Vivian Dsena Biography Hindi : बिग बॉस सीजन 18 इन दिनों अपने आखिरी वीक में चल रहा है। बीते हफ्ते में शो के बचे हुए 7 मेंबर्स की पोलिंग में विवियन डिसेना टॉप पर रहे।
अपनी लोकप्रियता के चलते विवियन को खिताब का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है। बिग बॉस से पहले विवियन टीवी इंडस्ट्री का एक पॉपुलर फेस रह चुके हैं।
इसके अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी विवियन अक्सर चर्चा में रहते हैं। तो आइए नजर डालते हैं विवियन डिसेना की पर्सनल लाइफ पर और जानते हैं उनसे जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स।
Vivian Dsena DOB, Age : पिता पुर्तगाली, मां हिंदू
विवियन का जन्म 28 जून, 1988 को हुआ था। उनकी उम्र 36 साल है। Vivian Dsena की ऊँचाई 5 फीट 11 इंच (180 सेंटीमीटर) है।
Vivian Dsena का जन्म उज्जैन, मध्य प्रदेश में हुआ था। उनकी माँ श्यामलता डीसेना हिंदू हैं, जबकि उनके पिता डंकेन डीसेना पुर्तगाली मूल के ईसाई हैं। विवियन की एक बहन, परवेरा गार्सिया है।
Vivian Dsena Real Name : 2019 में ईसाई से बने मुस्लिम
विवियन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी मां एथलीट थीं और उनके पिता फुटबॉलर थे, जिसके कारण उन्होंने 10 साल की उम्र से ही फुटबॉल में रुचि लेना शुरू किया। वह फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के बड़े फैन हैं। उनका बचपन का सपना एक फुटबॉल खिलाड़ी बनने का था और आज भी वह खेल को बहुत शौक से खेलते हैं।
साल 2019 में विवियन ने ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। इसके बाद उन्होंने अपना नाम Hesham Yaseen रख लिया था।
Vivian Dsena Shows : 2008 कर रहे टीवी में काम
Vivian Dsena ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। 2007 में, उन्होंने ग्लैड रैग्स मैनहंट प्रतियोगिता में भाग लिया और टॉप 10 में जगह बनाई। इसके बाद उन्हें मॉडलिंग का अवसर मिला और उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया और रैम्प मॉडलिंग की।
2008 में, कसम से, शो से Vivian Dsena ने टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने विकी जय वालिया का किरदार निभाया। उन्हें पॉपुलैरिटी ‘प्यार की एक कहानी’ में अभय रायचंद का किरदार से मिली। इसके बाद उन्होंने मधुबाला, शक्ति जैसे कई शोज में काम किया। इसके अलावा उन्हें झलक दिखला जा और खतरों के खिलाड़ी के खिलाड़ी जैसे शोज में भी देखा गया।
Vivian Dsena First Wife : 3 साल में ही पहली पत्नी से हुए अलग
विवियन ने Vahbbiz Dorabjee से 2013 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात टीवी सीरियल प्यार की ये एक कहानी के सेट पर हुई थी। हालांकि 2016 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया।
Vivian Dsena और वहबिज डोराबजी का तलाक मीडिया में सुर्खियों में रहा, जिसमें 2 करोड़ के भत्ते की मांग की चर्चा थी। हालांकि, दोनों ने 2021 में आपसी सहमति से तलाक लिया।
Vivian Dsena Second Wife : इजिप्ट की पत्रकार से की शादी
2022 में, Vivian Dsena ने इजिप्ट की पत्रकार Nouran Aly से शादी की। उनके एक साथ एक बेटी भी है। दोनों की मुलाकात एक इंटरव्यू के सिलसिले में हुई थी। इसके बाद दोनों में पहले दोस्ती फिर प्यार हुआ।
अंत में, दोनों ने 2022 में एक निजी समारोह में मिस्र में शादी की। इस जोड़े की एक बेटी भी है, जिसका नाम लयाना Vivian Dsena है।
Vivian Dsena Net Worth : 20 करोड़ है एक्टर की नेटवर्थ
रिपोर्ट्स की माने तो Vivian Dsena की नेट वर्थ 20 करोड़ है। उनकी आय का प्रमुख साधन एक्टिंग है। वे टीवी सीरियल के एक एपिसोड के लिए अच्छी-खासी फीस लेते हैं। इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट भी उनकी कमाई का बड़ा साधन है।
ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…
Bigg Boss Finale Contestants : इस तारीख को होगा बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले, ये 5 कंटेस्टेंट होंगे फाइनलिस्ट
एक और मसालेदार सीजन के बाद बिग बॉस का सीजन 18 अब अपने फिनाले वीक में एंट्री मार चुका है। शो के ग्रैंड फिनाले की तारीखें आ चुकी हैं।
लेकिन फाइनल में कौन एंट्री मारेगा इसको लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे उन पांच कंटेस्टेंट के बारे में जो फाइनल में अपनी जगह बनाने वाले हैं।
बिग बॉस 18 का मोस्ट अवेटेड ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी 2025 को होगा। सीजन 18 पूरी तरह से ड्रामा, कड़े कॉम्पिटिशन और इमोशंस से भरपूर रहा है। पूरा आर्टिकल पढ़ें…
Eisha Singh Biography : एमपी के भोपाल से आती हैं ईशा, इन 3 एक्टर्स के साथ रिलेशन की उड़ चुकी है अफवाह
ईशा सिंह, टीवी की दुनिया का एक जाना-माना नाम है। उन्होंने अपने दमदार अभिनय से उन्होंने लाखों दिलों पर राज किया है।
Bigg Boss Season 18 में आने के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई है। इससे पहले शो में वे सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में एक हैं। जो अक्सर अपने बातों को लेकर लाउड नजर आती हैं। शो में उन्हें अविनाश मिश्रा और विवियन डिसेना के करीब माना जाता है। हाल ही में उन्हें शो के आठवें हफ्ते के लिए टाइम गॉड भी चुना गया।
बिग बॉस के पहले भी ईशा सिंह टीवी सीरियल्स से काफी पॉपुलैरिटी बटोरी है, आइए जानते हैं उनके करियर से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट…
Chum Darang Biography : चुम ने इस फिल्म में निभाया लेस्बियन किरदार, 16 की उम्र में जीता पहला ब्यूटी कॉन्टेस्ट
फिल्म Badhaai Do में नजर आ चुकीं मॉडल एक्ट्रेस Chum Darang इन दिनों बिग बॉस सीजन 18 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं।
शो में उन्हें उनकी स्वीट और पावरफुल पर्सनेलिटी के लिए जाना जाता है। वो कम बोलती हैं लेकिन उनके स्टैंड क्लियर होते हैं। चुम टास्क में भी बेहतरीन परफॉर्म करती हैं। शो में उनकी नजदीकी श्रुतिका राज अर्जुन के साथ देखी जाती हैं। उन्हें ऑडियंस काफी पसंद भी कर रही है।
बिग बॉस के बाहर भी चुम दरांग की लाइफ स्टोरी काफी इंटरेस्टिंग है, आइए जानते हैं इसके बारे में। पूरा आर्टिकल पढ़ें…