खियों में आया। नोएडा के सेक्टर 31 का एक छोटा सा गांव निठारी से अचानक बच्चे गायब होने लगे। देखते ही देखते ही बच्चों की संख्या 2-3 दर्जन तक पहुंच गयी।

फिल्म अपने टॉपिक को लेकर चर्चा में बनी हुई। इससे पहले फिल्म दुनिया के कई जाने माने फेस्टिवल्स में दिखाई जा चुकी है। फिल्म एक रियल एक्सीडेंट पर बनी है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में।

Sector 36 Nithari Killings : कोठी के अंदर की बात

पहले अफवाह उड़ी की गांव की पानी की टंकी में एक भूत रहता है जो बच्चों को उठाकर ले जा रहा है। लेकिन ये सच नहीं था।

घटना की परतें खुली तो Moninder Singh Pandher का नाम सामने आया, जेसीबी मशीनों का बिजनेस करता था। वह पास की ही एक कोठी में अपने नौकर Surendra Koli के साथ रहता था। इस कोठी में कई राज छिपे थे।

Sector 36 Nithari Killings : रिक्शेवाले से खुला राज 

जो एक 23 साल की लड़की और रिक्शेवाले की वजह से खुले। 23 साल की रिक्शे से कोठी पहुंची और बिना भाड़ा दिए अंदर चली गयी। जब काफी देर तक लड़की बाहर नहीं आई तो रिक्शे वाले ने पूछताछ की। इस दौरान कोठी के नौकर ने बताया कि लड़की घर जा चुकी है।

काफी देर बहस करने के बाद जब रिक्शावाला लड़की के घर पहुंचा तो वहां लड़की नहीं थी। इसके बाद लड़की के पिता को रिक्शेवाले ने पूरी बात बताई। फिर पुलिस में FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच शुरू की।

Sector 36 Nithari Killings : एक फोन से खुले कई राज 

जांच में पुलिस एक फोन तक पहुंची। उसके बाद पुलिस ने कोठी के नौकर सुरेन्द्र पकड़ा। जिसने कबूला कि उसने लड़की की हत्या करके लाश कोठी के पास वाले नाले में फेंक दी।

पुलिस ने नाले की जांच की तो उसे कई और लाशों के टुकड़े मिले। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि नौकर अपने मालिक के साथ मिलकर स्कूल जाने वाले बच्चों को बहलाता और उनका रेप करके उन्हें मार डालते और लाश को नाले में जलाकर नाले में फेंक देते।

Sector 36 Nithari Killings : फांसी हुई लेकिन रोक लगी

मामले में पुलिस ने कई और खुलासे किए। बयानों और सबूत के आधार पर दिसंबर 2006 को नोएडा पुलिस ने कोली और पंढेर को अरेस्ट किया। 2007 में केस CBI को सौंपा गया।

2009 में CBI कोर्ट ने दोनों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई गई। लेकिन पिछले साल इलाहाबाद इस पर रोक लगा दी। मामला लंबित है, फैसला आना अभी भी बाकी है। दोनों आरोपी अब भी जेल में हैं।

ये आर्टिकल्स भी पढ़िए…

120 Bahadur Real Story : मेजर शैतान सिंह, जिन्होंने पैरों से चलाई मशीन गन, फरहान निभाएंगे इनका किरदार

120 Bahadur Real Story

एक्टर Farhan Akhtar ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी अगली फिल्म 120 Bahadur की शूटिंग शुरू होने की अनाउंसमेंट कर दी है।

फिल्म में फरहान परमवीर चक्र से सम्मानित Major Shaitan Singh की भूमिका में नजर आएंगे। 1962 के रेजांग ला के युद्ध में मेजर और उनकी टुकड़ी ने जबदस्त साहस का परिचय दिया था।

फिल्म को Dhaakad के डायरेक्टर Razneesh Razy Ghai बनाएंगे। इसके स्टोरी और स्क्रीनप्ले की जिम्मेदारी Rajiv Menon को दी गई है। वहीं फिल्म का संगीत Amit Trivedi और लिरिक्स Javed Akhtar के हवाले होगा।

आइए जानते हैं मेजर शैतान सिंह और रेजांग ला के बैटल की पूरी कहानी।

IC 814 Real Story : कंधार हाइजैक की असली कहानी, सरकार ने छोड़े थे 3 आतंकी

IC 814 Real Story

24 दिसंबर 1999 को इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 काठमांडू से दिल्ली जा रही थी। फ्लाइट में 180 पैसेंजर सवार थे। उन्हीं के बीच 5 आतंकी भी छुपे थे। आसमान में उड़ते विमान को इन आतंकियों दिल्ली पहुंचने से पहले हाईजैक कर लिया। प्लेन एक हफ्ते तक आतंकियों के कब्जे में रहा। इस दौरान करीब पांच देशों के चक्कर लगाए। पूरी खबर पढ़ें…

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version