Why Bollywood is Called Bollywood: कभी आपने सोचा Bollywood को आखिर Bollywood क्यों कहा जाता है। फिल्मों को देखते हुए कभी ना कभी ये सवाल तो जरूर मन में आया होगा। तो आइए आज इस सवाल का जवाब ढूंढ लेते हैं कैसे हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री बॉलीवुड बनी।

Why Bollywood is Called Bollywood

भारत में स्पेशली हिंदी सिनेमा का गढ़ मुंबई माना जाता है। जिस किसी को भी बड़े पर्दे पर करियर बनाना होता है या जो भी एक्टर बनने का सपना देखता है उसके दिमाग में सबसे पहले मुंबई का ही नाम आता है। इस लिए तो इस शहर को सपनों की नगरी कहा जाता है।

सपनों की नगरी मुंबई अपने इतिहास में राजनीति, अंडरवर्ल्ड, फाइनेंस और आतंक जैसी चीजों के लिए भी जानी जाती है। इन सब के बीच सिनेमा इस शहर को खूबसूरत यादों से भी जोड़ता है। हिंदी सिनेमा के बॉलीवुड बनने की शुरुआत 1970 के दशक में हुई थी। लेकिन उसके पहले का इतिहास जानना भी जरूरी है।

Why Bollywood is Called Bollywood Hindi

साल 1896 में अगस्टस और लुईस लुमेरे नामक दो भाईयों की जोड़ी मुंबई पहुंची। जहां उन्होंने पहली बार यहां के लोगों का परिचय सिनेमैटोग्राफी से कराया। इसके बाद से ही मुंबई हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का मेन सेंटर बन गया।

Where did Bollywood originate
जिसके बाद 1913 में फादर ऑफ इंडियन सिनेमा दादा साहब फाल्के मुंबई में ही पहली फुल लैंथ फिल्म राजा हरिश्चंद्र बनाई। 1931 में पहली साउंड ट्रैक वाली फिल्म आलम आरा को भी इसी शहर में बनाया गया।

Why Bollywood is Called Bollywood

ये तो हुआ सिनेमा का इतिहास लेकिन सवाल अभी भी वहीं का वहीं है कि इसे आखिर बॉलीवुड ही क्यों कहा जाता है? इसका जवाब मुंबई के पुराने नाम बॉम्बे में छुपा हुआ है। इसी के नाम पर हिंदी सिनेमा का नाम बॉलीवुड पड़ा।

You May Also Like Most Watched Bollywood Movie – बॉलीवुड की कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा बार देखी गई?

दरअसल यूएसए में जिस जगह पर फिल्मों का काम होता है या सिनेमा इंडस्ट्री से जुड़े बड़े बड़े ऑफिस जिस जगह पर मौजूद हैं उसे हॉलीवुड के नाम से जाना जाता है। 1970 के दशक में जब फिल्मों बनाने के मामले हिंदी सिनेमा ने हॉलीवुड को पीछे छोड़ा तब से ही बॉम्बे के नाम पर हिंदी सिनेमा को बॉलीवुड कहा जाने लगा।

What is Bollywood

1970 के दशक में हिंदी सिनेमा या बॉलीवुड ने जो रिकॉर्ड कायम किया था वो आज भी जारी है। बॉलीवुड आज साल भर में सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज करने वाली इंडस्ट्री है। कुल मिलाकर बॉलीवुड, बॉम्बे और हॉलीवुड इन दो शब्दों का मिक्सचर है।

Why Tollywood is called Tollywood

बॉलीवुड के अलावा टॉलीवुड को लेकर भी एक दिलचस्प कहानी जुड़ी हुई है। आज के दौर में तेलुगु सिनेमा इंडस्ट्री को टॉलीवुड कहा जाता है। तेलुगु आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में बोली जाने वाली भाषा है। तेलुगु इंडस्ट्री का मुख्य केन्द्र हैदराबाद है। टॉलीवुड का नामकरण तेलुगु और हॉलीवुड इन दो शब्दों के मिक्सचर से हुआ है। ठीक बॉलीवुड की ही तरह।

You May Also Like – Fighter Hindi Review : मास सिनेमा का हवाई फायर या उड़ता तीर ?

दिलचस्प बात यह है कि बंगाली फिल्म इंडस्ट्री को भी टॉलीवुड के ही नाम से जाना जाता है। दरअसल 1930 के आसपास पश्चिम बंगाल के कोलकाता का टॉलीगंज सिनेमा इंडस्ट्री के लिए जाना जाता था। इसी टॉलीगंज और हॉलीवुड के मिक्सचर से इस इंडस्ट्री का नाम टॉलीगंज पड़ा।

टॉलीवुड इंडस्ट्री या बंगाली फिल्म इंडस्ट्री अपने दौर की जाने मानी इंडस्ट्री रही है जाने माने फिल्मकार सत्यजीत रे ने भी अपना फिल्मी सफर इसी इंडस्ट्री से शुरू किया था। 

Keep Reading

Love and War Release Date : राज कपूर की फिल्म से इंस्पायर्ड है भंसाली की अगली मूवी

Share.

मैं सत्यम सिंघई पिछले वर्तमान में दैनिक भास्कर में काम कर रहा हूं। फिल्मों और बिंज वॉचिंग के साथ मैं पिछले 1-2 सालों से सिनेमा पर लगातार लिख रहा हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version