Kalki Hindi Review : महाभारत देखी है? अरे! बीआर चोपड़ा वाली। नहीं देखी। वही महाभारत जो हस्तिनापुर से शुरू होकर कुरुक्षेत्र के युद्ध पर खत्म होती है, लेकिन कुरुक्षेत्र के आगे क्या हुआ? बस इसी का जवाब है फिल्म Kalki 2898 AD.

फिल्म 27 जून से थियेटर में है। इसमें आप अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और प्रभास को एक साथ अभिनय करते देख सकते हैं।

Kalki Hindi Review : महाभारत के आगे क्या हुआ

महाभारत की एक कहानी है, अश्वत्थामा ने पांडवों से हार का बदला लेने और उनका वंश खत्म करने के लिए अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ मे पल रहे आखिरी पांडव वंशज को मारने का कोशिश की। जब इस बात का पता श्रीकृष्ण को चला तो उन्होंने अश्वत्थामा की मणि छीन कर उसे कलयुग तक भटकते रहने का श्राप दे दिया।

Kalki 2898 AD ठीक इसी कहानी के बाद शुरू होती है। जिसका कैलेंडर आज से करीब 900 साल आगे का है। दुनिया खत्म होने की कगार पर है। पानी और पौधे गायब हैं।

Kalki Hindi Review : कॉम्प्लेक्स-कॉम्प्लेक्स क्या है

इस वीरान दुनिया को उजाड़ कर सुप्रीम यास्किन ने कॉम्प्लेक्स की दुनिया बनाई है जो आज के जैसी ही दुनिया से मेल खाती है।

उजड़ी हुई दुनिया के लोग कॉम्प्लेक्स में जाना चाहते हैं, वहीं कॉम्प्लेक्स के मालिक यानी यास्किन किसी विशेष बीज तत्व की तलाश जिसके लिए वह प्रेग्नेंट औरतों को बंदी बनाता है।

इन्हीं प्रेग्नेंट औरतों में दीपिका यानी सुमति भी हैं। फिल्म के अनुसार इन्हीं के गर्भ में भगवान के दसवें अवतार कल्कि पल रहे हैं। अश्वत्थामा यानी अमिताभ को इनकी रक्षा करनी है।

कॉम्प्लेक्स के सुप्रीम को मिलने वाला बीज तत्व भी दीपिका के गर्भ में है। डिफेंस और अटैक का खेल Kalki 2898 AD की कहानी और कल्कि यूनिवर्स का आधार है।

Kalki Hindi Review : पहले वाला तो सही लगा रहा था

Kalki 2898 AD की शुरुआत मेकर्स ने जिस तरह से की है हम उसी तरीके से रिव्यू में आगे बढ़ेंगे। माइथोलॉजी वाले इंट्रो से दर्शक कनेक्ट होते हैं।

लेकिन कलपुर्जों वाला शहर कुछ ही दूर तक इंट्रो वाला इंट्रेस्ट कायम रख पाता है। कॉम्प्लेक्स के अंदर वाले पार्ट के सिर पैर ढूंढने में दिमागी अस्वस्थता का खतरा है।

लेकिन इसमें भी आप सरवाइव कर गए। तो फिर आएगा प्रभास Vs कॉम्प्लेक्स की मशीनरी सेना का युद्ध। जो अगले आधे घंटे तक थियेटर के हर कोने में हलचल पैदा कर देगा सिवाय आपके दिमाग के।  

Kalki Hindi Review : दूसरा हाफ, धोता पाप

इसके बाद इंटरवल की राहत है। अब तक सब्र करके अगर आप वापस सीट पर लौटते हैं तो फिर मिलेगा सब्र का फल।

दूसरा हाफ स्लो शुरू होता है, लेकिन फिर पेस पकड़ता है। अमिताभ और प्रभास का फाइट सीक्वेंस आता है जो फिल्म सबसे मजबूत हिस्सा है। जब भी दोनों किरदार साथ आते हैं करंट पैदा करते हैं।

क्लाइमैक्स एकदम दिमाग फाड़ है। माइथोलॉजी और साइंस फिक्शन का इंटरकनेक्शन, अंत की कगार पर खड़ी दुनिया और भी बहुत कुछ।

Kalki Hindi Review : नेक्स्ट लेवल है नाग अश्विन

इससे भी खतरनाक है फिल्म का VFX. फिल्म पूरे तरीके से इस पर डिपेंड करती है। अगर ये कमजोर होते तो फिल्म ढह सकती थी, लेकिन Nag Ashwin एंड कंपनी को इस डायरेक्शन के लिए सैल्यूट दिया जा सकता है।

प्रभास के कुछ इरिटेटिंग सीन्स छोड़ दिए जाएं तो एक्टिंग उनकी बढ़िया हैं। अमिताभ की एक्टिंग तो पांच दशकों से टॉप क्लास है। दीपिका का किरदार भी ठीक है।

इसके अलावा सपोर्टिंग कास्ट में जानने वाले और कुछ नए चेहरे बेहतरीन हैं। फिल्म की डबिंग थोड़ी और ऊपरी दर्जे की होती तो मजा आ जाता।

Kalki Hindi Review : यूनिवर्स है भाई यूनिवर्स है

सबसे अच्छी बात फिल्म की ये है कि इस बार खतरनाक एक्शन सीक्वेंस का साथ कहानी भी दमदार और ट्रस्टवर्थी है। हालांकि बिल्ड अप में टाइम ज्यादा खर्च हो जाता है।

फिल्म ने अगले हिस्से के लिए जिन किरदारों को अधूरा छोड़ दिया है। वो मल्टीवर्स को बिल्ड करने के लिए सॉलिड बेस तैयार करते हैं। जिन्हें जानना इंटरेस्टिंग होगा।  

मल्टीवर्स में आपके पास ब्रह्मास्त्र जैसे विकल्प हैं, लेकिन कल्कि का यूनिवर्स मार्वल और डीसी जैसे वादे करता नजर आ रहा है।

Mirzapur 3 Review : किरदारों की और मजबूत कहानी की कमी

Mirzapur 3 Review

वर्चस्व और विरासत की लड़ाई वाली वेब सीरीज मिर्जापुर के तीसरे सीजन का फीता कट चुका है। 10 एपिसोड और साढ़े आठ घंटे की भारी भरकम लैंथ वाली इस सीरीज का बांध प्राइम वीडियो ने खोल दिया है।

पिछले दो सीजन के रीकेप के बाद कहानी लखनऊ के एक विद्युत शवदाह गृह पर आ टिकती हैं। जहां अंतिम अग्नि के एकदम निकट लेटे हैं प्रिंस ऑफ मिर्जापुर यानी मुन्ना भैया।

अगले कुछ पलों में मुन्ना भैया को अग्नि के हवाले कर कहानी ट्रैक पर दौड़ने लगती है। इस बार कहानी कई फ्रंट पर खुलती है। पहला फ्रंट खुलता प्रदेश की मुखिया माधुरी यादव की तरफ जो भय मुक्त प्रदेश की तरफ बढ़ रही हैं। पूरा रिव्यू पढ़ें…

Race 4 से रेस फ्रेंचाइजी में वापसी करेंगे सैफ, सलमान बाहर

Race 4

Race 4 रेस फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट होने वाला है। खबर आ रही है कि इस पार्ट से अब फिर से रेस फ्रेंचाइजी में सैफ अली खान वापसी करने वाले हैं।

2008 से शुरू हुई रेस फ्रेंचाइजी बॉलीवुड इतिहास की सबसे सफल मूवी सीरीज में से एक है। 6 साल पहले यानी 2018 में फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म रेस 3 रिलीज हुई थी। जिसमें सलमान खान नजर आए थे।

हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खासा कमाल नहीं कर सकी थी। लेकिन इस फ्रेंचाइजी की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है। दर्शकों को फिल्म के अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। पूरी खबर पढ़ें…

Share.

मैं सत्यम सिंघई पिछले वर्तमान में दैनिक भास्कर में काम कर रहा हूं। फिल्मों और बिंज वॉचिंग के साथ मैं पिछले 1-2 सालों से सिनेमा पर लगातार लिख रहा हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version