October 2024 Hindi Releases :अक्टूबर का महीना त्योहारों वाला होगा, ऐसे में थियेटर और ओटीटी पर सिनेमा का मेला लगने वाला है।

पहला हफ्ता जहां ओटीटी के नाम रहेगा। वहीं दूसरे हफ्ता थियेटर में क्लैश वाला होगा। तीसरे हफ्ता पुरानी यादें ताजा करवा सकता है। वहीं चौथे हफ्ते में कुछ फ्रेश कंटेंट आप तक पहुंचेगा। तो आइए लिस्ट पर नजर डालते हैं। 

October 2024 Hindi Releases : पहला हफ्ता ओटीटी के नाम 

अक्टूबर का पहला हफ्ता पूरी तरह से ओटीटी के नाम रहने वाला है। इस हफ्ते 4 अक्टूबर को काफी सारे टाइटल ओटीटी पर दिखने वाले हैं। जियो सिनेमा पर Amar Prem Ki Prem Kahani रिलीज होगी। इस गे लव स्टोरी में Sunny Singh, Aditya Seal और Pranutan Bahl लीड रोल में नजर आएंगे। 

इसी हफ्ते Ananya Panday और Vikramaditya Motwane की नेटफ्लिक्स पर CTRL , Sony LIV पर Manvat Murders, ZEE5 पर The Signature, Colourrs Of Love और प्राइम वीडियो पर The Tribe देखने को मिलेगी। थियेटर में इस हफ्ते कोई बड़ा रिलीज नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…

October 2024 Hindi Releases : दूसरे हफ्ते थियेटर में क्लैश 

11 अक्टूबर यानी दशहरा वीकेंड पर 3 बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार है। पहली फिल्म Alia Bhat, Agastya Nanda की फिल्म Jigra है, भाई-बहन के इमोशनल बॉन्ड पर बनी है। 

दूसरी फिल्म Vicky Vidya ka Woh Wala Video है। फिल्म में Rajkummar Rao और Tripti Dimri पर नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 90’s के एक कपल पर बेस्ड जिनके सुहागरात का सीडी चोरी हो जाता है। ।

इसके अलावा इस हफ्ते सुपरस्टार Rajnikanth की 170 वीं फिल्म Vettiyan भी इसी हफ्ते रिलीज होगी। ओटीटी पर इस हफ्ते का बड़ा रिलीज Barun Sobti और Priya Bapat की सीरीज Raat Jawan hai सोनी लिव पर रिलीज होगी। 

October 2024 Hindi Releases : तीसरा हफ्ता रेट्रो के नाम 

अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में 1999 की इंडियन-जैपनीज एनीमी फिल्म Ramayana: The Legend Of Prince Rama थियेटर में रिलीज होने वाली है। फिल्म हिंदी, अंग्रेजी सहित तमिल तेलुगु में भी रिलीज होगी। फिल्म के हिंदी वर्जन को कई दिग्गज भारतीय कलाकारों ने आवाज दी है। 

इसी हफ्ते बड़े पर्दे पर एक बड़ी रि-रिलीज देखने को मिलने वाला है। 2006 की कल्ट कॉमेडी फिल्म Khosla Ka Ghosla एक बार फिर थियेटर में दिखेगी। फिल्म में Anupam Kher, Boman Irani, Vinay Pathak और Ranvir Shorey नजर आने वाले हैं।

18 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर ओटीटी का बड़ा रिलीज  Fabulous Lives vs Bollywood Wives का तीसरा सीजन स्ट्रीम होगा। (October 2024 Hindi Releases)

October 2024 Hindi Releases : चौथे हफ्ते में कुछ लीक से हटकर कन्टेंट 

अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में दो बड़े रिलीज होंगे जो लीक से हटकर होने वाले हैं। पहला रिलीज Bandaa Singh Choudhary थियेटर में रिलीज होगी। पंजाब के बैकड्रॉप पर बनी इस फिल्म में Arshad Warsi Meher Vij लीड रोल में दिखेंगे। रियल लाइफ इवेंट्स पर बनी इस फिल्म को Abhishek Saxena ने डायरेक्ट किया है। 

वहीं 25 अक्टूबर को Netflix पर Do Patti रिलीज होने वाली है। क्राइम थ्रिलर इस फिल्म में Kajol और Kriti Sanon नजर आने वाली हैं। फिल्म में काजोल पहली बार पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखेंगी। 

इसके अलावा इस महीने Akshay Kumar की Sarfira, Stree 2 जैसी कई बड़ी फिल्म थियेटर के बाद ओटीटी पर आएंगी। हालांकि अभी इनकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…

Top 5 Upcoming Hindi Movies : 5 हफ्तों में 5 बड़ी फिल्में

Top 5 Upcoming Hindi Movies

आने वाले कुछ हफ्ते फिल्मों के लिहाज से हिंदी सिनेमा और बॉलीवुड के लिए काफी व्यस्त रहने वाले हैं।

आगामी पांच हफ्तों में पांच बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इतना ही इस दौरान बॉलीवुड का दो बड़े क्लैश भी देखने मिलेंगे।

सिनेमाघरों में इतने टाइट और बिजी शेड्यूल का कारण फेस्टिवल सीजन भी है। तो आइए नजर डालते हैं इन फिल्मों की लिस्ट पर। पूरी खबर पढ़ें…

Ranbir Kapoor Dhoom 4 : धूम 4 के लिए रणबीर कपूर का नाम हुआ कन्फर्म

Ranbir Kapoor Dhoom 4

 ताजा अपडेट के मुताबिक रणबीर कपूर जल्दी ही YRF की मेगा फ्रेंचाइजी धूम के चौथे पार्ट में बतौर लीड नजर आने वाले हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोजेक्ट इन दिनों प्री-प्रोडक्शन में हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट पर Aditya Chopra और Vijay Krishna Acharya काम कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य चोपड़ा और रणबीर कपूर के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर लंबे समय से बात चल रही थी। रणबीर ने फिल्म के लिए अपना इंटरेस्ट दिखाया था। हाल ही में उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी है। पूरी खबर पढ़ें…

Taaza Khabar 2 Hindi Review : इस सीजन ताजा कुछ भी नहीं है

Taaza Khabar 2 Hindi Review

सीरीज की कहानी पिछले सीजन से आगे बढ़ती है। इस बार वस्या अपने पुराने पापों को ढकने के लिए कुछ अच्छे काम करना शुरू करता है।

इसी दौरान वस्या के मर्डर की खबर फैल जाती है। लेकिन कहानी की परतें खुलती हैं तो खबर झूठ निकलती है। युसुफ अख्तर यानी जावेद जाफरी को पता लग जाता है कि वस्या मौत का नाटक कर रहा है।

युसुफ के लोग वस्या को ढूंढ निकालते हैं और युसुफ उससे 2 हफ्ते में 500 करोड़ रूपए चुकाने का की बात कहता है। क्या वस्या पैसे चुका पाएगा? यदि नहीं तो इस जाल से कैसे बाहर निकलेगा। पूरा रिव्यू पढ़ें…


Share.

Leave A Reply

Exit mobile version