Bigg Boss 18 contestant Rajat Dalal: बिग बॉस सीजन 18 को शुरू हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं। इस अब तक इस सीजन के सबसे पॉपुलर कन्टेस्टेंट की लिस्ट में रजत दलाल दूसरे स्थान पर रहे हैं। शो के कन्टेस्टेंट के रूप में रजत को काफी पसंद किया जा रहा है। इससे हालांकि बिग बॉस में एंट्री से पहले भी रजत दलाल लगातार सुर्खियों में बने रहते थे। उनकी चर्चा में रहने की वजह ज्यादा कंट्रोवर्सीज ही होती थीं।

Rajat Dalal Personal Details, Age

रजत पेशे से सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और फिटनेस ट्रेनर हैं। उनके 1.1 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स और 231k यूट्यूब सब्सक्राइबर हैं। वे हरियाणा के फरीदाबाद से आते हैं। जहां उनका जन्म 12 जनवरी 1996 को हुआ था। वे मात्र 28 साल के हैं।

Rajat Dalal Police Case

रजत दलाल साल 2023 में पहली बार चर्चा में आए थे। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे तेज रफ्तार में कार चलाते नजर आ रहे थे। वीडियो में उनकी तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को भी टक्कर मारी थी। दलाल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा था ये उनका रोज का काम है। इस मामले में उन पर केस भी दर्ज हुआ था।

जून 2024 में रजत दलाल को अहमदाबाद में 18 साल की बच्ची की किडनैपिंग और हैरेशमेंट किए जाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में वे जमानत पर बाहर हैं।

जून 2024 में रजत दलाल एक और विवाद को लेकर चर्चा में आए थे। इस उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे कुछ बाबाओं के साथ मारपीट करते नजर आ रहे थे।

दरअसल, ये वीडियो रजत दलाल ने खुद अपने इंस्टा पर शेयर किया था और इन बाबाओं पर फर्जी होने का आरोप लगायाा था। वीडियो में रजत उनको पीटते और उनके कपड़े उतरवाते नजर आ रहे थे। हालांकि जब बाद पुलिस ने इन बाबाओं को पास पहुंची तो इनके फर्जी होने की पुष्टि हो गई ती।

Rajat Dalal Carry Minati Controversy

रजत दलाल यूट्यूबर कैरी मिनाटी यानी अजय नागर के साथ झगड़े को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं। दरअसल कैरी मिनाटी ने एक वीडियो बनाया था जिसमें उन्होंने रजत दलाल को रोस्ट करते हुए उनको माइटी राजू और बच्चों के माइंडसेट वाला व्यक्ति कह दिया था।

रोस्ट से नाराज रजत ने कैरी मिनाटी का विरोध किया था और उनसे वीडियो हटाने की मांग की थी। इस पर कैरी ने वीडियो में से रजत का हिस्सा एडिट कर दिया था। साथ ही कहा था कि उनका मकसद किसी का अपमान करना नहीं था।

हाल ही बिग बॉस 18 में उन्होंने इस मामले का जिक्र करते हुए कहा था कि किसी का रोस्ट बनाने स पहले परमिशन लेना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो उसे इसके नतीजे भुगतने पड़ेगें। वहीं सलमान खान ने रजत को ऐसी बातों पर ध्यान न देने की सलाह दी थी।

Rajat Dalal Elvish Yadav

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर रह चुके एल्विश यादव और रजत दलाल आपस में काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं। इन दोनों की दोस्ती पहली बार एल्विश और यूट्यबर मैक्रटर्न यानी सागर ठाकुर के विवाद के वक्त चर्चा में आई थी।

दरअसल एल्विश यादव और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के गले मिलने का एक वीडियो सोशल मीडियो पर काफी वायरल हुआ था। इस पर मैक्सटर्न एक वीडियो बनाकर एल्विश को काफी ट्रोल किया था। ट्रोल से नाराज एल्विश ने मैक्सटर्न और उसके पेरेंट्स को जान से मारने तक की धमकी दे दी थी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें एल्विश और उसके साथी मैक्सटर्न से मारपीट करते नजर आ रहे थे।

हालांकि मामले में दोनों पक्षों से कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। बाद में रजत दलाल ने बीच बचाव करते हुए मैक्सटर्न और एल्विश का झगड़ा सुलझाया था। इसके अलावा रजत दलाल एक छात्र पर पेशाब करने के मामले में भी चर्चा में रह चुके हैं।

Rajat Dalal Medals and Achivements

रजत दलाल फिटनेस ट्रेनर के साथ वेटलिफ्टर भी हैं। वे WPC एशियाई चैंपियनशिप के विजेता रह चुके हैं। उन्होंने 91 किलोग्राम भार वर्ग में 742.5 किलोग्राम वजन उठाया था और 3 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीता था। उन्होंने विश्व स्क्वॉट रिकॉर्ड भी तोड़ा था।

Rajat Dalal Net Worth

रजत दलाल की नेट वर्थ पर कोई क्लियर स्टैंड नहीं हैं। कई रिपोर्ट्स उनकी सलाना आय 10-15 करोड़ के बीच बताती हैं। उनकी आय का सोर्स यूट्यूब चैनल, स्पॉन्सरशिप, ब्रांड एंडोर्समेंट और फिटनेस ट्रेनिंग है।

ये आर्टिकल्स भी पढ़ें

Bigg Boss 18 final List : गधे साथ बिग बॉस के घर पहुंचे वकील साब, चाहत पांडे भी लिस्ट में

Bigg Boss 18 final List

ग्रैंड प्रीमियर के साथ Bigg Boss के 18 वें सीजन की शुरूआत हो चुकी है। इस बार घर को Time Ka Tandav की थीम पर तैयार किया गया है।

अगले तीन महीने से ज्यादा समय तक चलने वाले इस शो में 18 मेंबर्स भाग ले रहे हैं। इसके विजेता को 50 लाख का इनाम दिया जाएगा। तो आइए नजर डालते हैं Bigg Boss 18 final List पर। पूरी लिस्ट देखें…

Bigg Boss Couples : बिग बॉस में बनी ये 10 मशहूर जोड़ियां, कुछ बाहर आते ही टूटीं, कुछ लंबी चलीं

Bigg Boss Couples

रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 18 इन दिनों टीवी पर स्ट्रीम हो रहा है। शो अपने लड़ाई झगड़े और ड्रामा के लिए जाना जाता है। इसके साथ-साथ शो लव स्टोरी के लिए काफी मशहूर रहता है।

अब तक बिग बॉस ने कई सेलेब्स की जोड़ी बनाई है। आज हम ऐसे ही 10 कपल के बारे में जानेंगे। जो बिग बॉस के घर के अंदर कपल बने।

Shehnaz Gill और Siddharth Shukla

बिग बॉस सीजन 13 में नजर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी काफी चर्चा में रही थी। दोनों की शो के भीतर मुलाकात हुई और रिलेशन प्यार में बदल गया। सिद्धार्थ इस सीजन के विनर रहे। शो के बाहर भी इनका रिश्ता चला। लेकिन सिद्धार्थ की अचानक मौत के बाद शहनाज अकेले पड़ गई हैं। पूरा आर्टिकल पढ़ें…


Share.

Leave A Reply

Exit mobile version