This Week Release Hindi : इस हफ्ते सिनेमाघरों में एक नई फिल्म रिलीज होने वाली है वहीं एक पुरानी फिल्म रि-रिलीज के लिए तैयार है। वहीं ओटीटी पर तीन बड़े टाइटल रिलीज के लिए तैयार हैं।

This Week Release Hindi : The Buckingham Murders

Kareena Kapoor Khan और Hansal Mehta की फिल्म The Buckingham Murders 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म एक इन्वेस्टीगेटर जसमीत की कहानी है जो एक हादसे में अपने 10 साल के बच्चे को खो देती है।

इस दुख उभरते हुए वह दूसरे शहर चली जाती है। वहां उसे एक लापता बच्चे से जुड़ा केस मिलता है। इसके बाद जसमीत कहानी से जुड़ती है और मेंटल ट्रॉमा, इमिग्रेशन, वायलेंस जैसी चीजों से गुजरती है। फिल्म को लंदन फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था।

This Week Release Hindi :Tumbbad

Tumbbad 2018 में रिलीज हुई हॉरर सुपरनेचुरल ड्रामा फिल्म है। फिल्म को Rahi Anil Barve, Anand Gandhi and Adesh Prasad ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में Sohum Shah लीड रोल में नजर आए थे।

फिल्म हस्तर नाम के राक्षस की कहानी है। जिसके पास बहुत सारा खजाना छिपा हुआ है। सरकार और उसका परिवार यह खजाना निकालने की कोशिश में नेगेटिव रिजल्ट देखने को मिलते हैं। फिल्म 13 सितम्बर को रि-रिलीज हो रही है।

This Week Release Hindi : Sector 36

Vikrant Massey की Sector 36 नेटफ्लिक्स पर 13 सितंबर को स्ट्रीम होने वाली है। फिल्म एक सच्ची घटना पर बेस्ड है। 2006 में दिल्ली के निठारी इलाके में एक बाद एक कई बच्चों के लापता होने की खबर आई थी। जिसके पीछे एक सीरियल किलर का नाम सामने आया था।

विक्रांत फिल्म में इसी सीरियल किलर का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म में Deepak Dobriyal पुलिस वाले के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म को Aditya Nimbalkar ने डायरेक्ट किया है।

This Week Release Hindi : Berlin

13 सितंबर को ही ZEE5 पर Berlin फिल्म रिलीज हो रही है। फिल्म में Aparshakti Khurana, Rahul Bose, Ishwak Singh नजर आने वाले हैं।

Berlin कोल्ड वॉर पीरियड में बेस्ड एक स्पाय थ्रिलर स्टोरी है। जो 1990 इंडिया पॉलिटिक्स के आस पास घूमती है। एक मूक बधिर को जासूसी के शक में गिरफ्तार किया जाता है। जिसके तार जाकर रूस से जुड़ते हैं।

This Week Release Hindi : Khalbali Records

Khalbali Records एक म्यूजिक प्रोड्यूसर की कहानी है, जो म्यूजिक लेबल लॉन्च करता है, जो बिजनेस से ज्यादा नए आर्टिस्ट को मौका देने में विश्वास रखता है। पूरी सीरीज इसी म्यूजिक इंडस्ट्री के अराउंड घूमती है।

सीरीज में Ram Kapoor, Skand Thakur, Saloni Batra, Salonie Patel, और पंजाबी रैपर Prabh Deep नजर आने वाले हैं। सीरीज 12 सितंबर से Jio Cinema पर देखी जा सकती है।

ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…

Ramayana Movie New Update : रणबीर कपूर का डबल रोल, अमिताभ की एंट्री 

Ramayana Movie New Update

Dangal मूवी बनाने वाले डायरेक्टर Nitesh Tiwari इन दिनों अपने मेगा प्रोजेक्ट Ramayana में बिजी हैं। फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर फिल्म भगवान राम के अलावा एक और रोल में नजर आ सकते हैं। फिल्म में रणबीर भगवान विष्णु के एक और अवतार परशुराम का रोल प्ले करने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन की एंट्री हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

Salman Atlee Movie : एटली के साथ आए सलमान, मेगा प्रोजेक्ट में कमल हासन भी होंगे

Salman Atlee Movie

एक्टर सलमान खान ने डायरेक्टर एटली के साथ एक फिल्म के लिए हामी भर दी है।

इस प्रोजेक्ट को लेकर एटली और सलमान के बीच कुछ महीने पहले चर्चा शुरू हुई थी। तब एटली ने सलमान को बेसिक प्लॉट के बारे में जानकारी शेयर की थी। लेकिन सलमान ने पूरी स्क्रिप्ट सुनने के बाद कोई फैसला करने को कहा था।

करीब तीन महीने तक स्क्रिप्ट पर काम करने के बाद डायरेक्टर एटली ने सलमान को हाल ही में फिल्म के नरेशन सुनाए हैं। इस पर सलमान खान ने पॉजिटिव रिस्पांस दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान जल्द ही फिल्म को साइन करेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version