Hindi Movie Releasing in February 2024 : फरवरी का महीना हमेशा से ही फिल्मों के लिहाज से काफी बड़ा माना जाता रहा है। वैलेंटाइन के चलते इस महीने में लव स्टोरी जॉनर फिल्मों की भरमार होती है। लेकिन इस बार ऐसे नहीं है फरवरी 2024 में लव स्टोरी से लेकर स्पोर्ट्स और एक्शन थ्रिलर फिल्में भी देखने को मिलने वाली हैं।

वैसे तो इस महीने कई फिल्मों रिलीज होने वाली है लेकिन आज के आर्टिकल में हम 8 बड़े टाइटल छांट कर लाए हैं जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहने वाला है। तो आइए नजर डालते हैं फिल्मों की लिस्ट पर।

Hindi Movie Releasing in February 2024

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya
शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म रोमांटिक ड्रामा होगी। फिल्म में शाहिद रोबोटिक इंजीनियर बने हैं। जो एक फीमेल रोबोट शिफ्रा यानी कृति सेनन से प्यार कर बैठते है। फिल्म को अमित जोशी और आराधना शाह ने डायरेक्ट किया है।

Article 370
यामी गौतम की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म आर्टिकल 370, 23 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने से पहले और बाद के पॉलिटिकल क्राइसिस पर बिल्ड की गई है। फिल्म को आदित्य सुहास जम्भाले डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म को यामी के पति आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है।

Hindi Movie Releasing in February 2024

Mrig
दिवंगत एक्टर – डायरेक्टर सतीश कौशिक जल्द ही अपनी आखिरी फिल्म Mrig में नजर आएंगे। फिल्म में उनके अलावा राज बब्बर, अनूप सोनी और श्वेताभ सिंह जैसे एक्टर भी लीड कैरेक्टर में नजर आएंगे।  फिल्म हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बेस्ड है। फिल्म को क्रिएचर Mrig के अराउंड क्रिएट किया गया है। इसे 9 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।

Crakk: Jeetega Toh Jeeyega
विद्युत जामवाल, अर्जुन रामपाल, नोरा फतेही और एमी जैक्सन स्टारर फिल्म क्रैक 23 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म को आदित्य दत्त डायरेक्ट कर रहे हैं। विद्युत जामवाल और आदित्य की जोड़ी इससे पहले फिल्म कमांडो में साथ काम कर चुकी है। फिल्म की कहानी एक कैरेक्टर पर बेस्ड है जो मुंबई के स्लम से निकल कर अंडरग्राउंड स्पोर्ट्स में अपना नाम बनाता है।

Hindi Movie Releasing in February 2024

Kuch Khattaa Ho Jaay
सिंगर जल्द ही बतौर एक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म का नाम कुछ खट्टा हो जाए 16 फरवरी को थियेटर में रिलीज होने वाली है। फिल्म को जी अशोक डायरेक्ट करेंगे। गुरू के अलावा फिल्म में सई मांजरेकर और अनुपम खेर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म रोमेंटिक कॉमेडी होगी। जिसका प्लॉट आगरा में बेस्ड होगा।

Lal Salaam
इस महीने वेटरन एक्टर रजनीकांत भी बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म लाल सलाम इस महीने की 9 तारीख को रिलीज होगी। फिल्म को रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने डायरेक्ट किया है। फिल्म पहले पिछले महीने पोंगल पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्मों की भरमार के चलते मेकर्स ने फिल्म का रिलीज एक महीने आगे बढ़ा दिया। फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत भी नजर आएंगे। फिल्म को एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है।

Hindi Movie Releasing in February 2024

Operation Valentine
हाल ही में एयरफोर्स पर बेस्ड फिल्म फाइटर थियेटर में रिलीज हुई। जल्दी ही इससे जुड़ी एक और फिल्म देखने मिलेगी। 16 फरवरी को वरुण तेज और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म ऑपरेशन वेलेंटाइन रिलीज होने वाली है। फिल्म फुल ऑन एक्शन थ्रिलर होने वाली है। इसे शक्ति प्रताप सिंह हाड़ा ने डायरेक्ट किया है।

Aakhir Palayan Kab Tak..?
आखिर पलायन कब तक, जैसा कि नाम से ही जाहिर होता है फिल्म पलायन के मुद्दे पर बनी है। फिल्म की कहानी काफी हद तक रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। फिल्म में राजनीति से लेकिन पर्दे के पीछे होने वाले कई घटनाक्रम दिखाए गए हैं। फिल्म में राजेश शर्मा, भूषण पट्टियाल, गौरव शर्मा, चितरंजन गिरी, धीरेन्द्र द्विवेदी, सोहानी कुमारी और सौरभ अग्निहोत्री दिखाए देंगे। 

Keep Reading

Why Tollywood is called Tollywood- भारत की दो फिल्म इंडस्ट्री का नाम टॉलीवुड, जाने कैसे पड़ा

Fighter Hindi Review : मास सिनेमा का हवाई फायर या उड़ता तीर ?

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version