Top 10 Malayalam movies 2024 : हिंदी ऑडियंस में इन दिनों में साउथ की फिल्में काफी पॉपुलर हैं। इनमें से मलयालम इंडस्ट्री की फिल्मों को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
अपने यूनिक स्टोरीलाइन के लिए ये फिल्में पंसद की जाती हैं। इनमें क्राइम थ्रिलर सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला जॉनर है।
ऐसे में आज हम निकालकर लाए है साल 2024 की टॉप 10 मलयालम फिल्में। तो आइए नजर डालते हैं लिस्ट पर।
Top 10 Malayalam Movies 2024
Aavesham : एक्टर फहाद फासिल की आवेशम हिंदी ऑडियंस में काफी पॉपुलर रही। फहाद इसमें एक गैंगस्टर के रोल में है। इसके साथ एक कॉलेज के यंग बॉयज का ग्रुप मिल जाता है। इसके बात कॉलेज ग्रुप और गैंगस्टर की लाइफ में काफी चेंज आते हैं, जो स्क्रीन पर काफी गुदगुदाते भी हैं और इमोशनल भी करते हैं। पूरा रिव्यू पढ़ें…
Manjummel Boys : मंजुमेल बॉयज केरल के कुछ लड़कों के ग्रुप की कहानी है जो रस्साकशी के खिलाड़ी हैं। ये ग्रुप कमल हसन का फैन उसी की फिल्म में देखकर कोडाइकनाल की गुफाओं में घूमने जाता है। लेकिन घूमने के दौरान इस ग्रुप का एक मेंबर गहरी खाई में गिर जाता है। फिल्म इस निकालने के संघर्ष को दिखाती है। फिल्म का रिव्यू पढ़ें…
The Goat life : एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म द गोट लाइफ एक प्रवासी भारतीय की कहानी है। जो खाड़ी देश में काम के लिए जाता है लेकिन उसे बकरी चराने पर मजबूर किया जाता है। फिल्म उसके देश वापस लौटने की कहानी बताती है।
Top 10 Malayalam Movies 2024
Kishkindha Kaandam : किष्किंधा कांडम एक न्यूली वेड कपल की कहानी है, जो जंगल के किनारे बने एक घर में शिफ्ट होते हैं। इनके परिवार में रिटायर्ड आर्मी मैन बुजुर्ग पिता हैं। जो अपने अनुसार घर को चलाने की जिद में चिढ़-चिढ़े रहते हैं। इसके बाद जंगल में कुछ रहस्यमयी घटनाएं घटती हैं और इस परिवार के जीवन में उथल-पुथल मचने लगती है। पूरा रिव्यू पढ़ें…
Premalu : यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें सचिन, सलेम में ग्रेजुएशन के बाद बिना किसी प्लान के जीवन जी रहा है। यूके जाने का सपना होने के बावजूद, आर्थिक मुश्किलों के कारण उसकी जिंदगी एक मोड़ पर आती है जब वह एक पुराने दोस्त से मिलता है और हैदराबाद चला जाता है। कॉलेज में प्यार में इनकार झेलने के बाद, वह रीनू नाम की लड़की से एक शादी में मिलता है और उसे पसंद करने लगता है। दोनों के डिफरेंट विचारों के बाद भी कहानी एक ट्रैक पर चलती है।
Top 10 Malayalam Movies 2024
Bramayugam : 17वीं सदी में जब पुर्तगाली भारतीय गुलामों को अपने देश भेजने की कोशिश कर रहे थे, एक गुलाम जिसका नाम देवान (अर्जुन आशोकरण) था, उनसे भाग जाता है और जंगल के बीच एक बड़े बंगले में पहुंच जाता है। बंगले के मालिक कुदुमोन पोत्ति (मम्मूटी) देवान से ठीक से बात करता है और उसे शरण देता है।
कुदुमोन के साथ एक रसोइया (सिद्धार्थ भरतन) भी रहता है। जबकि देवान को शुरू में यह सोचकर खुशी होती है कि उसे रहने के लिए जगह मिल गई है, वह धीरे-धीरे यह पता करता है कि कुदुमोन पोत्ति जैसा वह दिखता है, वैसा नहीं है। वह बंगले में फंस जाता है। कुदुमोन कौन है? उसकी कहानी क्या है? देवान उससे कैसे बचता है? इन सभी सवालों के जवाब कहानी का मुख्य आकर्षण हैं।
Top 10 Malayalam Movies 2024
ARM : फिल्म की कहानी अजय यानी Tovino Thomas से शुरू होती है। जो एक गांव में अपनी मां के साथ रहता है। वह गांव में ही छोटे-मोटे काम करता है। लेकिन गांव में जब भी कोई चोरी होती है उसका इल्जाम अजय पर ही लगता है।
इसकी वजह उसके दादा मनियन को माना जाता है, जो गांव के जाने-माने चोर थे। गांव में एक मंदिर भी जिसमें अजय और उसका परिवार पीढ़ियों से पूजा करता आ रहा है।
इसी बीच में सुदेव वर्मा यानी Harish Uthman की एंट्री होती है। जो मंदिर के प्राचीन देवता की मूर्ति चुराने आया है। सदैव इस तरीके से चोरी की प्लानिंग करता है जिससे सारा शक अजय पर जाए।
अजय इस चोरी को रोकने का प्रयास करता है। इसी सिलसिले में कहानी के तार अजय के पिता और दादा से जुड़ते हैं। अजय चोरी रोक पाएगा या नहीं, यही प्लॉट ट्विस्ट है। पूरा रिव्यू पढ़ें…
Vaazha : फिल्म की टैगलाइन Biopic Of A Billion Boys इसी तरफ इशारा करती है। इसका मतलब है कि ये देश के उन सभी लड़कों की कहानी है जिनका स्कूल में पढ़ाई से ज्यादा शरारतों में टाइम स्पेंट होता था। फिल्म उन लड़कों की कहानी है जो ना तो पढ़ाकू हैं न ही एवरेज। ये बस किसी तरह पढ़ाई को झेल रहे हैं। पूरा रिव्यू पढ़ें…
Top 10 Malayalam Movies 2024
Ullozhukku : फिल्म की शुरुआत एक खुशमिजाज अंजू (परवथी थिरुवोथु) के साथ होती है, जो अपने बॉयफ्रेंड राजीव (अर्जुन राधाकृष्णन) के साथ एक निजी बातचीत कर रही होती है, लेकिन अगली ही सीन में उसे एक संकोची दुल्हन के रूप में देखा जाता है, जो थोमसकुट्टी (प्रशांत मुरली) से शादी करती है। अंजू स्पष्ट रूप से शादी से खुश नहीं होती, लेकिन वह चेहरे पर खुशी का प्रदर्शन करने की कोशिश करती है।
जब उसकी माँ अंजू को उसके पति के घर छोड़ते हुए टूट जाती है, तो उसकी सास, लीला माँ (उर्वशी), उसे संजीवनी देती है और आश्वस्त करती है कि वह उसे अपनी बेटी की तरह देखेगी। यह एक मजबूत रिश्ते की शुरुआत होती है। लेकिन थोमसकुट्टी की मृत्यु के बाद दरारें दिखनी शुरू हो जाती हैं।
Top 10 Malayalam Movies 2024
Thalavan : कहानी पुलिस महकमे में बेस्ड है। फिल्म पुलिस ऑफिसर जयशंकर यानी Biju Menon और कार्तिक यानी Asif Ali से शुरू होती है। जयशंकर पुराना लेकिन इगो वाला पुलिस ऑफिसर है। वहीं कार्तिक थाने में ट्रांसफर होकर आया है।
बिल्ड अप के दौरान दोनों के बीच कॉन्फ्लिक्ट देखने को मिलता है। कहानी आगे बढ़ती है और जयशंकर के घर से एक डेड बॉडी मिलती है। जिसके मर्डर के इल्जाम जयशंकर पर लग जाता है। पूरा रिव्यू पढ़ें…
Top 10 Malayalam Movies 2024
ये आर्टिकल्स भी पढ़ें….
10 Most Popular Web Series 2024 : ओटीटी पर लोगों के बीच सबसे पॉपुलर रहे ये 10 शोज, देखें लिस्ट
2024 के हर महीने में ओटीटी पर कुछ न कुछ बड़ा देखने को मिला। इनमें से कुछ शोज जबरदस्त हिट रहे। तो कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ीं।
IMDB ने दर्शकों के एन्टिसिपेशन को देखते हुए, साल की 10 सबसे पॉपुलर वेब सीरीज की लिस्ट जारी की है।
तो आइए लिस्ट पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि साल की सबसे पॉपुलर वेब शोज कौन से रहे। पूरी लिस्ट देखें...