Rajkummar Rao Upcoming Movies : राजकुमार राव इन दिनों बॉलीवुड के वन ऑफ द बिजी एक्टर हैं। उनके खाते में अभी 5 फिल्में हैं।
हाल ही में उनकी फिल्म मालिक की अनाउंसमेंट हो चुकी है। इसके अलावा एक बाद एक चार से कॉमेडी फिल्में नजर आने वाले हैं।
तो आइए नजर डालते हैं राजकुमार राव की लाइनअप पर। साथ ही जानते हैं कब रिलीज होंगी ये फिल्में।
Rajkummar Rao Upcoming Movies : Maalik
राजकुमार राव का पहला बड़ा रिलीज उनकी एक्शन थ्रिलर फिल्म मालिक होगी। फिल्म को 20 जून को रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म में राजकुमार राव एक गैंगस्टर का रोल प्ले करने वाले हैं।
इस फिल्म में राजकुमार राव के अपोजिट Manushi Chhillar नजर आने वाली हैं। फिल्म को Bhakshak फेम डायरेक्टर Pulkit डायरेक्ट करने वाले हैं।
Rajkummar Rao Upcoming Movies : Bhool Chuk Maaf
राजकुमार राव की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भूल चूक माफ भी इसी साल रिलीज होने वाली है। फिल्म को दिनेश विजन और मैडॉक फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनाया जा रहा है।
फिल्म में राजकुमार के साथ Wamiqa Gabbi नजर आने वाली हैं। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। खास बात ये है कि इसी दिन सनी देओल की फिल्म जाट भी रिलीज होगी।
Rajkummar Rao Upcoming Movies :Toaster
राजकुमार राव की फिल्म टोस्टर भी इसी साल रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की अनाउंसमेंट हाल ही में नेटफ्लिक्स की तरफ से की गई थी।
फिल्म में राजकुमार एक कंजूस व्यक्ति का रोल प्ले करने वाले हैं। फिल्म की कहानी एक टोस्टर के इर्द-गिर्द घूमने वाली है। फिल्म में उनके साथ Sanya Malhotra, Archana Puran Singh, Upendra Limaye, Farah Khan, Abhishek Banerjee और Seema Pahwa भी नजर आएंगे। वहीं फिल्म को Vivek Das Chaudhary डायरेक्ट कर रहे हैं।
Rajkummar Rao Upcoming Movies : Aditya Nimbalkar Directorial
सेक्टर 36 बनाने वाले डायरेक्टर आदित्य निम्बालकर के साथ भी राजकुमार राव जल्द ही एक फिल्म में काम करने वाले हैं। यह डार्क कॉमेडी फिल्म डायरेक्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म के लिए इन दिनों शूटिंग की जा रही है।
Rajkummar Rao Upcoming Movies : Stree 3
राजकुमार राव के हिस्से में सबसे बड़ी फिल्म स्त्री 3 है। इस फिल्म को 2027 में इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर रिलीज किया जाना है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। इसकी शूटिंग जल्दी ही शुरू की जा सकती है।
फिल्म में इस बार अक्षय कुमार बतौर विलेन नजर आ सकते हैं। इसके अलावा श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना फिल्म में अपने किरदारों को जारी रखेंगे।
इसके अलावा राजकुमार राव के खाते में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज गन एंड गुलाब्ज भी है। जिसका दूसरा सीजन अगले साल तक रिलीज किया जा सकता है। बता दें बीते साल यानी 2024 में राजकुमार राव की चार फिल्म रिलीज हुईं। इसमें Stree 2, Mr and Mrs Mahi, Vicky Vidya Ka Woh Wala Video और Srikanth शामिल हैं।
ये आर्टिकल्स भी पढ़िए…
30 Upcoming Show & Movies on Netflix : नेटफ्लिक्स ने अनाउंस की 30 सीरीज की लिस्ट, एक से एक खतरनाक टाइटल होंगे रिलीज
डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने हाल ही में साल 2025 में रिलीज होने वेब सीरीज, शोज और फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है।
इस लिस्ट में कई पुराने शोज के नए सीजन और कई ब्रांड न्यू शोज भी रिलीज होने वाले हैं। इसके अलावा लिस्ट में कई ऐसी फिल्में भी शामिल है जो डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज होंगी।
लिस्ट में अब तक नेटफ्लिक्स की तरफ से की गई अनाउंसमेंट को देखा जाए तो करीब 30 टाइटल फाइनल किए जा चुके हैं। तो आइए नजर डालते हैं लिस्ट पर।
MX Player Upcoming Shows List : MX प्लेयर ने अनाउंस किए 20+ शोज, आश्रम-गुटर गू का नया सीजन; मुनव्वर-अशनीर का भी शो
अमेजन एमएक्स प्लेयर ने हाल ही में Stream Next 2025 नाम के एक इवेंट में 20-25 नए शोज की अनाउंसमेंट की है।
इस लिस्ट कुछ टाइटल तो एक दम ब्रांड न्यू है, वहीं कुछ पिछले पॉपुलर शोज के नए सीजन हैं। पुराने शोज में बॉबी देओल की आश्रम वेब सीरीज का नया सीजन और गुटर गू जैसे शोज शामिल हैं।
वहीं नए शोज में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और बिजनेसमैन और शार्क टैंक के जज रह चुके अशनीर ग्रोवर का शो भी शामिल है। इसके अलावा भी कई सारे शो आने वाले हैं तो आइए नजर डालते हैं इस लिस्ट पर। पूरा आर्टिकल पढ़ें…