Bigg Boss Couples : रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 18 इन दिनों टीवी पर स्ट्रीम हो रहा है। शो अपने लड़ाई झगड़े और ड्रामा के लिए जाना जाता है। इसके साथ-साथ शो लव स्टोरी के लिए काफी मशहूर रहता है।

अब तक बिग बॉस ने कई सेलेब्स की जोड़ी बनाई है। आज हम ऐसे ही 10 कपल के बारे में जानेंगे। जो बिग बॉस के घर के अंदर कपल बने।

Bigg Boss Couples : Shehnaz Gill और Siddharth Shukla

बिग बॉस सीजन 13 में नजर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी काफी चर्चा में रही थी। दोनों की शो के भीतर मुलाकात हुई और रिलेशन प्यार में बदल गया। सिद्धार्थ इस सीजन के विनर रहे। शो के बाहर भी इनका रिश्ता चला। लेकिन सिद्धार्थ की अचानक मौत के बाद शहनाज अकेले पड़ गई हैं।

Bigg Boss Couples : Ali Goni और Jasmine Bhasin

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और अली गोनी की जोड़ी भी बिग बॉस के घर की ही देन है। ये दोनों बिग बॉस के सीजन 14 में नजर आए थे। इसके बाद इन्होंने खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में भी साथ काम किया। दोनों अभी भी साथ हैं।

Bigg Boss Couples : Karan Kundrra और Tejasswi Prakash

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों की मुलाकात और करीबी रिश्ता बिग बॉस 15 के सेट पर बना था। शो खत्म होने के बाद दोनों ने अपना रिश्ता कन्फ़र्म किया था। दोनों अभी साथ हैं।

Bigg Boss Couples

Asim Riaz और Himanshi Khurana

असीम रियाज और हिमांशी खुराना बिग बॉस 13 के एक और चर्चित कपल में से एक थे। बता दें कि हिमांशी बिग बॉस में आने से पहले 9 साल से रिलेशनशिप में थी, उनकी सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन असीम से मुलाकात के बाद उन्होंने वो रिश्ता तोड़ दिया। हालांकि कुछ समय की डेटिंग के अब असीम और हिमांशी अलग हो चुके हैं।

Prince Narula और Yuvika Chaudhary

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी बिग बॉस के नौंवे सीजन का हिस्सा थे। इस दौरान इन दोनों के बीच में प्यार पनपा। शो से बाहर आने के बाद इन्होंने कुछ महीनों तक एक दूसरे को डेट किया और बाद में शादी कर ली।

Gauhar Khan और Kushal Tandon

बिग बॉस 7 में गौहर खान और कुशल टंडन की केमिस्ट्री को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था। गौहर सीजन की विनर भी रहीं थी। बाहर आने के बाद दोनों ने कई म्यूजिक एल्बम में साथ काम भी किया था। लेकिन लंबे समय तक डेटिंग के बाद दोनों अलग हो गए थे।

Bigg Boss Couples

Karishma Tanna और Upen Patel

बिग बॉस 8 में टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल के प्यार के किस्से काफी चर्चा में रहे थे। शो के दोनों के बीच काफी नजदीकियां देखीं गई थी लेकिन शो खत्म होने के कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए थे।

Tanisha Mukherjee और Armaan Kohli

बिग बॉस 7 की एक जोड़ी जो काफी चर्चा में रही थी। वो अरमान कोहली और तनीषा मुखर्जी की थी। दोनों घर के अंदर एक दूसरे के काफी करीब देखे गए थे। लेकिन शो से बाहर आते ही दोनों ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया।

Shamita Shetty और Raqesh Bapat

शमिता शेट्टी और राकेश बापट बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में एक-दूसरे से मिले थे। शो के दौरान इन दोनों का रिलेशन काफी आगे बढ़ा। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों ने काफी समय एक दूसरे के साथ गुजारा। अभी दोनों एक दूसरे के साथ हैं।

Ejaz Khan और Pavitra Punia

बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रहे एजाज खान और पवित्रा पुनिया भी कपल के रूप में काफी चर्चित रहे। शो के शुरूआती दिनों में इन दोनों में काफी बहस देखने को मिली लेकिन बाद में दोनों में प्यार पनपने लगा। हालांकि बाहर आने के कुछ समय बाद ये रिश्ता टूट गया।

ये आर्टिकल भी पढ़ें…

Bigg Boss 18 final List : गधे साथ बिग बॉस के घर पहुंचे वकील साब, रजत दलाल भी लिस्ट में

Bigg Boss 18 final List

ग्रैंड प्रीमियर के साथ Bigg Boss के 18 वें सीजन की शुरूआत हो चुकी है। इस बार घर को Time Ka Tandav की थीम पर तैयार किया गया है।

अगले तीन महीने से ज्यादा समय तक चलने वाले इस शो में 18 मेंबर्स भाग ले रहे हैं। इसके विजेता को 50 लाख का इनाम दिया जाएगा। तो आइए नजर डालते हैं Bigg Boss 18 final List पर।

Bigg Boss 18 final List : Rajat Dalal

रजत दलाल को सोशल मीडिया पर फिटनेस इन्फ्लूएंसर के लिए जाना जाता है। लेकिन अक्सर कंट्रोवर्सीज के चलते वे चर्चा में बने रहते हैं। बीतों दिनों वे Elvish Yadav के सपोर्ट में Ajaz Khan से भिड़ गए थे।

वहीं पिछले दिनों उन्हें अहमदाबाद में टीनएजर के साथ प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा वे रैश ड्राइविंग को लेकर भी सवालों के घेरे में रहे थे। पूरी लिस्ट देखें…

This Week Hindi Release : थियेटर में इस हफ्ते सन्नाटा पर ओटीटी पर इस हफ्ते 5 टाइटल

This Week Hindi Release

अक्टूबर का तीसरा हफ्ता थियेटर की फिल्मों के लिहाज से काफी सूखा रहने वाला है। पिछले हफ्ते हिंदी और साउथ भाषा की डब्ड मिलाकर 4 फिल्में रिलीज हुई थी। 

जबकि इस हफ्ते एक भी बड़ी रिलीज देखने को नहीं मिलने वाला है। लेकिन ओटीटी पर हिंदी में 5 टाइटल लाइन अप हैं। इनमें प्राइम वीडियो पर 2 और नेटफ्लिक्स पर एक टाइटल आने वाला है। पूरी खबर पढ़ें…

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version