lawrence Bishnoi Life Story Hindi : जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर जल्दी ही वेब सीरीज देखने को मिल सकती है। लॉरेंस इन दिनों बिजनेसमैन और पॉलिटिकल लीडर बाबा सिद्दिकी की हत्या को लेकर चर्चा में हैं। 

हाल ही में आई न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, Jani Firefox Films Production हाउस जल्द ही लॉरेंस के जीवन पर आधारित एक वेब सीरीज शुरू हो सकती है। रिपोर्ट की मानें तो सीरीज और उसकी कास्ट की अनाउंसमेंट दिवाली के बाद की जा सकती है। इस प्रोजेक्ट के लिए इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन ने परमिशन दे दी है। 

बताया जा रहा है कि सीरीज की कहानी लॉरेंस बिश्नोई के गैंगस्टर बनने की कहानी को दिखाएगी। प्रोडक्शन हाउस के अमित जानी ने बताया है कि सीरीज का लक्ष्य लॉरेंस की सच्ची कहानी को पेश करना है। प्रोडक्शन हाउस इससे पहले सच्ची घटनाओं पर बेस्ड फिल्म  A Tailor Murder Story और Karachi to Noida बना चुका है। 

lawrence Bishnoi Life Story Hindi : असली नाम सतविंदर, पिता पुलिस में

लॉरेंस बिश्नोई का जन्म पंजाब के फाजिल्का के धत्तरांवाली में हुआ था। उसका असली नाम सतविंदर था। लेकिन घर वाले प्यार से लॉरेंस बुलाते थे, जो आगे चलकर फेमस हो गया। उनके पिता लविंदर पुलिस में सिपाही थे। 

2011 में बिश्नोई ने डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ में एडमिशन लिया। यहां से छात्र राजनीति में कदम रखा और छात्र संगठन के अध्यक्ष बने। यहीं बिश्नोई की मुलाकात गोल्डी बराड़ से हुई थी। 

lawrence Bishnoi Life Story Hindi : छात्र नेता पर गोली चलाई, पहली बार जेल गए

कॉलेज के दिनों में एक चुनाव में हार के बाद बिश्नोई ने एक छात्र नेता पर गोली चली दी। इस मामले में 2014 में राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया गया। लेकिन मोहाली, पंजाब से बिश्नोई फरार हो गया। 

2016 में लॉरेंस फिर गिरफ्तार किया गया। 2023 में ड्रग तस्करी मामले में गुजरात के साबरमती जेल भेज दिया। जहां आज भी बंद है। उस पर कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं, 7 पर जांच चल रही है। बिश्नोर्ई पर पाकिस्तान से ड्रग तस्करी, गायक Siddu Moosewala की हत्या, करणी सेना के गोगामेड़ी की हत्या और अब बाबा सिद्दिकी की हत्या के आरोप हैं। 

lawrence Bishnoi Life Story Hindi : सलमान खान से है पुरानी दुश्मनी 

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद एक्टर सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दुश्मनी का मामला एक बार फिर गरमा गया है।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने फेसबुक पोस्ट पर कहा- सलमान खान और उनसे जुड़े हर एक व्यक्ति बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। अगर कोई भी सलमान खान की मदद करेगा वो बिश्नोई गैंग का दुश्मन माना जाएगा। सलमान खान और बाबा सिद्दीकी इंडस्ट्री में एक दूसरे के काफी करीबी माने जाते थे।

lawrence Bishnoi Life Story Hindi : सलमान के घर कराई थी फायरिंग 

सलमान खान बीते कुछ सालों से बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। इसी साल अप्रैल में मुंबई के जुहू स्थित सलमान खान के बंगले गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की गई थी। बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो शूटर्स ने एक्टर के बंगले पर 5 राउंड फायरिंग की थी। 

इनमें से एक बुलेट बंगले की बाहरी दीवार पर लगी थी, वहीं एक अन्य बुलेट हॉल की दीवार में धंसी पाई गई थी। हालांकि पूरे घटनाक्रम में किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई थी। 

lawrence Bishnoi Life Story Hindi : 2018 में पहली बार दी थी धमकी 

घटना के बाद दोनों शूटर्स अपनी बाइक छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गई थे। कुछ घंटों बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य अनमोल ने सोशल मीडिया पोस्ट करके घटना की जिम्मेदारी ली थी। 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पहले भी सलमान को जान से मारने की धमकी दे चुका था। इससे पहले 2022 से 2023 के बीच में भी इस गैंग की तरफ से सलमान खान को धमकी भरे खत मिल चुके थे। इसके चलते उन्हें Y+ सिक्योरिटी भी मुहैया कराई गई थी। उनके साथ पुलिस, आर्मी के जवान और पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड समेत दर्जन भर से ज्यादा सुरक्षाकर्मी चलते हैं। 

सलमान खान और बिश्नोई गैंग की बीच ये दुश्मनी पहली बार 2018 में सामने आई थी। जब लॉरेंस बिश्नोई ने खुले तौर पर सलमान खान से बदला लेने की बात कही थी। दरअसल सलमान खान बीते 25 सालों से बिश्नोई समुदाय के निशाने पर हैं। 

lawrence Bishnoi Life Story Hindi : काला हिरण का शिकार 

साल 1998 में सलमान खान राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म हम साथ साथ है की शूटिंग करने जोधपुर पहुंचे थे। शूटिंग के दौरान ही सलमान खान स्टार कास्ट के साथियों के साथ जंगल सफारी पर निकले थे। जहां उन पर एक काले हिरण का शिकार करने के आरोप लगे थे। 

काला हिरण राजस्थान के बिश्नोई समुदाय के धार्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।  इस घटना से आहत बिश्नोई समुदाय के लोगों ने सलमान खान समेत बाकी एक्टर्स पर एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस केस की लंबी सुनवाई के बाद एक्टर को कुछ समय जोधपुर जेल में भी गुजारना पड़ा था। 

हालांकि बिश्नोई समुदाय इस दौरान लगातार न्याय प्रक्रिया में गड़बड़ियों की बात करता रहा था। लॉरेंस बिश्नोई ने भी 2018 में काला हिरण के शिकार के मामले में सलमान खान से बदला लेने की बात कही थी। बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान पर खतरे को देखते हुए एक बार फिर एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…

Sector 36 Nithari Killings : सेक्टर 36 की असली कहानी, बच्चों के हत्यारे नौकर-मालिक 

Sector 36 Nithari Killings

निठारी, ये नाम साल 2005 में तेजी से सुर्खियों में आया। नोएडा के सेक्टर 31 का एक छोटा सा गांव निठारी से अचानक बच्चे गायब होने लगे। देखते ही देखते ही बच्चों की संख्या 2-3 दर्जन तक पहुंच गयी।

फिल्म अपने टॉपिक को लेकर चर्चा में बनी हुई। इससे पहले फिल्म दुनिया के कई जाने माने फेस्टिवल्स में दिखाई जा चुकी है। फिल्म एक रियल एक्सीडेंट पर बनी है। जानिए इस घटना के बारे में।

Bigg Boss Couples : बिग बॉस में बनी ये 10 मशहूर जोड़ियां, कुछ बाहर आते ही टूटीं, कुछ लंबी चलीं

Bigg Boss Couples

रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 18 इन दिनों टीवी पर स्ट्रीम हो रहा है। शो अपने लड़ाई झगड़े और ड्रामा के लिए जाना जाता है। इसके साथ-साथ शो लव स्टोरी के लिए काफी मशहूर रहता है।

अब तक बिग बॉस ने कई सेलेब्स की जोड़ी बनाई है। आज हम ऐसे ही 10 कपल के बारे में जानेंगे। जो बिग बॉस के घर के अंदर कपल बने।

बिग बॉस सीजन 13 में नजर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी काफी चर्चा में रही थी। दोनों की शो के भीतर मुलाकात हुई और रिलेशन प्यार में बदल गया। सिद्धार्थ इस सीजन के विनर रहे। शो के बाहर भी इनका रिश्ता चला। लेकिन सिद्धार्थ की अचानक मौत के बाद शहनाज अकेले पड़ गई हैं। पूरा आर्टिकल पढ़ें…

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version