Singham Again Trailer Review : Rohit Shetty कॉप यूनिवर्स को शुरु करने वाली फिल्म Singham की तीसरी इंस्टालमेंट Singham Again का ट्रेलर आ गया है।

मुंबई में सोमवार को एक ग्रैंड इवेंट में ट्रेलर को लॉन्च किया गया। इस दौरान फिल्म की स्टार कास्ट समेत इंडस्ट्री के कई बड़े नाम लॉन्चिंग इवेंट में नजर आए। फिल्म दीवाली पर रिलीज होने वाली है। तो आइए नजर डालते फिल्म के ट्रेलर पर। ट्रेलर देखें

Singham Again Trailer Review : 5 मिनट लंबा ट्रेलर

रोहित शेट्टी एंड टीम ने फिल्म का 5 मिनट लंबा ट्रेलर लॉन्च किया है। यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का अब तक का सबसे लंबा ट्रेलर है। ऐसे में फिल्म की लेंथ 3 घंटे के आस-पास होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ट्रेलर में Ajay Devgn, Akshay Kumar, Deepika Padukone और Ranveer Singh जोरदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। वहीं Tiger Shroff ने भी ट्रेलर के साथ कॉप यूनिवर्स में एंट्री कर ली है।

Singham Again Trailer Review : रामायण के कॉन्सेप्ट पर कैरेक्टर

फिल्म को रामायण के कॉन्सेप्ट पर तैयार किया गया है। इसमें अजय को राम , Kareena Kapoor Khan को सीता, टाइगर को लक्ष्मण, रणवीर को हनुमान और अक्षय को जटायु के रूप में प्रजेंट किया गया है।

फिल्म का साउथ और श्रीलंका से कनेक्शन जुड़ा है। जहां शक्ति शेट्टी के रुप में दीपिका की एंट्री हो रही है। फिल्म के ट्रेलर में सभी एक्टर्स को अच्छा खासा टाइम दिया गया है। डायरेक्टर अगर फिल्म में भी ऐसा कर पाते हैं, तो दिवाली पर थियेटर में धमाका हो सकता है।

Singham Again Trailer Review : जैकी और अर्जुन विलेन

फिल्म में Arjun Kapoor और Jackie Shroff लीड विलेन के रोल में दिखने वाले हैं। जैसा कि फिल्म सूर्यवंशी में बताया गया था कि जैकी श्रॉफ के ओमार हफीज के किरदार की सिंघम से सीधी टक्कर होगी। फिल्म का मुख्य बैकड्रॉप कश्मीर में बेस्ड होने वाला है।

फिल्म का क्लाइमैक्स फाइट सीक्वेंस और मैन विलेन के रूप में अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं। वे किसी वजह से करीना के किरदार को किडनैप कर लेता है। फिल्म के क्लाइमैक्स सीक्वेंस को श्रीलंका में फिल्माया गया है।

Singham Again Trailer Review : सलमान का कैमियो

ताजा रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म में Salman Khan का एक कैमियो रोल भी होने वाला है। फिल्म में सलमान पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखने वाले हैं। उम्मीद जताई जा रही है रोहित सलमान को लेकर कॉप यूनिवर्स में अलग फिल्म बना सकते हैं।

खबर यहां तक है कि सलमान खान कॉप यूनिवर्स में अपने दबंग वाले चुलबुल पांडे के कैरेक्टर को रिक्रिएट करेंगे। ऐसे में सिंघम और दबंग फ्रेंचाइजी का मेगा क्रॉसओवर हो सकता है। फिल्म सलमान कुछ ही देर के लिए दिखेंगे। इसकी शूटिंग होना अभी बाकी है।

कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म

कॉप यूनिवर्स की शुरुआत साल 2011 में फिल्म सिंघम के साथ हुई थी। इसके बाद 2014 में सिंघम अगेन आई। 2018 में सिंबा के साथ रणवीर सिंह को कॉप यूनिवर्स में इंट्रोड्यूस किया गया।

वहीं 2021 में सूर्यवंशी का साथ अक्षय कुमार इस यूनिवर्स का हिस्सा बने। सिंघम अगेन इस यूनिवर्स की पांचवी फिल्म होगी। सिंघम फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों को ऑडियंस का बढ़िया रिस्पांस मिला है।

बॉक्स ऑफिस पर भूल भुलैया से टक्कर

दिवाली पर रिलीज होने वाली सिंघम अगेन की टक्कर Kartik Aaryan की Bhool Bhulaiyaa 3 से होने वाली है। फिल्म को Anees Bazmi डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में Tripti Dimroi और Vidya Balan नजर आने वाली हैं।

विद्या बालन इस फिल्म के साथ भूल भुलैया फ्रेंचाइजी में वापसी कर रही हैं। वे फिल्म में मंजूलिका का रोल प्ले करने वाली हैं।

ये आर्टिकल भी पढ़ें…

अजय देवगन की आने वाली 5 बड़ी फिल्में

2023 में अजय देवगन एक ही फिल्म में नजर आए। मार्च में साउथ इंडियन मूवी कैथी की हिंदी रीमेक भोला में रिलीज हुई। इस फिल्म में एक्टिंग के साथ अजय ने डायरेक्शन का जिम्मा भी संभाला था। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। लेकिन 2024 अजय देवगन के नाम रह सकता है। इस साल उनकी पांच फिल्में रिलीज हो सकती हैं। जिनमें से कुछ का शूट पूरा भी हो चुका है। पूरी खबर पढ़ें…

Bigg Boss 18 final List : गधे साथ बिग बॉस के घर पहुंचे वकील साब, रजत दलाल भी लिस्ट में

Bigg Boss 18 final List

ग्रैंड प्रीमियर के साथ Bigg Boss के 18 वें सीजन की शुरूआत हो चुकी है। इस बार घर को Time Ka Tandav की थीम पर तैयार किया गया है।

अगले तीन महीने से ज्यादा समय तक चलने वाले इस शो में 18 मेंबर्स भाग ले रहे हैं। इसके विजेता को 50 लाख का इनाम दिया जाएगा। तो आइए नजर डालते हैं Bigg Boss 18 final List पर। पूरी लिस्ट देखें…

Highway Love 2 Hindi Review : इस लॉन्ग डिस्टेंस में सब एवरेज है

Highway Love 2 Hindi Review

कहानी इनाया और कार्तिक की है। कार्तिक बार्सिलोना में रहता है, इनाया भारत में रहती है। पहले सीजन में दोनों के प्यार में पड़ने की कहानी दिखाई गई। दूसरे सीजन में लव का अगला स्टेज लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और उसके चैलेंजेस हैं।

दोनों के बीच बढ़ती दूरी से वे एक-दूसरे पर शक करने हैं, छोटी बातों पर झगड़े अब रोज की बात है। धीरे-धीरे प्यार में कमी आ रही है। रिश्ता बचा रहेगा या बिखर जाएगा, पूरा खेल इसी बात पर टिका है। पूरा रिव्यू पढ़ें…


Share.

Leave A Reply

Exit mobile version