Rashmika Vijay Engagement : हाल ही में एनिमल में नजर आईं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के साथ सगाई कर सकती हैं। लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे इस कपल ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया है। सगाई को लेकर भी अभी तक दोनों की तरफ से कोई कन्फर्मेशन नहीं आई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्दी ही ऑफिशियल इस रिलेशन को एक्सेप्ट करने वाले हैं।

Rashmika Vijay Engagement Date

खबर है कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा अगले महीने यानी फरवरी के दूसरे हफ्ते में सगाई कर सकते हैं। इसके बाद से ही दोनों रिश्तों को लेकर तेजी से अटकले लगाई जा रहीं है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स का यहां तक भी कहना है कि रश्मिका और विजय इस साल के अंत तक शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।

Rashmika Vijay Engagement

रश्मिका और विजय देवरकोंडा डियर कॉमरेड और गीता गोविंदम जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। इन दोनों फिल्मों के बाद इस कपल की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। इन्हीं फिल्मों के दौरान इस कपल के बीच नजदीकियां बढ़ीं जिसके बाद इन दोनों को कई पार्टियों और वेकेशन पर साथ देखा गया। जिसके बाद से ही इन दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने लगीं।

Rashmika Vijay Engagement

रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा से पहले एक्टर रक्षित शेट्टी के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों ने सगाई भी कर ली थी और जल्दी ही सगाई करने वाले थे। लेकिन 2018 में कुछ कारणों के चलते दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इसके ठीक बाद रश्मिका को गीता गोविंदम का ऑफर मिला, जिसमें विजय देवरकोंडा ने उनके साथ काम किया।

You May Also Like –

पूर्व CM का पोता है जाह्नवी कपूर का बॉयफ्रेंड, 80 करोड़ का मालिक शिखर पहाड़िया

Rakul Preet Jackky Wedding :अगले महीने शादी करेंगे रकुल-जैकी,सेरेमनी में नो फोन पॉलिसी

इसके बाद से ही लगातार दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। बीते साल दोनों ने साथ में दिवाली भी मनाई थी। वहीं दिसंबर में दोनों को एक ही तरह की हुडी में देखा गया। 1 दिसंबर को तेलंगाना चुनाव में वोटिंग के बाद विजय ऑफ वाइट हुडी में दिखे तो इसी दिन मुंबई एयरपोर्ट पर रश्मिका भी सेम इसी तरह की जैकेट में दिखीं थी।

Rashmika Mandanna Age

27 वर्षीय रश्मिका ने साल 2016 में कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हाल ही में रश्मिका, संदीप रेड्डी वंगा और रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में नजर आईं थीं। इससे पहले वे अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा में नजर आईं थी।

Vijay Devarakonda Age

वहीं विजय देवरकोंडा 34 साल के हैं। उन्होंने साल 2011 में फिल्म नुवेल्ला से डेब्यू किया। लेकिन उन्हें पहचान साल 2017 में आई संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म अर्जुन रेड्डी से मिली। बाद में इस फिल्म का हिंदी रीमेक कबीर सिंह के नाम से बनाया गया, जो काफी पॉपुलर फिल्म रही। इसके अलावा विजय को गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड के लिए जाना भी जाना जाता है। साल 2022 में फिल्म लाइगर के साथ विजय ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म को ऑडियंस खास रिस्पांस नहीं मिला।

फिलहाल, रश्मिका अल्लू अर्जुन के साथ अपनी आगामी फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। दूसरी तरफ विजय देवरकोंडा, मृणाल ठाकुर के साथ परशुराम पेटला की फैमिली स्टार में दिखाई देंगे।

Keep Reading –

Kartik Aaryan Movies 2024: कार्तिक के हिस्से में इस साल 2 सीक्वल के साथ एक बायोपिक भी

Ajay Devgn Movies 2024: इस साल अजय देवगन की पांच बड़ी फिल्में रिलीज होगीं

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version