Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Thamma Hindi Review : हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का बिल्ड अप मात्र बनकर रह गई, आयुष्मान मौका नहीं भुना पाए

    October 25, 2025

    War 2 Hindi Review : फिल्म में देशभक्ति के चूरन की कमी, दूसरा हाफ- क्लाइमेक्स बेहद कमजोर 

    August 16, 2025

    Special Ops 2 Review In Hindi : हिम्मत सिंह के Aura के लिए सीरीज देख सकते हैं, कहानी बेहद कमजोर किस्म की 

    July 21, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Indian Cinematic
    • Home
    • Reviews
    • Scoop
    • Upcoming
    • Webstories
    • Trivia
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Indian Cinematic
    Home»Reviews»Laapataa Ladies Hindi Review : लेडीज नहीं उनके खोए हुए वजूद को खोजती फिल्म
    Reviews

    Laapataa Ladies Hindi Review : लेडीज नहीं उनके खोए हुए वजूद को खोजती फिल्म

    Laapataa Ladies Hindi Review : लेडीज नहीं उनके खोए हुए वजूद को खोजती फिल्म
    Satyam SinghaiBy Satyam SinghaiMarch 5, 20244 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp
    Laapataa-Ladies-Hindi-Review
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    Laapataa Ladies Hindi Review : ”अच्छे घर की बहू – बेटियां ” ये महज दो चार शब्द नहीं बल्कि फिल्म लापता लेडीज का सार भी हो सकते हैं। बशर्ते आप फिल्म उतनी महीन नजरों से देख सकें, जितने बारीक मुद्दे फिल्म में उठाए गए हैं।

    Laapataa Ladies Hindi Review

    दुलहिन बदली हो गई…

    बचपन में जब हमें कहानी पढ़ाई जाती थी तो उसके आखिर में एक लाइन में सीख दी जाती थी। सीख, कड़वी और नीरस होती थी। जिसे पढ़ना हम कई बार टाल देते थे। बॉलीवुड ने इन सीखों को समझाने के लिए नया तरीका निकाला और इश्यू को कॉमेडी में लपेट कर दिखाया जाने लगा।

    फिल्म लापता लेडीज भी इसी कलेवर की फिल्म है। फिल्म एक दूल्हे की कहानी है जो अपनी दुल्हन को लेकर शादी के बाद पहली बार घर वापस लौट रहा है। साल 2001 एक है शादियों का सीजन जोरों पर है।

    यह भी पढ़ें – Dange Hindi Review : Gen-Z की स्टुडेंट पॉलिटिक्स फिल्म दंगे

    जिस ट्रेन से अपना दूल्हा लौट रहा है वहां कुछ और दूल्हे भी अपनी दुल्हनों के साथ हैं। रास्तों में ट्रेन कन्फ्यूजन के ट्रैक पर आती है और दूल्हा, दूसरे की दुल्हन को लेकर ट्रेन से उतर जाता है।

    घर पहुंचकर जब घूंघट उठाया जाता है तो तब तक प्लॉट बिल्ड हो चुका होता है। अब दूसरे की दुल्हन को सुरक्षित लौटाना और खुद की दुल्हन को वापस खोजना पूरी फिल्म में दूल्हे का टास्क है।

    Laapataa Ladies Hindi Review

    सादा सिंपल मगर टिपटॉप…

    फिल्म की सबसे अच्छी बात है इसका एकदम सिंपल होना। फिल्म बिना किसी फिल्टर के एकदम आम जिंदगी पर्दे पर उतारती जाती है। लेंथ दो घंटे से 2-5 मिनट ही ज्यादा होगा।

    थोड़ा सा क्लाइमेक्स के बाद और थोड़ा बिल्ड के दौरान का समय छोड़ दिया जाए तो फिल्म एक मिनट भी बिना किसी मतलब के खर्च नहीं करती। पेस एक दम टिपटॉप टाइप है।

    यह भी पढ़ें – Fairy Folk Hindi Review : रिलेशनशिप के फेर को फंसाती फिल्म फेयरी फॉक

    कहानी पर आ जाएं तो ये कुछ नया है कहा भी जा सकता है और नहीं भी। क्योंकि फिल्म में दिखाए गए टॉपिक दो दर्जन फिल्मों में दिखाए जा चुके हैं लेकिन जिस तरह दिखाए गए हैं वो काफी नया तरीका है।

    Laapataa-Ladies-Hindi-Review

    Laapataa Ladies Hindi Review

    मुद्दे कूट कूट कर भरे हैं

    बॉलीवुड में सोशल इश्यूज पर बनने वाली फिल्म का स्टार्टर पैक है कि पहले हाफ समस्या के नाम पर कॉमेडी दिखाओ और दूसरे हाफ में भर दो आइडियलिज्म।

    लेकिन लापता लेडीज ऐसा कुछ भी नहीं। एक साथ कई टॉपिक लेकर चलती है। अंगुलियों पर गिना जाए तो पर्दा प्रथा, दहेज, घरेलू हिंसा, वुमन एम्पॉवरमेंट, गर्ल्स हाई एजुकेशन जैसे टॉपिक याद आते हैं।

    मूवी को फिल्माया बहुत बढ़िया गया है। क्लोजअप शॉट्स, लोकेशन बढ़िया हैं। गांव का सादापन, स्टेशन की हड़बड़ाहट, थाने का डर सब सामने दिखता है।

    Laapataa Ladies कहना चाहती है कि महिलाएं घूंघट के पीछे मात्र फिल्म में गुम नहीं हुई बल्कि मर्दों के पीछे समाज में कहीं अपना वजूद खो बैठी हैं।

    फिल्म के संवाद बहुत तीखे हैं। हर मिले हुए मौके को फिल्म तंज में तब्दील करती है। वो चाहे समाज पर हो या सिस्टम पर। नई कमीज से लेकर लोकतंत्र की तलाश तक।

    फिल्म का म्यूजिक बढ़िया हैं। Kiran Rao ने डायरेक्शन में बेहतरीन वापसी की है। आखिर में तेजी से घेरता आइडियलिज्म नहीं होता तो और भी ठीक लगता।

    Laapataa Ladies Hindi Review

    युवा कलाकार, कमाल के एक्टर

    एक्टिंग Sparsh Srivastav ने दीपक के किरदार को एक पल के लिए भी कमजोर नहीं होने देते। Nitanshi Goel के किरदार में भोलापन बेहतरीन है। Pratibha Ranta इस फिल्म की खोज हैं। अब देखना ये होगा कि बड़े फिल्ममेकर्स में उन्हें फिल्मों लेने का साहस है या नहीं।  

    यह भी पढ़ें – Kaagaz 2 Hindi Review : आखिरी फिल्म में सिस्टम से लड़ते दिखे हैं सतीश कौशिक

    Ravi Kishan का देसी और अकड़ अंदाज कहानी को रीढ़ देने का काम करता है। Chhaya Kadam ने नाना पाटेकर सरीखा वजनी किरदार करती नजर आईं हैं। छोटू, दुबे जी, दीपू की मम्मी सब शानदार हैं।

    चॉइस आपकी है…

    कुल मिलाकर फिल्म की कहानी और इसके मैसेज एक थियेटर विजिट के हकदार हैं। खैर बड़े नामों पर फिल्म देखने वाले इस बात को क्या ही समझेंगे।

    bollywood news entertainment news Laapataa Ladies Hindi Review Aamir Khan Kiran Rao Sparsh Srivastav
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Satyam Singhai
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram
    • LinkedIn

    भारतीय सिनेमा और मनोरंजन की दुनिया में छुपी कहानियों को शब्दों में पिरोने वाले लेखक। बीते 3 सालों से एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। हर फिल्म, स्टार और अनसुने किस्सों को रोचक अंदाज में पेश करते हैं, जो पाठकों को सिनेमा के जादुई सफर पर ले जाता है।

    Related Posts

    Reviews October 25, 2025

    Thamma Hindi Review : हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का बिल्ड अप मात्र बनकर रह गई, आयुष्मान मौका नहीं भुना पाए

    Reviews August 16, 2025

    War 2 Hindi Review : फिल्म में देशभक्ति के चूरन की कमी, दूसरा हाफ- क्लाइमेक्स बेहद कमजोर 

    Reviews July 21, 2025

    Special Ops 2 Review In Hindi : हिम्मत सिंह के Aura के लिए सीरीज देख सकते हैं, कहानी बेहद कमजोर किस्म की 

    Reviews July 8, 2025

    The Hunt Hindi Review : असल घटना पर एक इन्साइट फुल ड्रामा, कास्ट और एक्टिंग शो की सबसे मजबूत कड़ी

    Reviews July 5, 2025

    Metro In Dino Hindi Review : शहरी लाइफस्टाइल से जूझते लोगों की कहानी, इमोशन और रिलेटेबल थिंग्स की डुबकी

    Reviews June 25, 2025

    Panchayat 4 Hindi Review : पॉलिटिक्स के चक्कर में मुद्दे से भटकती कहानी, चारों सीजन में सबसे कमजोर 

    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    Reviews October 25, 2025

    Thamma Hindi Review : हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का बिल्ड अप मात्र बनकर रह गई, आयुष्मान मौका नहीं भुना पाए

    Thamma Hindi Review : 2018 में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री’ रिलीज…

    War 2 Hindi Review : फिल्म में देशभक्ति के चूरन की कमी, दूसरा हाफ- क्लाइमेक्स बेहद कमजोर 

    August 16, 2025

    Special Ops 2 Review In Hindi : हिम्मत सिंह के Aura के लिए सीरीज देख सकते हैं, कहानी बेहद कमजोर किस्म की 

    July 21, 2025

    The Hunt Hindi Review : असल घटना पर एक इन्साइट फुल ड्रामा, कास्ट और एक्टिंग शो की सबसे मजबूत कड़ी

    July 8, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About Us

    Welcome to our website! We are a team of passionate writers and movie enthusiasts who are dedicated to providing you with the latest news, reviews, and insights about the Bollywood film industry.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9770353886

    Our Picks

    Thamma Hindi Review : हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का बिल्ड अप मात्र बनकर रह गई, आयुष्मान मौका नहीं भुना पाए

    October 25, 2025

    War 2 Hindi Review : फिल्म में देशभक्ति के चूरन की कमी, दूसरा हाफ- क्लाइमेक्स बेहद कमजोर 

    August 16, 2025

    Special Ops 2 Review In Hindi : हिम्मत सिंह के Aura के लिए सीरीज देख सकते हैं, कहानी बेहद कमजोर किस्म की 

    July 21, 2025
    New Comments
    • Soniya Pavle on अनन्या के अलावा Ahaan Panday की 2 और बहनें, जिम ट्रेनर हैं मां
    • Adam on अनन्या के अलावा Ahaan Panday की 2 और बहनें, जिम ट्रेनर हैं मां
    • tanisha on Amar Singh Chamkila Real Story : चमकीला की मर्डर मिस्ट्री जो आज तक नहीं सुलझी
    • George Suttle on Amar Singh Chamkila Real Story : चमकीला की मर्डर मिस्ट्री जो आज तक नहीं सुलझी
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • DMCA Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.