Citadel Honey Bunny Teaser : अमेजन प्राइम वीडियो ने वर्ल्ड फेमस Citadel के इंडियन वर्जन का टीजर 1 अगस्त को मुंबई में एक इवेंट में लॉन्च कर दिया है। इस इंडियन वर्जन का नाम Citadel Honey Bunny रखा गया है। टीजर यहां देखें

Citadel Honey Bunny Teaser : राज एंड डीके की सीरीज

सीरीज में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु स्पाय एजेंट्स के रोल प्ले करते नजर आने वाले हैं। सीरीज को प्राइम वीडियो के लिए फर्जी और फैमिली मैन जैसी सीरीज बना चुके राज एंड डीके डायरेक्ट कर रहे हैं।

सीरीज के टीजर में  वरुण और सामंथा एक्शन मोड में गन चलाते और फाइट करते नजर आ रहे हैं। वरुण जहां अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन का प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं सामंथा एक्शन वाले नए अवतार में दिख रही हैं।

Citadel Honey Bunny Teaser : इसी साल होगी रिलीज

बैकग्राउंड में मिस्टीरियस म्यूजिक के साथ रात बाकी गाने का रिप्राइज वर्जन बज रहा है। लगभग डेढ़ मिनट के टीजर में लीड एक्टर्स के अलावा केके मेनन, शाकिब सलीम, सिकंदर खेर और कुछ विदेशी सितारे भी नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सीरीज के पहले सीजन में आठ एपिसोड होंगे जो इसी साल नवंबर में 7 तारीख को रिलीज किए जाएंगे। सीरीज एक मल्टी सीजन स्टोरी पर बेस्ड होगी।

Citadel Honey Bunny Teaser : एवेंजर्स वाले रूसो ब्रदर्स है प्रोड्यूसर

Citadel Honey Bunny को रूसो ब्रदर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। जो इससे पहले एवेंजर्स जैसे बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी हैं। सिटाडेल एक एजेंसी है जिसमें अलग-अलग देशों की जासूसों की कहानी दिखाई जाने वाली है।

रूसो ब्रदर्स इससे पहले सिटाडेल का एक सीजन बना चुके हैं। जिसे 2023 में प्राइम वीडियो यूएस पर स्ट्रीम किया गया था। इस सीरीज में Richard Madden, Priyanka Chopra Jonas, Stanley Tucci और Lesley Manville जैसे एक्टर्स नजर आए थे। सीरीज प्रीमियर के चार हफ्तों के भीतर ही सबसे दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली चौथी सीरीज बन गई थी।

Citadel Honey Bunny Teaser : प्रियंका चोपड़ा नजर आ सकती हैं

रिपोर्ट्स की मानें तो सिटाडेल से मेकर्स एक ग्लोबल यूनिवर्स बनाना चाहते हैं। जिसमें कई देशों के एक्टर्स एक साथ काम करेंगे। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि सिटाडेल के इंडियन वर्जन में प्रियंका चोपड़ा गेस्ट अपीरयेंस में दिख सकती हैं।

सिटाडेल के इटैलियन वर्जन Citadel: Diana पर भी काम चल रहा है। यह सीरीज भी इसी साल अक्टूबर में लॉन्च होगी। वहीं अमेरिकी मूल सीरीज सिटाडेल के दूसरे सीजन पर भी इस साल काम शुरू किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…

Border 2 Diljit Dosanjh : बॉर्डर 2 में इस रोल के लिए हुई दिलजीत दोसांझ की एंट्री

Border 2 Diljit Dosanjh

Sunny Deol की फिल्म Gadar 2, 15 अगस्त 2023 में रिलीज हुई थी।  इस फिल्म की सुपरहिट होने के बाद खबर आई थी कि सनी अब जल्द ही अपनी एक और सुपरहिट फिल्म Border के सीक्वल में भी नजर आ सकते हैं।

कुछ दिनों में इस बात पर मुहर भी लग गई और भूषण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने बॉर्डर के सीक्वल Border 2 के लिए साइन भी कर लिया।

अब फिल्म से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि आयुष्मान और सनी देओल के बाद Diljit Dosanjh का नाम भी फिल्म के साथ जुड़ गया है। हालांकि अभी उनके रोल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गयी है।

अगर सब कुछ सही रहता है तो लगातार दूसरी बार होगा जब दिलजीत स्क्रीन पर रियल लाइफ कैरेक्टर प्ले करेंगे। इससे पहले वे नेटफ्लिक्स की अमर सिंह चमकीला की बायोपिक में नजर आए थे। पूरी खबर पढ़ें…

Maharaja Hindi Review : कहानी मे किंग, तो एक्शन भी एकदम तगड़ा वाला

Maharaja Hindi Review

कुछ दिनों में या कुछ महीनों में, दक्षिण भारतीय भाषा की एक ऐसी मूवी आती है जिसे देखकर लोग कहते हैं कि वो फिल्म देखी क्या? नहीं देखी! देखनी चाहिए। विजय सेतुपति की महाराजा ऐसी ही फिल्म है। 

फिल्म चेन्नई से शुरू होती है। जहां महाराजा नाम का एक नाई रहता है। पत्नी की एक हादसे में मौत हो चुकी है तो अब बच्ची के साथ रहता है। सिम्पल लाइफ है, सुबह सैलून जाता है और शाम को लौटता है।

बस एक ही ख्वाहिश बच्ची के हर सपने पूरा करना। बच्ची भी होनहार और स्पोर्ट्स में अव्वल। महाराजा की दो चीजें एक गुस्सा, दूसरा पकड़। इन पर कोई पार नहीं पा सकता। पूरा रिव्यू पढ़ें…

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version