Janhvi Kapoor Boyfriend: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्ममेकर करण जौहर के चर्चित शो कॉफी विद करण के एक एपिसोड में बतौर गेस्ट पहुंचीं। जहां उन्होंने करण जौहर के सवालों का जवाब देते हुए, उनके और शिखर पहाड़िया के रिश्तों की बात एक्सेप्ट की। जाह्नवी ने कहा कि हम दोनों एक दूसरे को पिछले कुछ सालों से डेट कर रहे हैं।

Janhvi Kapoor और Shikhar Pahariya को कई मौके पर एक साथ देखा गया है। इसके बाद से ही लगातार दोनों का रिश्ता चर्चा में रहा है। आइए जानते हैं शिखर पहाड़िया कौन हैं और क्या करते हैं।

शिखर पहाड़िया पॉलिटिकल फैमिली से नाता रखते हैं। उनके नाना सुशील कुमार शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और मनमोहन सरकार में गृहमंत्री रह चुके हैं। सुशील कुमार शिंदे की तीन बेटियां हैं और शिखर स्मृति शिंदे के बेटे हैं। शिखर का जन्म 26 मार्च 1996 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने बॉम्बे स्कॉटिश और धीरूभाई अंबानी स्कूल दोनों में पढ़ाई की। शिखर और जाह्नवी दोनों हाईस्कूल तक एक ही स्कूल में पढ़े हैं। तभी से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी।

हाईस्कूल की पढ़ाई के बाद शिखर आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चले गए थे। जहां उन्होंने रीजेंट यूनिवर्सिटी,लंदन से ग्लोबल फाइनेंशियल मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की। पढ़ाई के बाद शिखर ने लंदन के फर्म में बतौर इंवेस्टमेंट एनालिस्ट काम करने लगे। साल 2018 में शिखर ने एंटरटेनमेंट और गेमिंग बिजनेस शुरू किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार शिखर पहाड़िया करीब 10 मिलियन डॉलर यानी 84 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

पोलो और घुड़सवारी का है शौक

बिजनेसमैन के अलावा शिखर प्रोफेशनल पोलो प्लेयर भी हैं। वह 2013 में रॉयल जयपुर पोलो टीम के सदस्य थे। पोलो के अलावा शिखर घुड़सवारी भी करते हैं।  जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ता पहली बार 2016 में चर्चा में आया था। जब दोनों की किसिंग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। थी। इस समय जाह्नवी अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली थीं। ऐसे में जाह्नवी की मां श्रीदेवी ने उन्हें डेटिंग छोड़कर काम पर ध्यान देने को कहा। ऐसे में दोनों ने आपस में दूरियां बना लीं।

साल 2018 में जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म सक्सेसफुल रही। इसके बाद साल इसी साल ईशा अंबानी की बेटी की शादी के दौरान इटली में फिर शिखर और जाह्नवी को साथ में देखा गया। इसके बाद से ही लगातार दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जा रहा है। और अब जाह्नवी की कन्फर्मेशन ने इन दोनों के रिश्तों पर मुहर लगा दी है।

तीन लड़कों को डेट कर चुकी हैं जाह्नवी कपूर

कॉफी विद करण Janhvi Kapoor अपनी बहन खुशी कपूर के साथ पहुंची थी। जहां एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने यह भी बताया कि वे शिखर से पहले तीन और लड़कों को डेट कर चुकी हैं। शिखर पहला लड़का है जिस पर खुशी गुस्सा नहीं करती। इससे पहले तक उनके बाकी बॉयफ्रेंड को खुशी खासा पसंद नहीं करती थीं।

सारा तेंदुलकर के साथ नजर आए थे शिखर पहाड़िया

शिखर पहाड़िया की बात की जाए तो उन्हें हाल ही में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ एक पार्टी से लौटते हुए एक ही कार में देखा गया था। जिसके बाद से ही लोगों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। इससे पहले शिखर के भाई वीर पहाड़िया भी एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। हालांकि अब इन दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं।

Janhvi Kapoor की फिल्मों की बात की जाए तो वे लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई है। वे आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म बवाल में नजर आईं थी। जिसे सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया था। इससे पहले उनकी फिल्म मिली और गुडलक जैरी को भी डिजीटली रिलीज किया गया था। हालांकि साल 2024 जाह्नवी कपूर के लिए फिल्मों के लिहाज से इम्पोर्टेंट रहने वाला है। वे अप्रैल में रिलीज हो फिल्म देवारा पार्ट में एनटीआर जूनियर और सैफ अली खान के साथ नजर आएंगी। इसके बाद साल के लिए राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही और गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू के साथ फिल्म उलझ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा डेविड धवन की फिल्म में वे एक बार फिल्म वरुण धवन के साथ नजर आ सकती हैं।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version