Top 10 Upcoming Hindi Movie : आने वाले कुछ हफ्तों में बड़े पर्दे पर कई बड़े क्लैश और कई बड़े स्टार दिखने वाले हैं। कुल मिलाकर दिवाली से लेकर क्रिसमस पर फिल्मों की धूम रहने वाली है। 

इस आर्टिकल में जानेंगे आने वाले हफ्तों में रिलीज होने वाली दस बड़ी फिल्मों के बारे में। वे कौन सी फिल्में हैं जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहने वाला है। 

Top 10 Upcoming Hindi Movie : Bhool Bhulaiyaa 3

भूल भुलैया 3 इस लिस्ट की सबसे पहली फिल्म है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म भी दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में Kartik Aaryan, Tripti Dimri, Madhuri Dixit और Vidya Balan नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर 6 अक्टूबर को सामने आएगा। 

फिल्म के लिए सिंगर KK के Labon Ko सॉन्ग को रिक्रिएट किया जा रहा है। इसे 2007 में रिलीज भूल भुलैया में Sayani Ahuja और Vidya Balan पर फिल्माया गया था। 

Top 10 Upcoming Hindi Movie : Singham Again 

रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म सिंघम अगेन भी दिवाली यानी 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है। कॉप यूनिवर्स की पिछली फिल्म सूर्यवंशी में दी गई हिंट की मानें तो सिंघम इस बार देश के अंदर के नहीं बल्कि देश के बाहर के दुश्मनों से लड़ने वाला है।

फिल्म में Ajay Devgn के साथ दीपिका पादुकोण और करीना कपूर दिखने वाली हैं। वहीं अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ विलेन के रोल में दिखेंगे। फिल्म में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ कैमियो रोल में दिखेंगे। ट्रेलर 7 अक्टूबर को आएगा। 

Top 10 Upcoming Hindi Movie : Kanguva 

साउथ एक्टर Suriya की एक्शन फिल्म कंगुवा तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इसे पैन इंडिया फिल्म के तौर पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म शिवा के डायरेक्शन में बनाया गया है। फिल्म में Disha Patani और Bobby Deol भी नजर आने वाले हैं। फिल्म 14 नवंबर को रिलीज होगी। 

The Sabarmati Report 

द साबरमती रिपोर्ट 15 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म 27 फरवरी 2002 की सुबह गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में हुई दुर्घटना की कहानी दिखाई गई है। जब इस ट्रेन में दंगाइयों ने आग लगा दी थी। इस घटना में 59 हिंदू तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी।

फिल्म में Vikrant Massey, Raashi Khanna और Riddhi Dogra नजर आने वाले हैं। Ranjan Chandel के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को Ekta Kapoor ने प्रोड्यूस किया है। 

Top 10 Upcoming Hindi Movie : Dhadak 2 

2018 में रिलीज फिल्म Dhadak का सीक्वल इसी साल मई में अनाउंस किया गया था। Dhadak 2 नाम से बन रहे इस सीक्वल में Tripti Dimri और Siddhant Chaturvedi की जोड़ी नजर आने वाली है। 

पिछली फिल्म की तरह इस बार भी लव स्टोरी को फोकस में रखा गया है। फिल्म की अनाउंसमेंट के समय बताया गया था कि इस बार कहानी जाति वाले एक पर बेस्ड होगी। 

फिल्म को Shazia Iqbal डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 22 नवंबर को रिलीज को रिलीज हो सकती है। 

Metro… In Dino

2007 में आई Life in a Metro की स्टैंड अलोन सीक्वल  Metro In Dino, 29 नवंबर, 2024 को रिलीज हो सकती है। इस फ़िल्म का निर्देशन Anurag Basu ने किया है। फिल्म में Aditya Roy Kapur, Sara Ali Khan, Anupam Kher, Neena Gupta, Pankaj Tripathi, Konkona Sen Sharma, Ali Fazal, और Fatima Sana Shaikh जैसे कलाकार हैं।

Pushpa 2 : The Rule 

Sukumar के निर्देशन में बनी ‘पुष्पा 2’ पहले इस साल 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, अब यह फिल्म इस साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी। यह पांच भाषाओं में रिलीज होगी।

फिल्म का फर्स्ट पार्ट दिसंबर 2021 में रिलीज हुआ था और उसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे। फिल्म में Allu Arjun, Rashmika Mandanna और Fahadh Faasil नजर आएंगे। 

Top 10 Upcoming Hindi Movie : Chhaava 

6 दिसंबर को ही Vicky Kaushal की Chhaava रिलीज होने वाली है। Laxman Utekar की इस फिल्म में विकी  संभाजी महाराज का किरादार निभा रहे हैं। 

फिल्म में विकी कौशल के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। इसके अलावा फिल्म में  Akshaye Khanna, Ashutosh Rana, और Divya Dutta जैसे एक्टर्स भी दिखेंगे। 

Game Changer 

एक्टर Ram Charan और Kiara Advani की फिल्म Game Changer 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रामचरण इलेक्शन ऑफिसर के रोल में नजर आने वाले हैं। 

Baby John

Baby John वरूण धवन की अगली फिल्म होगी। फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें वरुण एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म को 25 दिसंबर यानी क्रिसमस 2024 पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म को कलीस डायरेक्टर कर रहे हैं। वहीं इसे एटली ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म थलापति विजय की फिल्म थेरी का हिंदी रीमेक है। पूरी खबर पढ़ें…

ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…

Hera Pheri 3 Raaj Shaandilyaa : हेरी फेरी की तिकड़ी इस फिल्म में दिखेगी

Hera Pheri 3 Raaj Shaandilyaa

हेरी फेरी की तिकड़ी इस फिल्म में दिखेगी Dream Girl जैसी हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी बना चुके डायरेक्टर Raaj Shaandilyaa ने हेरा फेरी 3 को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है।

पिकंविला को दिए एक इंटरव्यू में राज ने बताया कि वे एक ऐसी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं जिसमें हेरा फेरी में नजर आए Akshay Kumar, Pareseh Rawal, Suneil Shetty दिख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि वे एक सब्जेक्ट पर काम लगभग फाइनल कर चुके हैं। जल्दी ही वे इसे अक्षय को नैरेट करेंगे। इस प्रोजेक्ट की कहानी हेरा फेरी से काफी मिलती जुलती होगी। पूरी खबर पढ़ें…

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version