This Week Hindi OTT Release : वैलेंटाइन वीक अभी गुजरा है। इसके चलते बॉक्स ऑफिस और ओटीटी काफी बिजी रहा। लेकिन फिल्मों का दौर अभी भी जारी है।
इस वीकेंड पर भी पांच बड़े रिलीज होने को तैयार है। इनमें से एक बड़ा रिलीज थिएटर में भी होने वाला है। वहीं चार बड़े टाइटल ओटीटी पर आने वाले हैं। तो आइए नजर डालते हैं लिस्ट पर।
This Week Hindi OTT Release : Mere Husband Ki Biwi
डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी, 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह, आदित्य सील, डिनो मोरिया, हर्ष गुजराल और शक्ति कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म की कहानी एक ऐसे हसबैंड पर बेस्ड हो पहली शादी से तलाक ले लेता है और दूसरी शादी करने की तैयारी में हैं। लेकिन इस बीच उसकी पहली पत्नी की मेमोरी लॉस हो जाती है और वे तलाक को भूल जाती है।
This Week Hindi OTT Release : Kaushaljis vs Kaushal
कौशल जी वर्सेज कौशल 21 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म में आशुतोष राणा, शीबा चड्ढा, पावेल गुलाटी और ईशा तलवार नजर आने वाले हैं।
फिल्म युग की कहानी दिखाती है। जो कन्नौज को छोड़कर दिल्ली में रहने लगता है। इसी दौरान उसके माता पिता मॉर्डन विचारों से प्रेरित होकर अलग होने का निर्णय लेते हैं, फिर कहानी में कॉमेडी के साथ ट्विस्ट आते हैं।
This Week Hindi OTT Release : Crime Beat
सीरीज क्राइम बीट में उभरते पत्रकार अभिषेक सिन्हा (साकिब सलीम) क्राइम रिपोर्टिंग की दुनिया में एक बड़ी सफलता पाने के लिए बेताब हैं। जब एक फरार गैंगस्टर के भारत लौटने की गुप्त सूचना उन्हें मिलती है, तो वे एक करियर-डिफाइनिंग खुलासे को सुलझाने का मौका लेते हैं।
हर खुलासे के साथ, अभिषेक सिस्टम के अंधेरे पक्ष के करीब पहुंचता जाता है। जैसे-जैसे दांव बढ़ता जाता है, उसे फैसला करना होगा, किसी भी कीमत पर सच्चाई का पीछा करें या खेल में एक और मोहरा बनने का जोखिम उठाएं। शो में सबा आजाद, साई तम्हणकर, राजेश तैलंग और सचिन खेड़ेकर भी हैं। यह जी5 पर स्ट्रीम होगा।
This Week Hindi OTT Release : Oops Ab Kya
ऑप्स अब क्या! कॉमेडी सीरीज में रूही (श्वेता बसु प्रसाद) की जिंदगी एक नियमित मेडिकल चेकअप के दौरान हुई दुर्घटना के बाद एक अनपेक्षित मोड़ लेती है, जिससे वह अनमैरिड होने के बावजूद गर्भवती हो जाती है।
भाग्य के इस चौंकाने वाले मोड़ से जूझते हुए, रूही को सामाजिक फैसलों, व्यक्तिगत दुविधाओं और जवाबों की तलाश की भूलभुलैया से गुजरना पड़ता है। यह शो अमेरिकी सीरीज जेन द वर्जिन का रीमेक है और इसमें आशिम गुलाटी, जावेद जाफरी और सोनाली कुलकर्णी भी हैं। शो जियो हॉटस्टार पर आएगा।
This Week Hindi OTT Release : Daaku Maharaj
डाकू महाराज एक डाकू की कहानी है, जो शक्तिशाली लोगों के साथ संघर्षों के बीच अपना अस्तित्व बनाए रखने और अपना क्षेत्र स्थापित करने के लिए प्रयासरत है। इस तेलुगु फिल्म में नंदमूरि बालकृष्णा, उर्वशी रौतेला, बॉबी देओल, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 21 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
ये आर्टिकल्स भी पढ़िए…
Kartik Aaryan Upcoming Movies : कार्तिक आर्यन कर रहे 7 फिल्मों की तैयारी, इनमें दो सीक्वल भी हैं
बॉलीवुड के यंग एज एक्टर कार्तिक आर्यन की लाइनअप पर नजर डाली जाए तो वे बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं।
कार्तिक के पास अगले कुछ सालों के लिए एक-दो नहीं बल्कि सात फिल्में हैं। इन पर वे अलग-अलग समय पर काम करने वाले हैं। तो आइए नजर डालते हैं कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्मों पर, इन फिल्मों में दो सीक्वल, लव स्टोरी ड्रामा और एक रियल लाइफ बेस्ड फिल्म शामिल है।
अभिनेता Kartik Aaryan अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है, जिसमें उनके साथ Sreeleela नजर आएंगी। यह फिल्म दिवाली 2025 के दौरान रिलीज होगी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक टीजर साझा किया, जिसमें बैकग्राउंड म्यूजिक और दमदार अंदाज़ ने फैंस को उत्साहित कर दिया।
फिल्म को Anurag Basu डायरेक्ट करने वाले हैं। यह के म्यूजिकल लव स्टोरी होगी। इसमें कार्तिक एक सिंगर का रोल प्ले करने वाले हैं। पूरा आर्टिकल पढ़ें…
Rajkummar Rao Upcoming Movies : Maalik और Stree 3 के साथ राजकुमार की ये 5 फिल्में जल्द होंगी रिलीज
राजकुमार राव इन दिनों बॉलीवुड के वन ऑफ द बिजी एक्टर हैं। उनके खाते में अभी 5 फिल्में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म मालिक की अनाउंसमेंट हो चुकी है। इसके अलावा एक बाद एक चार से कॉमेडी फिल्में नजर आने वाले हैं। तो आइए नजर डालते हैं राजकुमार राव की लाइनअप पर। साथ ही जानते हैं कब रिलीज होंगी ये फिल्में।
राजकुमार राव का पहला बड़ा रिलीज उनकी एक्शन थ्रिलर फिल्म मालिक होगी। फिल्म को 20 जून को रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म में राजकुमार राव एक गैंगस्टर का रोल प्ले करने वाले हैं।
इस फिल्म में राजकुमार राव के अपोजिट Manushi Chhillar नजर आने वाली हैं। फिल्म को Bhakshak फेम डायरेक्टर Pulkit डायरेक्ट करने वाले हैं। पूरा आर्टिकल पढ़ें…