MX Player Upcoming Shows List : अमेजन एमएक्स प्लेयर ने हाल ही में Stream Next 2025 नाम के एक इवेंट में 20-25 नए शोज की अनाउंसमेंट की है।
इस लिस्ट कुछ टाइटल तो एक दम ब्रांड न्यू है, वहीं कुछ पिछले पॉपुलर शोज के नए सीजन हैं। पुराने शोज में बॉबी देओल की आश्रम वेब सीरीज का नया सीजन और गुटर गू जैसे शोज शामिल हैं।
वहीं नए शोज में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और बिजनेसमैन और शार्क टैंक के जज रह चुके अशनीर ग्रोवर का शो भी शामिल है। इसके अलावा भी कई सारे शो आने वाले हैं तो आइए नजर डालते हैं इस लिस्ट पर।
MX Player Upcoming Shows List : आश्रम से लौटेंगे बॉबी देओल
Ashram S3 Part 2 : तमाम कयासों के बाद मच अवेटेड और पॉपुलर सीरीज आश्रम के अगले पार्ट की अनाउंसमेंट भी कर दी गई है। जो कि आश्रम के तीसरे सीजन का दूसरा पार्ट होगा।
Gutar Gu 3 : Gen Z का पॉपुलर शो गुटर गू का नया शोज भी जल्द ही एमएक्स पर रिलीज होने वाला है। इस शो के साथ एक बार फिर ऋतु और अनुज की जोड़ी लौटने वाली है। शो दूसरा सीजन 2024 में आया था।
Campus Beat 5 : Shantanu Maheshwari और Shruti Sinha के पॉपुलर शो कैम्पस बीट्स के पांचवे सीजन की भी अनाउंसमेंट कर दी गई है। शो का पिछला सीजन 2024 में रिलीज किया गया था।
JamnaPaar S2 : जमनापार के दूसरे सीजन के साथ Ritvik Sahore एक बार फिर अपने फैमिली वाले इमोशन के साथ लौटने वाले हैं। शो में एक बार फिर Varun Badola, Ankita Sahigal और Anubha Fatehpuria नजर आने वाले हैं।
MX Player Upcoming Shows List : मुनव्वर फारूकी का ओटीटी शो
First Copy : इस अनाउंसमेंट लिस्ट का सबसे बड़ी सरप्राइज कॉमेडियन Munawar Farukhi की फर्स्ट कॉपी होने वाली है। शो का कॉन्सेप्ट 90’s में पॉपुलर पायरेटेड डीवीडी पर बेस्ड होने वाला है।
Lafangey : लफंगे अमेजन एमएक्स प्लेयर का नया शो होगा। जो तीन दोस्तों की कहानी बताएगा जो अपने अलग-अलग सपनों को पूरा करने के लिए लगे हुए हैं। शो में Gagan Arora, Barkha Singh, Anud Singh Dhaka, Harsh Beniwal और Salony Gaur नजर आने वाले हैं।
Petty Cash : Tanya Maniktala, Gyanendra Tripathi और Sahil Mehta स्टारर पेटी कैश इस लिस्ट में नया शो है। यह एक बैक रौबरी पर बेस्ड होने वाला है।
Bindiya : Ranvir Shorey, Saurabh Shukla, Seema Biswas, Aakash Dahiya, Sai Tamhankar और Vineet Kumar जैसे एक्टर्स से सजा शो बिंदिया भी एक नया टाइटल है। शो की कहानी गैंगवॉर पर बेस्ड होगी लेकिन कॉमिक स्टाइल में।
MX Player Upcoming Shows List : अशनीर का रियलिटी शो, टाइटन की इनसाइड स्टोरी
Made In India – A Titan Story : लिस्ट का एक और नया शो मेड इन इंडिया अ टाइटन स्टोरी होगा। जो मशहूर ब्रांड टाइटन के बनने की कहानी को दिखाने वाला है। इस शो में Naseeruddin Shah और
Jim Sarbh नजर आने वाले हैं।
Rise And Fall : शो का दूसरा सबसे बड़ा सरप्राइज Ashneer Grover का शो राइज एंड फॉल है। ये 16 कंटेस्टेंट वाला रियलिटी शो है। शो दो हिस्सों में बंटा हुआ है, एक अमीर और एक गरीब।
Mitti : मिट्टी एक नयी पहचान अमेजन का एक और नया शो है इसमें Ishwak Singh नजर आने वाले हैं। शो मॉर्डन सिटीज और पिछड़ते गांव की कहानी को बताने वाला है।
Bhay : Karan Tacker और Kalki Koechlin की नई सीरीज भय एक मिस्ट्री के अराउंड घूमने वाली है। फिल्म में करण गौरव तिवारी का रोल प्ले कर रहे हैं।
MX Player Upcoming Shows List : सिक्सर, हंटर, हाफ CA का नया सीजन
Hunter 2 : जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी की सीरीज हंटर का नया सीजन भी नजर आने वाला है। शो गैंगस्टर ड्रामा के साथ फैमिली इमोशन को साथ लेकर चलती है।
Sixer 2 : क्रिकेट के लोकल टूर्नामेंट पर बेस्ड शो सिक्सर का दूसरा सीजन भी जल्द ही आने वाले हैं। शो में Shivankit Parihar, Karishma Singh, Anandeshwar Dwivedi और Gaurav Singh नजर आने वाले हैं।
Half CA S2 : Ahsas Channa की पॉपुलर सीरीज हाफ सीए का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है। शो में एहसास एक बार फिर सीए एस्पिरेंट की भूमिका में नजर आने वाली हैं।
MX Player Upcoming Shows List : शोज और भी हैं
Whos Your Gynac S2 : एक्ट्रेस Saba Azad के शो दूसरा सीजन भी अनाउंसमेंट की लिस्ट में शामिल है। शो में Vibha Chibber, Karishma Singh और Aaron Koul नजर आने वाले हैं।
Hip Hop India S2 : ओटीटी रियलिटी शो हिप हॉप इंडिया का दूसरा सीजन इसी साल दिखने वाला है। शो में Remo Desuza और Malaika Arora नजर आने वाले हैं।
इसके अलावा एमएक्स प्लेयर की लेटेस्ट अनाउंस में Knock Knock Killer, Art Of Ishaq, Pyar Paisa Profit, The Heartbreak Club और Billionaire जैसे शोज भी इसी साल रिलीज के लिए लिस्टेड हैं।
ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…
Hera Pheri 3 Director : अक्षय कुमार ने बताया कौन होगा हेरा-फेरी 3 का डायरेक्टर, पोस्ट करके किया खुलासा
एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी मच अवेटेड कॉमेडी फिल्म हेरा-फेरी 3 को लेकर बड़ी अपडेट शेयर की है।
एक सोशल मीडिया पोस्ट से अक्षय़ ने फिल्म के डायरेक्टर के बारे में बड़ा इशारा कर दिया है। उन्होंने इस पोस्ट में साफ तौर पर तो कुछ भी नहीं लेकिन इतनी हिंट जरूर दे दी है कि जो फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही ऑडियंस के लिए काफी है। तो आइए जानते हैं, अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट में क्या कहा।
30 जनवरी को अक्षय कुमार के साथ हेरा-फेरी और भूल-भुलैया जैसी फिल्म बना चुके डायरेक्टर प्रियदर्शन का जन्मदिन था। इसी मौके पर एक्टर ने उन्हें बधाई देते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखा।
दरअसल एक्टर और डायरेक्टर इन दिनों फिल्म भूत बंगला के शूट में व्यस्त है। ऐसे में अक्षय ने लिखा कि एक भूतिया सेट पर बर्थडे सेलिब्रेशन, इससे अच्छा क्या हो सकता है। एक्टर ने लिखा- मेंटोर बनने के लिए धन्यवाद, आने वाले साल के लिए ढेरों शुभकामनाएं। पूरा आर्टिकल पढ़ें…
War 2 Plot in Hindi : वॉर 2 का प्लॉट का हुआ लीक, जानिए फिल्म को क्यों बताया जा रहा Pathaan की कॉपी
Hrithik Roshan और Jr NTR स्टारर, War 2, यशराज फिल्म्स के स्पाय यूनिवर्स की अगली फिल्म होगी।
फिल्म के रिलीज होने में अभी कुछ महीने बाकी है लेकिन इससे पहले ही फिल्म के प्लॉट के बारे में बड़ी जानकारी लीक हो गई है। इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ रिपोर्ट्स वायरल है जो फिल्म की कहानी के बारे में दावा कर रहे हैं। आइए हम भी जानते क्या हो सकता है वॉर 2 का प्लॉट।
फिल्म वॉर के इवेंट्स के बाद कबीर (ऋतिक रोशन) अब एक सीक्रेट इंटरनेशनल टास्क फोर्स को लीड कर रहा है। पिछली फिल्मों की तरह कबीर इस बार भी हाई रिस्क वाले मिशन पर जाने वाला है। जहां उसका सामना विलेन यानी जूनियर एनटीआर से होगा। पूरा आर्टिकल पढ़ें…