Star Kids Debut 2023: कोविड के कारण पिछले 2-3 साल से बॉलीवुड और बॉक्स ऑफिस के बुरे हाल थे। 2023 में फिल्मों का जादू एक बार फिर पहले की तरह ही लोगों के सिर पर चढ़ा। कई पुराने स्टार्स ने अपना लोहा मनवाया तो कुछ नए सितारों को भी दर्शकों का प्यार मिला। आज जानेंगे ऐसे स्टारकिड्स के बारे जो 2023 में पहली बार कैमरे के सामने नजर आए।

Suhana Khan
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान इस साल एक्टिंग करियर का आगाज किया। सुहाना ने फिल्म द आर्चीज से डेब्यू किया। फिल्म में उन्होंने वरोनिका का किरदार निभाया। शाहरूख खान की लेगेसी की चलते सुहाना से दर्शकों को काफी उम्मीद थी। लेकिन सुहाना अपनी पहले किरदार से उस उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाईं।

Khushi Kapoor
अभिनेत्री श्री देवी और बोनी कपूर की बेटी और जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर की भी पहली बार इसी साल फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने सुहाना के साथ ही फिल्म द आर्चीज से डेब्यू किया। सुहाना की तरह खुशी भी फिल्म में कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं। हालांकि एक्टिंग अलावा अलग अलग वजहों से वे साल भर खबरों में बनीं रहीं।

Alizeh Agnihotri
अभिनेता सलमान की भतीजी और अलवीरा खान और अतुल अग्निहोत्री की बेटी अलीजेह अग्निहोत्री 2023 में पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आईं। अलीजेह ने सुमेन्द्र पाधी की फिल्म फर्रे से डेब्यू किया। अपनी डेब्यू फिल्म में ही अलीजेह ने लोगों का ध्यान खींचा। वहीं क्रिटिक्स ने इसे 2023 की सबसे अच्छी खोज बताया। हालांकि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।

Palak Tiwari
श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी पलक तिवारी ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। फिल्म में स्टार्स की भीड़ में पलक तिवारी अपनी अलग पहचान नहीं बना सकीं। फिल्म की तरह उन्हें भी दर्शकों ने नकार दिया।

Agstya Nanda
अमिताभ बच्चन के पोते अग्स्त्या नंदा ने भी जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से अपना ओटीटी डेब्यू किया। जहां फिल्म को हर तरफ ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा इसी बीच अग्स्त्या नंदा ने अपनी एक्टिंग से लोगों को थोड़ा प्रभावित किया। ऑवरऑल उनका परफॉर्मेंस मिला जुला रहा।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version