Pratik Utekar Biography : क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी पत्नी के साथ तलाक की खबरों के लेकर चर्चा में हैं। दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर चुके हैं।
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच की दूरी की सबसे बड़ी वजह कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर हैं। चर्चा यह भी है कि धनश्री कथित तौर पर प्रतीक के साथ रिलेशनशिप में हैं, जो उनके और चहल की बीच की दूरी की वजह भी है।
जानेंगे इस पूरे मामले को भी लेकिन सबसे पहले जानते हैं प्रतीक उतेकर कौन हैं।
Who Is Pratik Utekar : डांस रियलिटी शोज से चमकी किस्मत
प्रतीक उतेकर पेशे से डांस कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने डांस रियलिटी शोज से बतौर कंटेस्टेंट अपने करियर की शुरुआत की थी। वे डांस दीवाने जूनियर और नच बलिये 7 के विजेता भी रहे।
अभी वे मुंबई में बतौर कोरियोग्राफर काम कर रहे हैं। वे सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही जैसे एक्टर्स के साथ काम कर चुके हैं।
Pratik Utekar Age, Height, DOB : मुंबई में हुआ जन्म
प्रतीक उतेकर मूल रूप से मुंबई के रहने वाले हैं। 23 अगस्त 1990 को इसी शहर में उनका जन्म हुआ था। उनकी मौजूदा उम्र 34 साल है। उनकी हाइट की बात करें तो वे 5 फीट 7 इंच लंबे हैं।
Pratik Utekar Education : 10वीं क्लास से कर रहे डांस
प्रतीक ने 10वीं क्लास से ही डांस में कर रहे हैं। वे स्टार्टिंग से ही डांसर बनना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने 3 साल तक Shiamak Davar से ट्रेनिंग भी ली।
2011 में उन्होंने पहली बार डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस डबल्स में स्वराली के साथ पार्टिसिपेट किया। शो में उन्हें बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गई थी।
Pratik Utekar DhanaShree Connection : एक पोस्ट से मचा बवाल
अब बात प्रतीक उतेकर और उनके रिलेशनशिप की अफवाह के बारे में करते हैं। दरअसल मार्च 2024 में प्रतीक ने धनश्री के साथ एक फोटो शेयर की थी। फोटो दोनों एक दूसरे से गले मिलते नजर आ रहे थे। इस फोटो से ही सारा विवाद शुरू हुआ और दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू हो गई।
अफवाहों के बाद प्रतीक ने पोस्ट डिलीट कर दिया। इसके बाद धनश्री ने भी सफाई देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें दोनों को अच्छा दोस्त बताया गया। हाल ही में एक बार फिर एक पोस्ट से प्रतीक ने इसे महज अफवाह बताया है।
बता दें कि साल 2020 में चहल और धनश्री ने शादी की थी। हाल ही में दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है और एक दूसरे के साथ की तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया है। इससे पहले 2023 में धनश्री ने अपने नाम से चहल हटा दिया था। (Pratik Utekar)
ये आर्टिकल भी पढ़ें…
Mura Hindi Review : मलयालम इंडस्ट्री की खून-खराबे वाली फिल्म,जानें क्यों ओटीटी पर मिल रही रिकॉर्ड व्यूअरशिप
कहानी त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) के चार बेरोजगार दोस्तों — आनंदू (Hridhu Haroon), मनु (Yadhu Krishnan), मनफ (Anujith) और साजी (Jobin Das) — के इर्द-गिर्द घूमती है। पैसों के लिए लड़कों का ये ग्रुप एक गैंगस्टर, अनी ( Suraj Venjaramoodu) के साथ काम काम करने लगते हैं।
आलसी और मूडी ये चारों दोस्त अनी के कहने पर मदुरै में एक खतरनाक मिशन को अंजाम देने का फैसला करते हैं। वे सोचते हैं कि इस मिशन के बाद वे अपने अपराधी जीवन को छोड़ देंगे, लेकिन योजना के मुताबिक चीजें नहीं होतीं। पूरा रिव्यू पढ़ें…
Controversies of Film Industry 2024 : इन 10 कंट्रोवर्सी ने उड़ा दिए होश, किसी को जान का खतरा तो कोई पहुंचा जेल
2024 में फिल्म इंडस्ट्री ने कई चौंकाने वाले घटनाक्रमों का सामना किया है। इस साल बॉक्स ऑफिस पर बड़ी बजट की कई फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हुईं, बॉलीवुड अभिनेताओं को गुंडों से धमकियां मिलीं, और कई विवादों ने लगातार सुर्खियां बटोरीं।
नकली मौतों से लेकर घर पर गोलीबारी और बड़े-बड़े सितारों की गिरफ्तारी तक, इस उथल-पुथल भरे साल में कई ऐसे विवाद हुए जिन्होंने खूब चर्चाएं बटोरीं। पूरा आर्टिकल पढ़ें…
Karan Veer Mehra Biography: दो शादियां कर चुके Bigg Boss 18 कंटेस्टेंट करणवीर, करोड़ों रुपए के हैं मालिक
टीवी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार करणवीर मेहरा इन दिनों बिग बॉस 18 के घर में हैं। यहां करणवीर खूब धमाल मचा रहे हैं।
घर के अंदर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वो अक्सर सुर्खियों में बन रहते हैं। करणवीर के लिए यह पहला रियलिटी शो नहीं है। इससे पहले वो खिलाड़ी 14 का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। आइए आगे बताते हैं करणवीर मेहरा के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें…