Poonam Pandey Death: 2 फरवरी को पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर से मौत हो गई। इस दुखद खबर को उनके मैनेजर ने इंस्टाग्राम के जरिए साझा किया। इससे उनके चाहने वालों में निराशा और चिंता का माहौल है। फैन्स के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने भी दुख व्यक्त किया। 

Poonam Pandey कौन थीं ?

पूनम पांडे़ एक एक्टर, माॅडल और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर थीं। उनका जन्म साल 1991 में भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था। वे सबसे पहले साल 2011 में किंगफिशर कैलेंडर गर्ल बनीं थीं। फिल्मों की दुनिया में पहला कदम 2013 में आई फिल्म नशा से रखा था। 12 साल के अपने फिल्मी करियर में उन्होनें ढ़ेरों टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया। सोशल मीडिया पर अपने हाॅट लुक्स के लिए वो खूब जानी-पहचानी जाती रहीं हैं। 

Poonam Pandey का फिल्मी करियर

पूनम पांडे ने अपने फिल्मी करियर में मिला-जुलाकर 6 फिल्में की थीं। और फिल्में कर पातीं लेकिन इससे पहले 32 साल की कम उम्र में उनकी सर्वाइकल कैंसर से मौत हो गई।  ये फिल्में नशा (2013), लव इज प्वाइजन(2014), मालिनि एंड कंपनी(2015), द वीकेंड (2016), आ गया हीरो (2017) और साल 2018 में आई फिल्म द जर्नी आफ कर्मी में काम किया था।  

Poonam Pandey की मौत से जुड़ी अफवाएं

खबर के सामने आते ही फैंस के बीच चर्चाएं जोरों से होने लगीं। आखिर कहीं ये पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं। क्योंकि आज कल सेलेब्रिटी अपनी अपकमिंग फिल्मों के प्रमोशन के लिए अलग-अलग तरह के ट्रिक्स आजमाते हुए पाए जाते हैं। लेकिन बाद में इस बात का खुलासा कि ये कोई फिल्म के लिए किया जाने वाला प्रमोशन नहीं बल्कि सच में उनकी मौत हो गई है। इससे उनके फैंस को शौक लगा और उनमें निराशा छा गई। 

Poonam Pandey आखिरी बार कब एक्टिव थीं

अंतिम बार वो 2022 में रियल्टी शो लाॅक अप सीजन 1 में देखीं गईं थीं। इस शो को कंगना रनौत ने होस्ट किया था। वहीं इनके इंस्टाग्राम की लास्ट पोस्ट 4 दिन पहले की है। उस शाॅर्ट वीडियो में पूनम को एक क्रूज पर चढ़ते देख सकते हैं। ये पोस्ट गोवा की एक पार्टी की है। 

Poonam Pandey की न्यूड फोटोशूट कराने की शर्त

साल 2011 से पहले पूनम इतनी चर्चित नहीं थीं। लेकिन उनके एक बयान से वो लोगों की नजरों में आ गईं। दरअसल साल 2011 के क्रिकेट विश्व कप चल रहे थे। पूनम ने एलान कर दिया कि अगर भारतीय टीम 2011 का विश्वकप जीत जाती है तो वो न्यूड फोटोशूट कराएंगी। इसके बाद भारतीय टीम जीत गई लेकिन सार्वजनिक अस्वीकृति के कारण उन्हें ऐसा नहीं करने दिया गया। 

Share.

1 Comment

  1. Pingback: Baby John Director Kalees: जानें है कौन है डायरेक्टर कलीस

Leave A Reply

Exit mobile version