Mrig Release Date : सतीश कौशिक की मार्च 2023 में कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत हो गई। इसके बाद उन्हें कुछ फिल्मों और वेबसीरीज में देखा गया। अब उनकी मौत के 10 महीने बाद उनकी आखिरी फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म का टीजर आया जिसमें फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की गई।

Mrig Release Date

दिवंगत एक्टर – डायरेक्टर सतीश कौशिक जल्द ही अपनी आखिरी फिल्म Mrig में नजर आएंगे। फिल्म में उनके अलावा राज बब्बर, अनूप सोनी और श्वेताभ सिंह जैसे एक्टर भी लीड कैरेक्टर्स में नजर आएंगे। फिल्म काम पूरा हो चुका है और फिल्म रिलीज के लिए तैयार है।

शुक्रवार को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया फिल्म हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बेस्ड है। फिल्म को क्रिएचर Mrig के अराउंड क्रिएट किया गया है।

फिल्म में अनिल का किरदार है जो अपने दोस्त रवि के साथ मिलकर लोगों को इसी क्रिएचर का डर दिखाकर उन से डकैती करता है। इन्हीं डकैती के अराउंड फिल्म में रिवेंज ड्रामा देखने को मिल सकता है।

Mrig Release Date

वहीं बात करें Satish Kaushik तो वे भी फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। टीजर में देखा जाए फिल्म में उनका रोल गैंगस्टर का होने वाला है।

फिल्म Mrig को 9 फरवरी 2024 को रिलीज किया जाएगा। इसी दिन शाहिद कपूर और कृति सेनन की रोबोटिक लव स्टोरी फिल्म तेरी बातों में उलझा जिया भी रिलीज होने जा रही है।

फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के ऊना, हमीरपुर और गोबिंद सागर झील में जैसे इलाकों में की गई है।

Mrig Release Date

Mrig को तरुण शर्मा डायरेक्ट करने वाले हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस फिल्म के साथ जुड़ने का कारण इसकी आकर्षक स्टोरी लाइन थी। वे मानते है कि इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों को बेहतर सिनेमा देखने को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सतीश कौशिक जैसे एक्टर्स के साथ काम करने से बहुत कुछ सीखने को मिला।

उन्होंने बताया कि सतीश कौशिक फिल्म के साथ जुड़ने वाले पहले एक्टर थे। सतीश ने स्क्रिप्ट भेजने के दो घंटे के भीतर फिल्म करने के लिए सहमति व्यक्त कर दी थी।

Satish Kaushik Career

बताते चलें कि एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और कॉमेडियन का 9 मार्च 2023 को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। जब उन्हें हार्ट अटैक आया तब वे गुड़गांव में अपने फॉर्म हाउस पर थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

सतीश ने 100 से ज्यादा फिल्मों बतौर अभिनेता और कुछ फिल्मों में डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके अलावा उन्होंने कई वेब सीरीज में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया। मासूम से उन्होंने अभिनय तथा रूप की रानी और चोरों का राजा से डायरेक्शन की शुरुआत की।

Satish Kaushik Acting Career

सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल, 1956 में हरियाणा के एक गांव में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा हरियाणा में ही हुई। सतीश ने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया था। सतीश ने बचपन से ही अभिनय के क्षेत्र में आने का सपना देखा था। उनकी पत्नी का नाम शशि कौशिक है। उनके दो बच्चे वंशिका कौशिक और शानू कौशिक हुए। शानू का निधन महज दो साल की उम्र में हो गया था। जिसके बाद कुछ वक्त के लिए अभिनेता डिप्रेशन में भी चले गए।

सतीश कौशिक ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1983 में आयी फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ से की थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था, लेकिन उन्हें लोगों बीच लोकप्रियता अनिल कपूर की मिस्टर इंडिया में किए गए कैलेंडर के किरदार से मिला। 

Keep Reading

Rohit Shetty Upcoming : रोहित के कॉप यूनिवर्स में दिखेंगे तीनों खान

This Week OTT Release: ओटीटी से लेकर सिनेमा तक इस हफ्ते रिलीज होंगे ये टाइटल

Share.

मैं सत्यम सिंघई पिछले वर्तमान में दैनिक भास्कर में काम कर रहा हूं। फिल्मों और बिंज वॉचिंग के साथ मैं पिछले 1-2 सालों से सिनेमा पर लगातार लिख रहा हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version