Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Thamma Hindi Review : हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का बिल्ड अप मात्र बनकर रह गई, आयुष्मान मौका नहीं भुना पाए

    October 25, 2025

    War 2 Hindi Review : फिल्म में देशभक्ति के चूरन की कमी, दूसरा हाफ- क्लाइमेक्स बेहद कमजोर 

    August 16, 2025

    Special Ops 2 Review In Hindi : हिम्मत सिंह के Aura के लिए सीरीज देख सकते हैं, कहानी बेहद कमजोर किस्म की 

    July 21, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Cinematic
    • Home
    • Reviews
    • Scoop
    • Upcoming
    • Webstories
    • Trivia
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Indian Cinematic
    Home»Bollywood»Pankaj Udhas का गाना सुन लोग विदेशी नौकरी छोड़ भारत लौटे, गाने के पहले पढ़ते थे हनुमान चालीसा
    Bollywood

    Pankaj Udhas का गाना सुन लोग विदेशी नौकरी छोड़ भारत लौटे, गाने के पहले पढ़ते थे हनुमान चालीसा

    Pankaj Udhas का गाना सुन लोग विदेशी नौकरी छोड़ भारत लौटे, गाने के पहले पढ़ते थे हनुमान चालीसा
    Satyam SinghaiBy Satyam SinghaiFebruary 26, 20244 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp
    Pankaj-udhas-Intresting-Unknown-facts
    Pankaj-udhas-Intresting-Unknown-facts
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    पद्म श्री से सम्मानित मशहूर गजल गायक Pankaj Udhas का 26 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में पैंक्रियाज कैंसर के चलते निधन हो गया। उन्हें 10 दिन पहले सांस लेने में हो रही तकलीफ के चलते भर्ती कराया गया था। उन्होंने सोमवार को करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। पंकज के परिवार में उनकी पत्नी फरीदा और दो बेटियां नायाब और रेवा हैं।

    Pankaj Udhas को परिवार से विरासत में संगीत

    Pankaj Udhas का जन्म गुजरात के जेतपुर में हुआ था। उनके दादा भावनगर के दीवान थे। उनके पिता सरकारी कर्मचारी होने के साथ साथ इसराज नामक वाद्य यंत्र भी बजाते थे। पंकज की मां को भी गाने का शौक था।

    Pankaj Udhas को ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ के लिए मिले 51 रुपए

    Pankaj Udhas की ने बचपन में कभी म्यूजिक में अपना करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा था। वे पहले डॉक्टर बनना चाहते थे। लेकिन एक बार उन्होंने स्कूल कार्यक्रम के दौरान लता मंगेशकर का ऐ मेरे वतन के लोगों गाया। उन दिनों देश में भारत चाइना वॉर का दौर चल रहा था। पंकज के गाने से लोग भावुक हो गए और दर्शकों में एक व्यक्ति ने उन्हें 51 रुपए इनाम में दे दिए। यहां से उनकी रूचि संगीत की तरफ बढ़ी।

    संगीत में महारत के साथ Pankaj Udhas के पास साइंस की डिग्री भी

    परिवार के अलावा पंकज ने संगीत की शिक्षा राजकोट के म्यूजिक एंड ड्रामा एकेडमी से प्राप्त की। संगीत सीखने के अलावा साइंस की तरफ रुझान के चलते पंकज ने मुंबई के विल्सन कॉलेज से साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री भी हासिल की।

    पंकज ने साल 1972 में फिल्म Kamna अपना सिनेमेटिक डेब्यू किया। हालांकि इस फिल्म से उन्हें खास पहचान नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने गजल गायकी की दुनिया में कदम रखा। 1980 में उनका पहला एल्बम Aahat रिलीज हुआ। जिसके बाद उन्होंने  1981 में एल्बम ‘तरन्नुम’ और 1982 में ‘महफिल’ लॉन्च किया। जिसके बाद धीरे धीरे पंकज का नाम लोगों की जबान पर चढ़ने लगा।

    Pankaj Udhas स्टेज पर चढ़ने से पहले पढ़ते थे हनुमान चालीसा

    पंकज उधास को परिवार से ही संगीत विरासत में मिला था। उनके संगीतकार बनने में उनके भाइयों का भी हाथ रहा। उनके भाई निर्मल और मनहर भी प्लेबैक और गजल गायन के लिए जाने जाते थे।

    पंकज को गजलों के लिए जाना जाता है। लेकिन प्लेबैक सिंगिंग में भी उन्होंने शानदार काम किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि स्टेज या किसी भी गाने की रिकॉर्डिंग से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करते थे।

    Chitti Aayi Hai…सुनकर विदेशी नौकर छोड़कर लौटे लोग

    1986 में Kumar Gaurav, Sanjay Dutt और Amrita Rao की फिल्म Naam रिलीज हुई। फिल्म ठीक ठाक रही। फिल्म से Pankaj Udhas का गाना चिट्ठी आई है काफी पॉपुलर हुआ।

    इस गाने से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए पंकज ने बताया कि एक शो के दौरान एक शख्स मिले उन्होंने बताया कि वे पहले सिलिकॉन वैली में काम किया करते थे। उनकी एक दिन की पेमेंट करीब 1500 डॉलर थी।

    उन्होंने एक दिन मेरा गाना ‘चिट्ठी आई है’ सुना। गाना सुनकर वे इमोशनली मोटिवेट हो गए और उन्होंने सिलिकॉन वैली की लाखों की जॉब छोड़कर अपने देश भारत वापस लौटने का फैसला किया।

    पड़ोसन को दिल दे बैठे थे Pankaj Udhas

    पंकज की लव लाइफ भी काफी इंटरेस्टिंग रही। 70 के दशक में पंकज फरीदा से पहली बार मिले। फरीदा उनके पड़ोस के घर में ही रहा करती थीं। दोनों की मुलाकात हुई और धीरे धीरे इश्क परवान चढ़ने लगा।

    इस वक्त पंकज अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे वहीं फरीदा एयर होस्टेस के रूप में काम कर रहीं थीं। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन फरीदा का पारसी परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। काफी स्ट्रगल के बाद जैसे तैसे पेरेंट्स राजी हुए और दोनों की शादी करवा दी। 

    You May Also Like

    Amar Singh Chamkila Real Story : चमकीला की मर्डर मिस्ट्री जो आज तक नहीं सुलझी

    bollywood news entertainment news Intresting facts Pankaj Udhas Death
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Satyam Singhai
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram
    • LinkedIn

    भारतीय सिनेमा और मनोरंजन की दुनिया में छुपी कहानियों को शब्दों में पिरोने वाले लेखक। बीते 3 सालों से एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। हर फिल्म, स्टार और अनसुने किस्सों को रोचक अंदाज में पेश करते हैं, जो पाठकों को सिनेमा के जादुई सफर पर ले जाता है।

    Related Posts

    Reviews October 25, 2025

    Thamma Hindi Review : हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का बिल्ड अप मात्र बनकर रह गई, आयुष्मान मौका नहीं भुना पाए

    Reviews August 16, 2025

    War 2 Hindi Review : फिल्म में देशभक्ति के चूरन की कमी, दूसरा हाफ- क्लाइमेक्स बेहद कमजोर 

    Reviews July 21, 2025

    Special Ops 2 Review In Hindi : हिम्मत सिंह के Aura के लिए सीरीज देख सकते हैं, कहानी बेहद कमजोर किस्म की 

    Reviews July 8, 2025

    The Hunt Hindi Review : असल घटना पर एक इन्साइट फुल ड्रामा, कास्ट और एक्टिंग शो की सबसे मजबूत कड़ी

    Reviews July 5, 2025

    Metro In Dino Hindi Review : शहरी लाइफस्टाइल से जूझते लोगों की कहानी, इमोशन और रिलेटेबल थिंग्स की डुबकी

    Upcoming March 11, 2025

    Bollywood Upcoming Zombie Movies : ऋतिक-रणवीर और कार्तिक में जॉम्बी फिल्म को लेकर टक्कर, जानें किसकी फिल्म पहले आएगी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    Reviews October 25, 2025

    Thamma Hindi Review : हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का बिल्ड अप मात्र बनकर रह गई, आयुष्मान मौका नहीं भुना पाए

    Thamma Hindi Review : 2018 में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री’ रिलीज…

    War 2 Hindi Review : फिल्म में देशभक्ति के चूरन की कमी, दूसरा हाफ- क्लाइमेक्स बेहद कमजोर 

    August 16, 2025

    Special Ops 2 Review In Hindi : हिम्मत सिंह के Aura के लिए सीरीज देख सकते हैं, कहानी बेहद कमजोर किस्म की 

    July 21, 2025

    The Hunt Hindi Review : असल घटना पर एक इन्साइट फुल ड्रामा, कास्ट और एक्टिंग शो की सबसे मजबूत कड़ी

    July 8, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About Us

    Welcome to our website! We are a team of passionate writers and movie enthusiasts who are dedicated to providing you with the latest news, reviews, and insights about the Bollywood film industry.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9770353886

    Our Picks

    Thamma Hindi Review : हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का बिल्ड अप मात्र बनकर रह गई, आयुष्मान मौका नहीं भुना पाए

    October 25, 2025

    War 2 Hindi Review : फिल्म में देशभक्ति के चूरन की कमी, दूसरा हाफ- क्लाइमेक्स बेहद कमजोर 

    August 16, 2025

    Special Ops 2 Review In Hindi : हिम्मत सिंह के Aura के लिए सीरीज देख सकते हैं, कहानी बेहद कमजोर किस्म की 

    July 21, 2025
    New Comments
    • Soniya Pavle on अनन्या के अलावा Ahaan Panday की 2 और बहनें, जिम ट्रेनर हैं मां
    • Adam on अनन्या के अलावा Ahaan Panday की 2 और बहनें, जिम ट्रेनर हैं मां
    • tanisha on Amar Singh Chamkila Real Story : चमकीला की मर्डर मिस्ट्री जो आज तक नहीं सुलझी
    • George Suttle on Amar Singh Chamkila Real Story : चमकीला की मर्डर मिस्ट्री जो आज तक नहीं सुलझी
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • DMCA Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.