September Bollywood Release : थियेटर रिलीज और ओटीटी रिलीज के लिहाज से सितंबर का महीना काफी बिजी रहने वाला है।

इस महीने में Kangana Ranaut, kareena Kapoor और Jr NTR जैसे चेहरे बड़े पर्दे पर दिखेंगे। तो वहीं ओटीटी पर भी जबरदस्त कन्टेंट रिलीज के लिए तैयार है।

September Bollywood Release : थियेटर में दिखेंगी कंगना

एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म Emergency 6 सितंबर को फाइनली रिलीज होने जा रही है। फिल्म में एक्टिंग के साथ कंगना डायरेक्शन का जिम्मा भी संभाल रही हैं। फिल्म में वे पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi का किरदार निभाती नजर आएंगी।

हालांकि कंगना इंदिरा की विरोधी पार्टी बीजेपी से राजनीतिक ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर कुछ कंट्रोवर्सी भी चल रही हैं।

September Bollywood Release : पहला हफ्ते दोगुना मजा

सितंबर के पहले हफ्ते में जहां थियेटर में बवाल होने वाला है। वहीं ओटीटी पर Ananya Pandey की Call Me Bae स्ट्रीम होने वाली है। इस सीरीज में कंगना एक ऐसी लड़की का रोल प्ले कर रही हैं, जो हाई क्लास सोसायटी से उठकर मिडिल क्लास में आ जाती है। सीरीज 6 सितंबर को अमेजन प्राइम पर आएगी।

इसी हफ्ते 6 सितंबर सोनी लिव पर Tanaav 2 स्ट्रीम होने जा रही है। 2022 में रिलीज हुआ तनाव का पहला सीजन काफी पॉपुलर रहा था। यह इजरायली टीवी शो fauda का रीमेक था।

5 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर द परफेक्ट कपल सीरीज रिलीज होगी। यह एक अमेरिकी सीरीज है। इसमें Ishaan Khatter नजर आने वाले हैं।

September Bollywood Release : करीना बड़े पर्दे पर

करीना कपूर पिछले दिनों लाल सिंह चड्ढा के बाद फिल्म क्रू में बड़े पर्दे पर दिखीं थी। अब एक बार फिर फिल्म The Buckingham Murder के साथ वापसी कर रही हैं। फिल्म मिस्ट्री थ्रिलर होने वाली है। इसे Hansal Mehta ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हो रही है।

September Bollywood Release : विक्रांत मैसी की Sector 30

Vikrant Massey की फिल्म सेक्टर 30, 13 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने जा रही है। फिल्म एक रियल लाइफ सीरियल किलर की कहानी है। इस फिल्म में दीपक डोबरियाल भी नजर आने वाले हैं।

फिल्म को इससे पहले कई फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया गया है। जहां फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

13 सितंबर को ही ZEE5 पर Berlin नाम की फिल्म रिलीज हो रही है। बर्लिन कोल्ड वॉर पीरियड में बेस्ड एक स्पाय थ्रिलर स्टोरी है। फिल्म Aparshakti Khurana, Rahul Bose, Ishwak Singh नजर आने वाले हैं।

September Bollywood Release :  तीसरे हफ्ते में सिद्धांत की Yudhra

महीने के तीसरे शुक्रवार यानी 20 सितंबर को फिल्म Yudhra सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में Siddhant Chaturvedi,Raghav Juyal, Ram Kapoor जैसे एक्टर दिखेंगे। वहीं  Malavika Mohanan इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी।

फिल्म का ट्रीटमेंट हाल ही में रिलीज हुई फिल्म Kill जैसा लग रहा है। एक्शन थ्रिलर फिल्म का प्लॉट ड्रग तस्करी के अराउंड बिल्ड किया गया है।

September Bollywood Release : RRR के बाद एनटीआर की वापसी 

फिल्म RRR के बाद एक्टर Jr. NTR पहली बार बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम Devara है। जो एक वॉटर एडवेंचर फिल्म बताई जा रही है। फिल्म में उनके साथ Janhvi Kapoor और Saif Ali Khan भी नजर आएंगे।

हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से टीजर या प्रमोशनल इवेंट लॉन्च नहीं किया गया है। ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाए जाने की भी संभावना है। 

ये आर्टिकल्स भी पढ़ें….

This Week Top Release : थियेटर में वासेपुर-तुम्बड, ओटीटी पर  भी 6 बड़े रिलीज

This Week Top Release

हिंदी सिनेमा में इन दिनों पुरानी फिल्मों के रि-रिलीज का ट्रेंड जोरों पर है। ये ट्रेंड रॉकस्टार से शुरू हुआ। इसके बाद लक्ष्य, लैला मजनू, हम आपके हैं कौन, जैसी कई बड़ी मूवी के साथ जारी है।

वैसे तो बड़े पर्दे पर इन दिनों स्त्री 2 की धूम लेकिन इसके बाद भी तीन पुरानी फिल्में रि-रिलीज के लिए तैयार हैं। इसके अलावा ओटीटी पर भी इस हफ्ते छह बड़े टाइटल रिलीज हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें….

Stree 3 Prediction : श्रद्धा के किरदार पर स्पिन ऑफ, अक्षय बनेंगे विलेन

Stree 3 Prediction

रिलीज के साथ ही फिल्म स्त्री 2 चर्चा में बनी हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़ रही है।

ऐसे में फिल्म के अगले पार्ट पर भी चर्चा शुरू हो गई है। साथ ही खबर ये भी है कि फिल्म में दिखाए गए Shraddha Kapoor के किरदार पर स्पिन ऑफ देखने को मिल सकता है।

श्रद्धा कपूर स्त्री के दोनों पार्ट में बतौर फीमेल लीड नजर आई हैं। हालांकि दोनों पार्ट में यह नहीं बताया गया कि उनके किरदार का नाम क्या है। पहले पार्ट में उन्हें ज्यादा रिवील नहीं किया था। पूरी खबर पढ़ें…

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version