Ranveer Allahbadia Biography Hindi : यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, जिन्हें ‘बीयरबाइसेप्स’ के नाम से जाना जाता है, ने हाल ही में विवाद खड़ा कर दिया है।
समय रैना के शो पर पूछे गए एक आपत्तिजनक सवाल के कारण अल्लाहबादिया विवादों में घिर गए हैं। इस घटना को लेकर मुंबई पुलिस आयुक्त और महाराष्ट्र महिला आयोग को शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें अभद्र भाषा के उपयोग का आरोप लगाया गया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। अल्लाहबादिया ने अपने बयान पर माफी मांग ली है, लेकिन उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज हो चुका है।
यह पहली बार नहीं है जब अल्लाहबादिया विवादों में फंसे हैं। इससे पहले भी वह कई विवादों का हिस्सा रह चुके हैं। तो आइए जानते हैं उनके बारे में।
Who Is Ranveer Allahbadia : कौन हैं रणवीर अल्लाहबादिया
रणवीर का जन्म 2 जून 1993 को हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल और द्वारकादास जे. संघवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पूरी की। वह Forbes 30 Under 30 की सूची में भी शामिल हो चुके हैं।
उनका यूट्यूब करियर फिटनेस वीडियो बनाने से शुरू हुआ था। उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद अपना यूट्यूब चैनल “Beer Biceps” शुरू किया, जहां वह फिटनेस टिप्स शेयर करते थे। बाद में उन्होंने मेन्स फैशन, ग्रूमिंग, पर्सनल डेवलपमेंट और मेंटल हेल्थ से जुड़े कंटेंट बनाना शुरू किया और भारत के डिजिटल स्पेस में एक प्रमुख हस्ती बन गए।
Ranveer Allahbadia Business : कई बड़े बिजनेस के मालिक
2018 में रणवीर ने Monk Entertainment नामक टैलेंट मैनेजमेंट और कंटेंट क्रिएशन कंपनी की स्थापना की, जो Netflix, Google, PepsiCo जैसी कंपनियों के साथ डिजिटल कैंपेन पर काम कर चुकी है।
2019 में उन्होंने “The Ranveer Show” नाम से पॉडकास्ट शुरू किया, जहां उन्होंने प्रियंका चोपड़ा, सद्गुरु, अर्नोल्ड श्वार्जनेगर जैसी हस्तियों का इंटरव्यू लिया।
वह Spotify के साथ पार्टनरशिप करने वाले पहले स्वतंत्र भारतीय क्रिएटर थे, और उनके पॉडकास्ट प्लेटफॉर्म के सबसे लोकप्रिय पॉडकास्ट्स में से एक बन गए।
Ranveer Allahbadia Net Worth : इतने करोड़ के हैं मालिक
रणवीर की की नेट वर्थ का अनुमान 5-10 करोड़ रुपये के बीच लगाया जाता है। इनकम के सोर्स में यूट्यूब, पॉडकास्ट, ऑनलाइन कोर्स और विभिन्न स्टार्टअप शामिल हैं।
उनके बिजनेस में Monk-E (टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी), Level Supermind (सेल्फ-हेल्प ऐप), Big Brainco (एक यूट्यूब चैनल),
Beer Biceps Skill House और (पॉडकास्टिंग और वीडियो एडिटिंग कोर्स) जैसी चीजें शामिल हैं।
Ranveer Allahbadia Family & GF: इस एक्ट्रेस से रिलेशन की चर्चा
रणवीर डॉक्टर फैमिली से आते हैं। उनके पिता Gautam Allahbadia फिजिशियन हैं वहीं उनकी मां Swati Allahbadia गायनोलॉजिस्ट हैं।
रणवीर की लव लाइफ के बारे में ज्यादा जानकारी पब्लिक नहीं है। लेकिन उनके एक्ट्रेस Nikki Sharma के संबंध की अफवाह जरूर थी।
Ranveer Allahbadia Controversies : 5 बार फंस चुके हैं
2021: रणवीर ने एक ट्वीट में कहा था कि लड़कियों के कुर्ती पहनने से लड़के उनके सामने “घुटनों पर आ जाएंगे।” इस ट्वीट को लेकर उन पर सेक्सिज्म (लैंगिक भेदभाव) के आरोप लगे थे।
2013: अपने पॉडकास्ट में उन्होंने एक वकील से पूछा था कि कौन-कौन से लोग भारत छोड़कर चले जाने चाहिए। जवाब में वकील ने पत्रकार बरखा दत्ता, इतिहासकार रोमिला थापर और इरफान हबीब का नाम लिया। इस क्लिप को लेकर काफी विवाद हुआ, लेकिन उन्होंने इसे अपने यूट्यूब चैनल से हटाने से इनकार कर दिया।
2014: उन्होंने अपने शो में केरल के मल्लपुरम जिले के एक गांव को लेकर बिना किसी सत्यापन के दावा किया था कि वहां इस्लामिक कानून लागू किया गया है। इस पर भी काफी आलोचना हुई थी।
2023 (सितंबर): उनके यूट्यूब चैनल को हैक कर लिया गया था और उसका नाम बदलकर ‘Tesla’ कर दिया गया था। उनके चैनल पर पुरानी एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप की इवेंट स्ट्रीमिंग चलाई गई थी।
2024 (अक्टूबर): उन्होंने इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ के साथ एक पॉडकास्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने एलियंस के अस्तित्व को लेकर चर्चा की। इसरो प्रमुख ने कहा था कि “एलियंस निश्चित रूप से मौजूद हैं और हमारे आसपास भी हैं।”
पॉडकास्ट सवाल “मौत के बारे में सोचते हो?”: वह अक्सर अपने पॉडकास्ट में मशहूर हस्तियों से यह सवाल पूछते हैं। दिलचस्प बात यह है कि 2023 में गोवा में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टियां बिताते समय, वह समुद्र में डूबने से बाल-बाल बचे थे और उन्होंने इसे “मौत के करीब का अनुभव” बताया था।
ये आर्टिकल्स भी पढ़िए…
Beer Biceps Latent Controversy : समय रैना के शो पर रणवीर का विवादित बयान, गिरफ्तारी की हो रही है मांग
Beer Biceps के नाम से मशहूर यूट्यूबर और पॉडकास्टर Ranveer Allahbadia इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। रणवीर हाल ही में कॉमेडियन Samay Raina के शो India Got Latent में बतौर जज शामिल हुए थे। जहां दिए एक बयान को लेकर उन्हें कड़ी आलोचना झेलनी पड़ रही है।
हाल ही में समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल पर इंडियाज गॉट लेटेंट का लेटेस्ट एपिसोड रिलीज किया। इस एपिसोड में रणवीर और समय के साथ आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्वा मुखिजा (द रेबेल किड) जैसे कंटेंट क्रिएटर्स मौजूद थे। पूरा आर्टिकल पढ़ें…
War 2 Plot in Hindi : वॉर 2 का प्लॉट का हुआ लीक, जानिए फिल्म को क्यों बताया जा रहा Pathaan की कॉपी
Hrithik Roshan और Jr NTR स्टारर, War 2, यशराज फिल्म्स के स्पाय यूनिवर्स की अगली फिल्म होगी।
फिल्म के रिलीज होने में अभी कुछ महीने बाकी है लेकिन इससे पहले ही फिल्म के प्लॉट के बारे में बड़ी जानकारी लीक हो गई है। इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ रिपोर्ट्स वायरल है जो फिल्म की कहानी के बारे में दावा कर रहे हैं। आइए हम भी जानते क्या हो सकता है वॉर 2 का प्लॉट।
फिल्म वॉर के इवेंट्स के बाद कबीर (ऋतिक रोशन) अब एक सीक्रेट इंटरनेशनल टास्क फोर्स को लीड कर रहा है। पिछली फिल्मों की तरह कबीर इस बार भी हाई रिस्क वाले मिशन पर जाने वाला है। जहां उसका सामना विलेन यानी जूनियर एनटीआर से होगा। पूरा आर्टिकल पढ़ें…