Saif Ali Khan : 15-16 जनवरी की रात को सैफ अली खान के घर में ही उन पर हमला हो गया। एक अज्ञात शख्स ने उनके घर में घुसकर उन चाकू से 6 वार किए।
हालांकि इलाज के बाद उनकी हालत खतरे बाहर बताई गई। उन्हें रीढ़ की हड्डी के पास गंभीर चोट आई है। इसके बाद से ही मीडिया में सैफ अली खान काफी चर्चा में हैं।
सैफ की तरह उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी का सामना भी एक बार मौत से हो गया था। उनका खतरनाक एक्सीडेंट हो गया जिसमें वे बाल-बाल बचे थे। जानेंगे इस घटना को भी लेकिन उसे पहले जानते हैं, सैफ के परिवार को थोड़ी सी हिस्ट्री।
Saif Ali Khan के परिवार का अफगानिस्तान से संबंध
सैफ अली खान जिस पटौदी परिवार से आते हैं उसका संबंध अफगानिस्तान के पश्तून समुदाय से है। पटौदी रियासत की स्थापना फैज तालाब खान ने मराठा और अंग्रेजों के दूसरे युद्ध के बाद 1408 में की थी।
जबकि फैज तालाब खान के पूर्वज 1408 में अफगानिस्तान से आकर भारत में बस गए थे। इस रियासत के अंतिम औपचारिक नवाब इफ्तिखार अली खान पटौदी यानी सैफ के दादा थे।
Saif Ali Khan के दादा ने दो देशों से खेला क्रिकेट
इफ्तिखार अली खान पटौदी क्रिकेट को क्रिकेट का बड़ा शौक था। उन्होंने दो देशों इंग्लैंड और भारत दोनों के लिए इंटरनेशनल लेवल पर क्रिकेट खेला।
इफ्तिखार ने भोपाल के आखिरी नवाब की बेटी से शादी की, दोनों की 3 बेटी और एक बेटा मंसूर अली खान हुए। दुर्भाग्य से मंसूर के 11 जन्मदिन पर ही इफ्तिखार अली खान की मौत हो गई। इसके बाद मंसूर ने कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाया।
Saif Ali Khan के पिता का जानलेवा एक्सीडेंट
पिता की मौत के बाद मंसूर अली खान, पटौदी खानदान के वारिस बने। इसके बाद वे इंग्लैंड पढ़ाई करने चले गए। जहां उनकी क्रिकेट के लिए रुचि जागी।
1 जुलाई 1961 में ऑक्सफोर्ड की तरफ से खेल रहे थे। दिन का खेल खत्म होने के बाद कार से होटल लौटने लगे। इसी दौरान रास्ते में सामने से एक कार ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी।
टक्कर में विंड स्क्रीन का शीशा टूटा और मंसूर अली की आंख में घुस गया। ऑपरेशन हुआ लेकिन सफल नहीं रहा, इसके बाद उनकी आंख ने काम करना बंद कर दिया।
Saif Ali Khan के पिता 21 साल में बने कप्तान
मंसूर अली खान ने अपनी बायोग्राफी में लिखा था कि एक्सीडेंट के बाद उन्हें एक नहीं बल्कि दो गेंदे नजर आती थीं। नेट प्रैक्टिस के बाद उन्होंने इस समस्या को दूर किया।
एक्सीडेंट के छह महीने बाद ही मंसूर भारत के लिए क्रिकेट खेलने उतरे। मार्च 1962 में कप्तान नारी कॉन्ट्रैक्टर के चोटिल होने बाद मंसूर को भारत का कप्तान बनाया गया। जिसके बाद उन्होंने भारत को कई मैच जिताए।
बाद में मंसूर अली खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर से शादी की। सैफ अली खान अपनी मां के काफी करीब थे। यही वजह रही कि उन्होंने क्रिकेट की बजाय एक्टिंग को अपने करियर के तौर पर चुना।
ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…
Saif Kareena Vanga Film : वंगा-प्रभास की फिल्म में सैफ और करीना विलेन होंगे
Animal के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा जल्दी ही बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। वे इन दिनों अपनी फिल्म Spirit में बिजी हैं। फिल्म में Prabhas लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
फिल्म के विलेन को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म में Saif Ali Khan और Kareena Kapoor की जोड़ी निगेटिव रोल में दिख सकती है।
फिल्म में ये रियल लाइफ कपल क्वार्की रोल प्ले करने जा रहा है। फिल्म में प्रभास एक ईमानदार पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में नजर आने वाले हैं। इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा बता चुके हैं कि स्पिरिट उनकी फिल्म Animal Park से पहले रिलीज होने वाली है। पूरा आर्टिकल पढ़ें…
Race 4 से रेस फ्रेंचाइजी में वापसी करेंगे सैफ, सलमान बाहर
Race 4 रेस फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट होने वाला है। खबर आ रही है कि इस पार्ट से अब फिर से रेस फ्रेंचाइजी में सैफ अली खान वापसी करने वाले हैं।
2008 से शुरू हुई रेस फ्रेंचाइजी बॉलीवुड इतिहास की सबसे सफल मूवी सीरीज में से एक है। 6 साल पहले यानी 2018 में फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म रेस 3 रिलीज हुई थी। जिसमें सलमान खान नजर आए थे।
हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खासा कमाल नहीं कर सकी थी। लेकिन इस फ्रेंचाइजी की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है। दर्शकों को फिल्म के अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। पूरी खबर पढ़ें…
Sukumar Sen Biopic : नेटफ्लिक्स की अगली फिल्म में सैफ निभाएंगे देश के पहले चीफ इलेक्शन कमिश्नर का रोल
एक्टर Saif Ali Khan एक बार फिर नेटफ्लिक्स पर लौटने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने एक नई फिल्म साइन की है, इस फिल्म में वे देश का पहला चुनाव कराने वाले चीफ इलेक्शन कमिश्नर सुकुमार सेन का रोल प्ले करने वाले हैं।
इस फिल्म में उनके अलावा Pratik Gandhi और Deepak Dobriyal भी नजर आने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट को फिल्म Raees के डायरेक्टर Rahul Dholakia के निर्देशन में बनाया जाएगा। फिल्म को Nikhil Advani के Emmay Entertainment के बैनर तले बनाया जाएगा। फिल्म अगले साल अप्रैल-मई तक फ्लोर पर आ सकती है।
अब जानते है सुकुमार सेन और उनकी अनसंग स्टोरीज के बारे में, जिन पर फिल्म बेस्ड होगी। पूरी खबर पढ़ें...