Sunny Bobby Deol Ramayana : नितेश तिवारी अपनी अगली फिल्म रामायण की तैयारी में जोर शोर से जुट गए हैं। पहले उन्होंने फिल्म के पहले शेड्यूल के बारे में जानकारी दी थी। अब फिल्म की कास्ट को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है। फिल्म में बॉबी देओल और सनी देओल भी नजर आ सकते हैं।

Sunny Bobby Deol Ramayana Cast

रणबीर कपूर के लीड रोल वाली नितेश तिवारी की Ramayana बॉलीवुड के कुछ मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक है। पिछले एक साल तक फिल्म की स्क्रिप्टिंग, कास्टिंग और अन्य तैयारियों में जुटे मेकर्स जल्दी ही फिल्म को फ्लोर पर लाने का प्लान कर रहे हैं।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं केजीएफ फेम सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में होंगे। और साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी। तीनों पहले ही फिल्म साइन कर चुके हैं और अपने अपने किरदारों की तैयार में जुट गए हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो अब फिल्म के लिए कुछ और एक्टर्स को अप्रोच किया गया है। खबरों की मानें तो नितेश तिवारी ने एक्ट्रेस लारा दत्ता को राजा दशरथ की तीसरी पत्नी कैकेयी के कैरेक्टर के लिए अप्रोच किया है। कहानी के हिसाब से देखा जाए तो कैकेयी का किरदार इम्पोर्टेंट होने वाला है। वहीं लारा दत्ता ने भी फिल्म के लिए पॉजिटव रिएक्शन दिया है।

सेक्रेड गेम्स में कूक्कु के किरदार निभाने वाली कुबरा सेठ को रामायण में रावण की बहन शूपर्णखा के कैरेक्टर के लिए अप्रोच किया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो कुबरा ने इस किरदार के लिए सहमति जताई है।

You May Also Like – Alia Bhatt Movies 2024 : जिगरा के अलावा ये बड़ी फिल्में आलिया के हिस्से में

Sunny Bobby Deol Ramayana Cast

हाल ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में बॉबी देओल नजर आए थे। इस फिल्म में छोटे से किरदार के बावजूद बॉबी देओल की डिमांड इन दिनों काफी बढ़ गई है। उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं।

बॉबी देओल को एक ऑफर नितेश तिवारी की ओर से भी मिला है। नितेश बॉबी को फिल्म रामायण में कुंभकरण के रोल में कास्ट करना चाहते हैं। खबरों की मानें तो बॉबी ने इस किरदार के लिए मना नहीं किया है। लेकिन प्रोजेक्ट साइन करने से पहले दो महीनों का वक्त मांगा है।

Sunny Bobby Deol Ramayana Cast

वहीं खबरों की माने तो सनी देओल रामायण में हनुमान का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। सनी देओल को इस किरदार के लिए काफी समय पहले अप्रोच किया गया था। रणबीर कपूर और नितेश कपूर दोनों चाहते हैं कि सनी देओल इस किरदार को करें। हालांकि अभी सनी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। सनी देओल इससे पहले फिल्म गदर 2 में नजर आए थे। गदर 2 साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही।

You My Also Like- Upcoming Biopics 2024 : अटल, चंदू चैंपियन के अलावा ये 10 बायोपिक आएंगी

तीन पार्ट में आएगी पूरी Ramayana

खास बात ये है कि फिल्म को तीन पार्ट में बनाया जाएगा। जिसके तीनों पार्ट करीब तीन तीन घंटे के होंगे। इस 500 करोड़ के बजट में तैयार किया जाएगा। फिल्म को मधु मंटेना, अल्लू अरविंद और नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Sunny Bobby Deol Ramayana Release Date

इससे पहले खबर आई थी कि रामायण की शूटिंग मार्च 2024 में फिल्म की शूटिंग मुंबई फिल्म सिटी में शुरु होगी। पहले शेड्यूल में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के डायलॉग सीन फिल्माए जाएंगे।

वहीं अप्रैल और मई में एक अन्य शेड्यूल में क्राउड सीन और वॉर सीन्स फिल्माए जाएंगे। रिपोर्ट्स की माने तो मानसून सीजन से पहले फिल्म के इन हिस्सों को पूरा कर लिया जाएगा। रिपोर्ट्स की माने तो मार्च के पहले हफ्ते फिल्म का मूहूर्त शूट हो सकता है। मेकर्स रामायण के पहले पार्ट को 2025 के दूसरे हाफ में रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं।

Keep Reading

Sourav Ganguly Biopic : गागुंली पर बायोपिक, ये एक्टर निभाएगा रोल

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version