Punjab 95 Real Story : दिलजीत दोसांझ की फिल्म Punjab 95 का टीजर लॉन्च कर दिया गया। टीजर के बाद से ही फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म को लेकर चर्चा की सबसे बड़ी ये है कि फिल्म भारत में नहीं बल्कि केवल इंटरनेशनल थिएटर में ही रिलीज होने वाली है।
फिल्म में Diljit Dosanjh जसवंत सिंह खालरा रोल प्ले करेंगे। वहीं Honey Trehan इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके फिल्म में Arjun Rampal और Suvinder Vicky भी दिखेंगे।
सवाल यही है कि फिल्म आखिर क्यों भारत में रिलीज नहीं हो रही। इसका जवाब जानेंगे। साथ ही यह भी जानेंगे कि आखिर क्या है फिल्म का टॉपिक जो फिल्म को कंट्रोवर्सी में लाया है।
Punjab 95 Real Story : जसवंत सिंह खालरा कौन हैं
फिल्म की कहानी जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर बेस्ड है। जो पंजाब के ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट थे। 1970 के दशक में पंजाब में खालिस्तान मूवमेंट शुरू हुआ। इंदिरा गांधी की हत्या और सिख दंगों के बाद पंजाब में इस मूवमेंट को सपोर्ट भी मिलने लगा।
इस दौरान पुलिस ने 1984 से 1995 तक केवल शक के आधार पर पंजाब पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया और एनकाउंटर भी किए। इतना ही नहीं इनका अंतिम संस्कार भी लोगों की नजरों से बचा कर किया।
Punjab 95 Real Story : विवाद वाली बात क्या है
इसका पता जब जसवंत सिंह खालरा को लगा तो उन्होंने इसकी पड़ताल की। उनकी पड़ताल में गायब हुए लोगों को संख्या 25000 के आस-पास बताई जाती है। इनमें से ज्यादातर लोग एक ही समुदाय से आते थे।
खालरा ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक पिटीशन भी दायर की थी। इसी सिलसिले में सितंबर 1995 में वे घर से गायब हो गए थे। कहा जाता है उन्हें पुलिस हिरासत में प्रताड़ित किया गया और उनकी हत्या कर दी गई।
Punjab 95 Real Story : पुलिसवालों समेत 6 लोग दोषी
इस मामले में जसवंत की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन लगाई। सीबीआई जांच के मुताबिक खालड़ा 6 सितंबर 1995 को अपने घर के बाहर गाड़ी धो रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग आए और उन्हें अपने साथ लेकर चले गए। बाद में पता चला कि वे लोग पुलिस के अधिकारी थे।
करीब डेढ़ महीने बाद 27 अक्टूबर को जसवंत सिंह खालड़ा का शव सतलुज नदी में मिला। जांच के बाद कोर्ट ने पंजाब पुलिस के 6 अधिकारियों को दोषी पाया और 7 साल की सजा सुनाई। हाई कोर्ट ने 6 में से 4 आरोपियों की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था।
Punjab 95 Real Story : सेंसर बोर्ड ने पास क्यों नहीं किया
पंजाब 95 को पिछले साल जुलाई में CBFC के पास सर्टिफिकेशन के लिए भेजा गया था। इस पर चेयर प्रसून जोशी ने आपत्ति जताते हुए 120 से बदलाव और कट्स लगाने की बात कही थी। साथ ही फिल्म में जसवंत सिंह खालरा के नाम को यूज करने पर भी बोर्ड को आपत्ति थी।
इसके अलावा फिल्म के टाइटल को बदलने की भी बात कही गई थी। पंजाब 95 के नाम में 95 उस साल यानी 1995 को दर्शाता है, इस दौरान ही जसवंत सिंह कारला की हत्या की गई थी। बोर्ड ने फिल्म के लिए Satluj नाम सुझाया था।
साथ ही फिल्म में आने वाले पवित्र गुरुवाणी के और पंजाब के तारण तरण जिले के सीन्स के साथ ही तिरंगा झंडा, कनाडा और यूके कनेक्शन को भी फिल्म से हटाने की बात कही गई थी। फिल्म पहली बार 2022 में सेंसर बोर्ड के पास गई थी।
ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…
Sukumar Sen Biopic : नेटफ्लिक्स की अगली फिल्म में सैफ निभाएंगे देश के पहले चीफ इलेक्शन कमिश्नर का रोल
एक्टर Saif Ali Khan एक बार फिर नेटफ्लिक्स पर लौटने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने एक नई फिल्म साइन की है, इस फिल्म में वे देश का पहला चुनाव कराने वाले चीफ इलेक्शन कमिश्नर सुकुमार सेन का रोल प्ले करने वाले हैं।
इस फिल्म में उनके अलावा Pratik Gandhi और Deepak Dobriyal भी नजर आने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट को फिल्म Raees के डायरेक्टर Rahul Dholakia के निर्देशन में बनाया जाएगा। फिल्म को Nikhil Advani के Emmay Entertainment के बैनर तले बनाया जाएगा। फिल्म अगले साल अप्रैल-मई तक फ्लोर पर आ सकती है।
अब जानते है सुकुमार सेन और उनकी अनसंग स्टोरीज के बारे में, जिन पर फिल्म बेस्ड होगी। पूरी खबर पढ़ें...
Top 10 Upcoming Movies 2025 : ऑडियंस को इन 10 फिल्मों का बेसब्री से इंतजार, IMDB ने बताया
2025 शुरू हो चुका है और साल का एक बड़ा वीकेंड गुजर चुका है। बॉलीवुड-साउथ तरफ से लगभग आधा दर्जन फिल्में रिलीज की गईं।
लेकिन इन फिल्मों को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। रामचरण की गेम चेंजर औंधे मुंह गिर गई। वहीं सोनू सूद की फतेह भी एवरेज ही रही।
हालांकि अब भी कई बड़ी फिल्में लाइनअप हैं। ऐसे में जानते हैं IMDB के मुताबिक 10 बड़ी फिल्में जिनका ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है। पूरी खबर पढ़ें…