Sunil Grover facts : जसपाल भट्टी ने कॉलेज से बनाकर उठाया सुपरस्टार 3 अगस्त 1977 को हरियाणा के डबवाली में एक बैंक मैनेजर के घर कॉमेडी के सुपरस्टार सुनील ग्रोवर का जन्म हुआ। सुनील ग्रोवर शायद किसी पहचान का के मोहताज नहीं है।

स्टैंडअप के बाद कपिल के शो और गुत्थी के किरदार से उन्होंने घर-घर में पॉपुलैरिटी कमाई। जो आज भी कम नहीं हुई है। आज उनके 48 वें बर्थडे पर जानें उनसे जुड़े कुछ अनसुने फैक्ट्स और किस्से।  

Sunil Grover facts : RJ को रुप में काम कर चुके हैं

सुनील ग्रोवर की शुरुआती शिक्षा डबवाली में ही हुई। पंजाब यूनिवर्सिटी के थिएटर विभाग से मास्टर्स करने के बाद सुनील एक्टिंग का सपना लेकर मुंबई चले गए।

टीवी और कॉमेडी में आने से पहले सुनील ने दिल्ली में रेडियो स्टेशन रेडियो मिर्ची में कुछ समय के लिए काम किया। जहां उनकी पॉपुलर सीरीज हंसी के फव्वारे को होस्ट किया। जिसमें उनके कैरेक्टर का नाम सुदर्शन था।

Sunil Grover facts : जसपाल के साथ की कॉमेडी की शुरूआत

सुनील ग्रोवर का कॉमेडी से इंडक्शन मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी ने करवाया था। बात उन दिनों की है जब सुनील चंडीगढ़ में कॉलेज में पढ़ते थे। एक दिन कॉलेज में जसपाल भट्टी पहुंचे और कुछ लोगों के ऑडिशन लिये। इन्हीं में से एक ऑडिशन सुनील का था जो जसपाल को काफी पसंद आया।

जसपाल ने उन्हें अपनी टीम का मेंबर बना लिया। फिर दोनों ने कई स्टेज शोज साथ में किए। 1995 में दूरदर्शन पर आने वाले कॉमेडी शो फुल टेंशन में साथ काम किया।

Sunil Grover facts :अजय देवगन के साथ किया फिल्मों में डेब्यू

सुनील ने 1998 में अनीस बज्मी की फिल्म अजय देवगन- काजोल की फिल्म प्यार तो होना ही था से डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्हें एक नाई को रोल दिया गया जो अजय देवगन के किरदार की मूंछ उड़ा देता है। सुनील एक बेहतरीन थियेटर आर्टिस्ट भी हैं।

जिसके बाद उन्हें कई फिल्मों और शोज में देखा गया। लेकिन उन्हें असली पहचान कपिल शर्मा के शो में गुत्थी के किरदार से मिली। सुनील ने कई मौकों पर बताया है कि उनका ये किरदार एक रियल लाइफ पर्सनैलिटी से प्रेरित है।

Sunil Grover facts : रियल लाइफ कैरेक्टर है गुत्थी

सुनील बताते हैं कि कॉलेज के दिनों में उनके साथ एक लड़की पढ़ती थी। जो गुत्थी के लुक की तरह ही दो चोटी करती थी और सलवार कुर्ता पहनती थी। सुनील का गुत्थी का किरदार इसी से इंस्पायर्ड था।

सुनील कभी ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ का अहम् हिस्सा थे लेकिन फिर एक झगड़े ने दोनों के रिश्ते खत्म कर दिए। कपिल और सुनील के बीच एक बड़े झगड़े के बाद से ही दोनों के बीच बातचीत तक बंद हो गई थी।

Sunil Grover facts : कपिल से झगड़ा, शो से दूरी

ये झगड़ा साल 2017 में हुआ था, जब कपिल की टीम ऑस्ट्रेलिया में एक शो कर लौट रही थी। तब फ्लाइट में ही दोनों के बीच जमकर बहस हुई। इंडिया लौटते ही सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया था। सुनील के साथ कुछ और को-एक्टर्स ने भी कपिल का साथ छोड़ दिया था। इसके बाद शो बंद हो गया।

लेकिन सोनी टीवी के शो द कपिल शर्मा शो में दोनों फिर वापस आए। लेकिन कुछ समय कुछ और मनमुटाव के चलते दोनों अलग हो गए। हालांकि नेटफ्लिक्स के द ग्रेट इंडियन कपिल शो के साथ दोनों की जोड़ी एक बार फिर लोगों को हंसा रही है।

Sunil Grover facts : साल के 21 करोड़ कमाते हैं सुनील

जब सुनील और कपिल के बीच झगड़ा चल रहा तब सुनील एक के बाद एक कई शोज में नजर आए। इसी दौर में उनका एक शो आया कानपुर वाले खुरानाज। हालांकि शो को लो टीआरपी की वजह से 8 हफ्ते में बंद कर दिया गया।

सुनील ग्रोवर की नेटवर्थ करीब 21 करोड़ रुपए है। वे मुंबई में 2.5 करोड़ के घर में रहते हैं। उनके पास 60 लाख की BMW 5 और 1 करोड़ की BMW 7 है। सुनील ग्रोवर एक फिल्म के लिए 25 से 30 लाख और टीवी शो के एक एपिसोड के लिए 10-15 लाख रुपए चार्ज करते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी उनकी फीस 1 करोड़ है।

Sunil Grover facts : सुनील ग्रोवर की फिल्मोग्राफी

ब्लैकआउट
जवान
गुडबाय
भारत
पटाका
गब्बर इज बैक
कॉफी विद डी
बाघी
हीरोपंती
जिला गाजियाबाद
गजिनी
लेजेंड ऑफ भगत सिंह
प्यार तो होना ही था

सन फ्लॉवर
यूनाइटेड कच्चे
तांडव 

ये भी पढ़े…

Taapsee Pannu Top 7 – तापसी पन्नू की 7 फिल्में जो लीक से हटकर हैं

Taapsee Pannu Top 7

साउथ इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रखने वाली तापसी पन्नू 1 अगस्त को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। Baby और The Ghazi Attack जैसी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल से शुरुआत करने वाली तापसी को आज उनके अलग और डिफरेंट किरदारों के लिए जाना जाता है।

यही वजह है कि वे आज अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेस से अलग दिखाई पड़ती हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम उनकी ऐसी ही 7 फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं जो उन्हें औरों से अलग खड़ा करती हैं।  पूरी खबर पढ़ें…

Border 2 Diljit Dosanjh : बॉर्डर 2 में इस रोल के लिए हुई दिलजीत दोसांझ की एंट्री

Border 2 Diljit Dosanjh

आयुष्मान और सनी देओल के बाद Diljit Dosanjh का नाम भी फिल्म बॉर्डर 2  के साथ जुड़ गया है। हालांकि अभी उनके रोल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गयी है।

अगर सब कुछ सही रहता है तो लगातार दूसरी बार होगा जब दिलजीत स्क्रीन पर रियल लाइफ कैरेक्टर प्ले करेंगे। इससे पहले वे नेटफ्लिक्स की अमर सिंह चमकीला की बायोपिक में नजर आए थे। पूरी खबर पढ़ें…

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version