Top 10 Upcoming Movies 2025 : 2025 शुरू हो चुका है और साल का एक बड़ा वीकेंड गुजर चुका है। बॉलीवुड-साउथ तरफ से लगभग आधा दर्जन फिल्में रिलीज की गईं।
लेकिन इन फिल्मों को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। रामचरण की गेम चेंजर औंधे मुंह गिर गई। वहीं सोनू सूद की फतेह भी एवरेज ही रही।
हालांकि अब भी कई बड़ी फिल्में लाइनअप हैं। ऐसे में जानते हैं IMDB के मुताबिक 10 बड़ी फिल्में जिनका ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है।
Top 10 Upcoming Movies 2025
Chaava : विकी कौशल और लक्ष्मण उटेकर की फिल्म छावा अगले महीने 14 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में विकी कौशल छत्रपति शिवाजी के बेटे संभाजी महाराज का रोल प्ले करने वाले है। फिल्म का ट्रेलर 22 जनवरी को रिलीज होने वाला है।
Deva : शाहिद कपूर की फिल्म देवा इसी महीने रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहिद एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म के टीजर के बाद इसके लिए लोगों में क्रेज देखा जा रहा है।
L2: Empuran: मलयालम फिल्म एल2: एम्पुरान फिल्म Lucifer का सीक्वल है, जिसका निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। इस फिल्म में मोहनलाल, मंजू वारियर, टोविनो थॉमस और इंद्रहीत सुकुमारन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Top 10 Upcoming Movies 2025
War 2 : ऋतिक रोशन फिल्म फाइटर के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर फिल्म वॉर 2 के साथ वापसी करेंगे। इस फिल्म के साथ ही एक्टर जूनियर एनटीआर YRF स्पाई यूनिवर्स में एंट्री मारेंगे। फिल्म 15 अगस्त वीकेंड पर आएगी।
The Raja Saab : एक्टर प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साब इसी साल 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म में प्रभास दो रोल में नजर आने वाले हैं।
Top 10 Upcoming Movies 2025
Baaghi 4 : टाइगर श्रॉफ 2025 में बागी फ्रेंचाइजी के साथ वापसी करने वाले हैं। बागी 4 इस साल 5 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू भी नजर आएंगे।
Housefull 5 : अक्षय कुमार की साल की चौथी फिल्म हाउसफुल 4 6 जून को रिलीज होगी। पिछली फिल्मों की तरह इस बार भी कई सारे सितारे नजर आने वाले हैं।
Top 10 Upcoming Movies 2025
Coolie : फिल्म कुली के साथ सुपरस्टार रजनीकांत लोकेश कनगराज सिनेमेटिक यूनिवर्स में एंट्री मारने वाले हैं। खास बात ये है कि रजनीकांत की इस फिल्म में एक्टर आमिर खान कैमियो रोल में नजर आएंगे। इस कैमियो के साथ वे LCU में अपनी रोल का बिल्ड अप तैयार करेंगे।
Toxic : Geethu Mohandas के डायरेक्शन में बनी फिल्म टॉक्सिक के साथ KGF के बाद सुपरस्टार यश एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। फिल्म के इसी साल 10 अप्रैल को रिलीज होने की उम्मीद है। अभी फिल्म की तारीखों में बदलाव किया जा सकता है।
Sikandar : दिवाली 2023 पर रिलीज हुई फिल्म टाइगर 3 के बाद सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। वे ईद 2025 पर रिलीज होने वाली फिल्म सिकंदर में नजर आएंगे।
ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…
Top 10 Upcoming South Indian Movies 2025 : KGF के बाद यश करेंगे वापसी, थलापति विजय की आखिरी फिल्म आएगी
पिछले कुछ सालों में साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों का ग्राफ लगातार ऊपर की तरफ गया है।
बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म पुष्पा 2 काफी हिट रही। इस तरह की फिल्मों के बाद साउथ इंडस्ट्री से एक्सपेक्टेशन लगातार बढ़ रही हैं। इस साल भी साउथ की तरफ से काफी जोरदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
केजीएफ से धमाका मचाने वाले यश इस साल फिर वापसी करने वाले हैं। वहीं थलापति विजय अपने आखिरी फिल्म के साथ सिनेमा को इसी साल अलविदा कहेंगे। वहीं रजनीकांत और कमल हासन जैसे एक्टर्स एक बार फिर अपने जलवा बिखरेगें। तो नजर डालते साउथ के 2025 के टॉप 10 रिलीज पर। पूरा आर्टिकल पढ़ें…
Top 25 Upcoming Movies of 2025 : इस साल रिलीज होने वाली 25 बड़ी फिल्में, जिनका आपको रहेगा इंतजार
साल 2025 शुरु हो चुका है। सिनेमा के लिहाज से देखा जाए तो इस साल काफी बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।
पिछले साल की तरह इस बार भी अक्षय कुमार और अजय देवगन की एक से ज्यादा फिल्में रिलीज होने वाली है। वहीं सलमान खान भी इस बार ईद पर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। गदर 2 के बाद सनी देओल भी एक्शन अवतार में लौटने वाले हैं।
इतना ही नहीं इस साल आधे दर्जन से भी ज्यादा सीक्वल रिलीज के लिए तैयार हैं। इसके अलावा कुछ ऐसी भी बायोपिक या सच्ची घटनाओं पर बेस्ड होने वाली हैं। तो आइए नजर डालते हैं इस लिस्ट पर।