Housefull 5 Cast Crew : Housefull फ्रेंचाइजी की पांचवी फिल्म Housefull 5 की शूटिंग 15 सितंबर से शुरू होने जा रही है। 

Housefull 5 Cast Crew : शूट से पहले कास्ट फाइनल 

शूटिंग शुरू होने से पहले मेकर्स ने Housefull 5 की कास्ट फाइनल कर दी है। फिल्म ने मेल कास्ट को पहले ही अनाउंस कर दिया था। अब फिल्म की फीमेल कास्टिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 

Housefull 5 के लिए एक-दो नहीं बल्कि पांच एक्ट्रेस को साइन किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो Jacqueline Fernandez, Nargis Fakhri, Sonam Bajwa, Chitrangada Singh और Soundarya Sharma फिल्म में नजर आ सकती हैं। इनमें जैकलीन एकमात्र एक्ट्रेस हैं जिन्होंने पहले भी इस फ्रेंचाइजी में काम किया है। 

Housefull 5 Cast Crew : अक्षय-रितेश की जोड़ी वापसी 

एक्टर्स की बात की जाए तो यहां भी कई सारे बड़े नाम नजर आ रहे हैं। फिल्म Housefull फ्रेंचाइजी की सुपरहिट जोड़ी  Akshay Kumar- Riteish Deshmukh एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। 

उनका साथ देने के लिए Abhishek Bachchan, Sanjay Dutt, Fardeen Khan, Nana Patekar, Chunky Pandey, Jackie Shroff और Dino Morea को कास्ट किया गया है। चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ पिछली फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 

Housefull 5 Cast Crew : क्रूज पर बेस्ड होगी फिल्म

फिल्म की कहानी इस थोड़ी सी डिफरेंट होने वाली है। Housefull 5 एक क्रूज शिप पर बेस्ड होगी। जिसमें अलग-अलग कैरेक्टर सवार होंगे। कहानी कन्फ्यूजन और कॉमेडी से भरी होने वाली है। 

Housefull 5 का पहला शेड्यूल इसी महीने की 15 तारीख से लंदन में शुरू होगा। यहां 45 दिनों तक लगातार फिल्म की शूटिंग चलेगी। वहीं साल के आखिरी महीनों में फिल्म का अगला शेड्यूल मुंबई में फिल्माया जाएगा। 

Housefull 5 Cast Crew : अगले साल रिलीज होगी फिल्म 

Housefull 5 को अगले साल बकरीद यानी 6 जून को रिलीज किया जाएगा। फिल्म को Dostana  वाले Tarun Mansukhani डायरेक्ट करेंगे। 

साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म Housefull के साथ इसकी शुरुआत हुई थी। इसके बाद Housefull 2 (2012) Housefull 3 (2016) और Housefull 4 (2019) में रिलीज हुई थी। 

Bhooth Bangla में भूल भुलैया वाली कास्ट  

अक्षय कुमार के बर्थडे पर अनाउंस हुई फिल्म Bhooth Bangla की कास्टिंग शुरू हो गई। बताया जा रहा है फिल्म भूल भुलैया के कुछ एक्टर्स को रिपीट किया जा सकता है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के लिए Paresh Rawal,Rajpal Yadav और Asrani को साइन कर लिया गया है। इसके अलावा फिल्म में तीन फीमेल एक्टर्स को बतौर लीड कास्ट करने की तैयारी है। पूरी खबर पढे़ं

Housefull 5 Cast Crew : अक्षय आने वाली फिल्में 

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अगली फिल्म Welcome To The Jungle की शूटिंग कर रहे हैं।  यह एक सिचुएशन कॉमेडी फिल्म होगी। इसे अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं फरहाद सामजी फिल्म के लेखक हैं।

फिल्म में अक्षय के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव जैसे 50 से ज्यादा एक्टर्स नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अक्षय हाउसफुल 5 और सिद्धार्थ आनंद की एक फिल्म पर बात कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…

Stree 3 Prediction : श्रद्धा के किरदार पर स्पिन ऑफ, अक्षय बनेंगे विलेन

Stree 3 Prediction

श्रद्धा कपूर स्त्री के दोनों पार्ट में बतौर फीमेल लीड नजर आई हैं। हालांकि दोनों पार्ट में यह नहीं बताया गया कि उनके किरदार का नाम क्या है। पहले पार्ट में उन्हें ज्यादा रिवील नहीं किया था।

जबकि दूसरे पार्ट में उन्हें स्त्री की बेटी के रूप में दिखाया गया है। अब मेकर्स उनके किरदार को और एक्सप्लोर करने पर विचार कर रहे हैं।

स्त्री 2 के राइटर निरेन भट्ट ने हाल ही में स्त्री में श्रद्धा के किरदार पर स्पिन ऑफ बनाए जाने की हिंट दी है। 

उन्होंने कहा कि हम हॉरर यूनिवर्स के किरदारों को और बड़ा करने पर विचार कर रहे हैं। जिसको लेकर प्लानिंग चल रही है। हालांकि राइटर ने किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। पूरी खबर पढ़ें…

Akshay Siddharth Movie – सिद्धार्थ आनंद के साथ अक्षय करेंगे धांसू एक्शन फिल्म

Akshay Siddharth Movie

War और Pathaan जैसी दमदार एक्शन फिल्मों के डायरेक्टर और Fighter के प्रोड्यूसर Siddharth Anand जल्द ही अपने प्रोडक्शन हाउस Marflix के बैनर तले एक और एक्शन मूवी बनाने जा रहे हैं।

सिद्धार्थ आनंद ने अपने प्रोडक्शन हाउस के लिए 10 एक्शन फिल्में बनाने की तैयारी में है। इसी कड़ी में सिद्धार्थ अपनी अगली फिल्म के लिए Akshay Kumar को साइन किया है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

रिपोर्ट्स की माने तो अक्षय और सिद्धार्थ के बीच इस नए प्रोजेक्ट के लिए कई दौर की बातचीत हो चुकी है। खबर यहां तक है कि अक्षय ने सिद्धार्थ की इस फिल्म के लिए हामी भर दी है। पूरी खबर पढ़ें…

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version